बी.टेक क्या है? बी.टेक कैसे करें?

B.Tech Kya Hai बी.टेक क्या है: तकनीकी क्षेत्र हमेशा से ही विद्यार्थियों की पसंद रही है। जो विद्यार्थी Engineering के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। जिन्हें तकनीक अपनी और आकर्षित करती है। हम आज जिन चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह Engineers की सालों की मेहनत का नतीजा है। हम हमेशा अपने इंजीनियर के  शुक्रगुज़ार रहेंगे, जिनकी वजह से मानवता को जीने के लिए साधन प्राप्त हुए।

यदि आज हम कार चला रहे हैं तो वह कार बनाने में कितने Mechanical Engineers ने मेहनत की होगी। तब जाकर आज वह कार हमारे सामने है। हम एक आलीशान इमारत को देखते हैं तो कहते हैं की यह कितनी खूबसूरत  है लेकिन क्या हम जानते हैं की उस इमारत को बनाने के लिए Civil Engineers का दिमाग लगा होगा। यदि आप मोबाइल और कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं तो क्या आप जानते हैं की उसे कितने Computer Engineers ने बनाया होगा।

यदि आप भी अपने जीवन में कुछ कर गुजरने का सपना रखते हैं। यदि आप भी कुछ ऐसा करना चाहते हैं की भविष्य आपको एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जाने कि आपने समाज को ऐसी चीजें दी हैं जो सदियों तक मानवता की सेवा करती रहेंगी तो बी.टेक कोर्स आपके लिए ही बना है।

B.Tech की पूरी जानकारी हिंदी में

B.TECH INFORMATION IN HINDI

B.Tech क्या है ? (What is B.Tech)?

बी.टेक 12th के बाद किया जाने वाला एक Under graduate Technical Course है। जो विद्यार्थी Engineer बनना चाहते हैं तथा Engineering के क्षेत्र में अपना नाम रौशन करना चाहता हैं, उनके लिए बी.टेक एक बेहतरीन कोर्स है। यह कोर्स विभिन्न शाखाओं (Branches) में उपलब्ध है। जो विद्यार्थी जिस भी क्षेत्र में जाना चाहता हो वह उस क्षेत्र का चयन कर सकता है। जैसे यदि कोई भवन निर्माण, सड़क निर्माण आदि के क्षेत्र में जाना चाहता हो तो उसके लिए Civil Engineering उपलब्ध है। जो कंप्यूटर के क्षेत्र में जाना चाहता हो तो उसके लिए Computer Science & Engineering उपलब्ध है। जो विद्यार्थी Manufacturing, Material Science, Design आदि के क्षेत्र में जाना चाहते हों तो उनके लिए Mechanical Engineering उपलब्ध है। इस प्रकार अन्य प्रकार की भी कई शाखाएं विद्यार्थियों के लिए बी.टेक कोर्स में उपलब्ध हैं।

B.Tech Courses List

सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम (Best Engineering Courses)

  1. Computer Science and Engineering
  2. Information Technology
  3. Electronics & Communication Engineering
  4. Civil Engineering
  5. Mechanical Engineering
  6. Petroleum Engineering
  7. Electrical Engineering
  8. Aeronautical Engineering
  9. Chemical Engineering

बी.टेक कितने साल का कोर्स है? (B.Tech Course Duration)

बी.टेक 4 साल (four years) का एक अंडर ग्रेजुएट Professional Degree कोर्स है। यह 8 सेमेस्टर में बंटा हुआ है। 6 महीने का 1 सेमेस्टर होता है। इस प्रकार 1 साल में 2 सेमेस्टर होते हैं तथा 4 साल में 8 सेमेस्टर होते हैं।

बी.टेक का पूरा नाम क्या है? (What is the Full form of B.Tech?)

B.Tech का पूरा नाम – Bachelor of Technology है।

B.Tech kya hai, B.Tech kaise kare

बी.टेक के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है? (Educational Qualifications for B.Tech Course)

  1. B.Tech : बी.टेक करने के लिए आपको Physics, Chemistry & Mathematics विषयों के साथ 60% अंकों के साथ 12th उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
  2. B.Tech (Lateral Entry): यदि किसी विद्यार्थी ने 10th के पश्चात या 12th के पश्चात Polytechnic Diploma किया है तो वह बी.टेक लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे B.Tech 2nd Year में प्रवेश ले सकता है। 
  • अलग अलग कॉलेज और विश्वविद्यालयों में प्रवेश के नियम भिन्न हो सकते हैं। इसके लिए प्रवेश से सम्बंधित नियम ध्यान से पढ़ें।

BACHELOR OF TECHNOLOGY COURSE

b-tech-kya-hai-kaise-kare
B.Tech kya hai, B.Tech kaise kare

बी.टेक में Admission कैसे होता है? (How to get admission in B.Tech)

केंद्रीय प्रवेश परीक्षा द्वारा (Admission through Entrance Exam):

भारत के प्रसिद्द इंजीनियरिंग कॉलेज (Famous Engineering College)  में बी.टेक में प्रवेश पाने के लिए बी.टेक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। यह एक National Level Engineering Entrance Examination है। इसका आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।

इस परीक्षा के दो भाग हैं:

(1) JEE Main: JEE Main में सफल विद्यार्थी प्राप्त किये गए Score के आधार पर भारत के प्रसिद्द Engineering College जैसे NITs, IIITs, CFTIs और प्रसिद्ध Private Engineering College आदि में प्रवेश ले सकते हैं ।

(2) JEE Advanced: JEE Advanced में केवल वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जिनका सिलेक्शन JEE Main में हुआ हो। JEE Advanced में सफल होने पर विद्यार्थी अपने प्राप्त किये हुए Score के आधार पर विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (Indian Institute of Technology) में प्रवेश ले सकता है।

B Tech Kya Hai B Tech kaise Kare

राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा द्वारा (State Level Entrance Examination):

हर राज्य अपने यहाँ इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन करते हैं। इनमें सफल होने के बाद विद्यार्थी उन राज्यों के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं।

प्रबंधन कोटा द्वारा (Management Quota Seats):

राज्यों में विभिन्न Private Engineering College में Management Quota की Seats के माध्यम से भी AICTE, New Delhi तथा सम्बद्ध University के नियमानुसार बी.टेक में प्रवेश लिया जा सकता है।

बीटेक के बाद क्या करें? (Career Options after B.Tech)

नौकरी (Job):

बीटेक के बाद यदि आप चाहें तो नौकरी भी कर सकते हैं। विभिन्न प्राइवेट कंपनी में आप नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जब आप बी.टेक के आखिरी सेमेस्टर में पढ़ रहे होते हैं तो तब विभिन्न कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आपके कॉलेज में आती हैं। जो विद्यार्थी कंपनी के मानदंडों पर खरे उतरते हैं उन्हें वह अपने यहाँ नियुक्ति प्रदान करती हैं।

प्राइवेट कंपनी के अलावा सरकारी नौकरी Railways, Section Engineer, Divisional Engineer, Project Engineer, Executive Engineer, Junior Engineer, के लिए भी आप आवेदन कर सकते हैं। बी.टेक के पश्चात विद्यार्थी भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (Indian Engineering Services) में शामिल होकर भी देश की सवा कर सकते हैं।

उच्च शिक्षा (Higher Education):

M.Tech (Master of Technology): बी.टेक के बाद यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने विषय में M.Tech कर सकते हैं। M.Tech में प्रवेश के लिए आपको Graduate Aptitude Test of Engineering (GATE) का एग्जाम Clear करना होगा। उसके आधार पर आप अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में M.Tech में प्रवेश ले सकते हैं।

MBA (Master of Business Administration): बी.टेक करने के बाद यदि आप प्रबंधन के क्षेत्र (Management field) में जाना चाहते हैं तो आपके लिए MBA एक अच्छा विकल्प है। इसके द्वारा आप Technical के साथ साथ Management skills को भी  बढ़ा सकते हैं। यदि आप किसी अच्छे कॉलेज से  MBA करना चाहते हैं तो आपको Management Aptitude Test पास करना होगा। कुछ प्रमुख प्रवेश परीक्षा MAT, CAT, CMAT आदि हैं। वहीँ यदि आप प्रवेश परीक्षा न देना चाहें तो विभिन्न Private Collge और Private University से भी उनके नियमानुसार आप MBA कर सकते हैं।

दोस्तों, उम्मीद है इस लेख “बी.टेक क्या है? B.Tech Kya Hai” से आपको बी.टेक कोर्स के विषय में पूरी जानकारी मिली होगी। यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर कीजिये। धन्यवाद

यह भी पढ़ें:

BCA क्या है? BCA के बाद करियर की क्या संभावनाएं हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published.