BA Course Kya Hai? BA Course Kaise Kare?

बी.ए. कोर्स क्या है? BA कोर्स कैसे करे? (BA Course Kya Hai, BA Course Kaise Kare) : 12th करने के बाद हर विद्यार्थी के मन में यह सवाल आता है की अब आगे क्या किया जाये। ऐसे में विद्यार्थियों के मन में जब BA Course का विचार आता है। और उनके मन में तरह तरह के पश्न उत्पन्न होते हैं। जैसे BA Course Kya Hai, BA kaise kare, Bachelor of Arts information in Hindi, Career options are BA, BA ke baad kya kare, BA karke kon si naukri milti hai, BA karne se kya fayada hai, BA Subjects kya hai, BA Course ki poori jankari hindi me आदि। इस लेख में हम आपके इन्हीं प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देने का प्रयास करेंगे। यहाँ आपको मिलेगी बा कोर्स से सम्बंधित पूरी जानकारी।

BA Course क्या है ? (What is BA Course?)

Bachelor of Arts (BA) तीन साल का एक Under Graduate Degree Course (BA Degree) है यह भारत में 12th के बाद किया जाने वाला सर्वाधिक लोकप्रिय कोर्स है। अधिकांश छात्र 12th के बाद BA कोर्स करने को प्राथमिकता देते हैं। इसका कारण है नौकरी के विभिन्न क्षेत्रों में इसकी स्वीकार्यता।  सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए BA एक उम्दा कोर्स है। बहुत से क्षेत्रों के द्वार BA के बाद विद्यार्थियों के लिए खुल जाते हैं। जैसे आप Teaching, Bank PO, Railways, Post Office, UPSC Exams, State PSC Exams, SSC, IAS, IPS, PCS, IFS, Police Service etc. ऐसे ही न जाने कितने Government Departments में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Course के विषय इस कोर्स को दूसरों से अलग बनाते हैं। BA के विषयों का सीधा सम्बन्ध Competitive Examinations की तैयारी से होता है। History, Geography, Sociology, Political Science, Philosophy, Hindi, English, Pedagogy, Environmental Study जैसे विषय हमारे व्यक्तित्व का विकास करते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में General Studies/General Knowledge के Paper की तैयारी में यह विषय महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

BA Course कितने साल का Course है (BA Course Duration)

यह 3 साल (3 years) का एक Under Graduate Course है। जिसे Regular BA, Private BA या Distance BA के रूप में किया जा सकता है।

BA Course करने के लिए क्या योग्यता चाहिए? (Bachelor of Arts Eligibility, BA Course Eligibility) 

  • Bachelor of Arts करने के लिए व्यक्ति का 12th उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। परन्तु यहाँ यह जानना भी अत्यंत आवश्यक है कि यदि आप अच्छे College / University से BA करना चाहते हैं तो आपके 12th Class में अच्छे अंक प्राप्त करना आवश्यक है। अच्छे College में Admission लेने के लिए 12th के Marks के आधार पर Merit List बनायीं जाती है। यदि College / University द्वारा निर्धारित Cut-off Marks में विद्यार्थी का नाम आ जाता है, तो उसे उस College / University में प्रवेश मिल जाता है।
  • अच्छे कॉलेज में प्रवेश के लिए आपके पास 12th Class में लगभग 90% से ऊपर मार्क्स (Above 90% Marks) आने आवश्यक हैं। यह विभिन्न College / University में भिन्न भिन्न हो सकते हैं। भारत के कुछ प्रसिद्ध College / University में तो 98-99% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाता है।
  • यदि आप भारत के प्रसिद्द Colleges / Universities में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपको उनके द्वारा आयोजित BA Entrance Exam को उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। वहां पर बिना प्रवेश परीक्षा के एडमिशन नहीं होता है।

BA कोर्स का पूरा नाम क्या है? (What is the Full form of BA Course)

बी.ए. Course का पूरा नाम Bachelor of Arts है।

बी.ए. की फीस कितनी होती है ?

BA की फीस विभिन्न College / University  में भिन्न भिन्न होती है। प्रवेश लेने से पहले फीस की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

बी.ए. कोर्स में क्या विषय होते हैं? (BA Course Subjects):

Bachelor of Arts Course में आपके पास विषयों के रूप में काफी विकल्प होते हैं। आप अपनी रूचि के अनुसार जिन विषयों में करियर बनाना चाहते हैं, उन Subject Combination के साथ Bachelor of Arts Degree कर सकते हैं।

ba-kya-hai-bachelor-or-arts-course

BA के कुछ लोकप्रिय विषय निम्न हैं(Popular BA Subject):

  • Hindi
  • English
  • Social Science
  • Geography
  • History
  • Political Science
  • Home Science
  • Mathematics
  • Philosophy
  • Journalism and Mass Communication
  • Travel & Tourism
  • Public Relations
  • Foreign Language

BA में प्रवेश कैसे लें? (How to Take Admission in BA Course?)

आप जिन College / University में प्रवेश लेना चाहते हैं। उनकी एक List बना लें। फिर उन College के Admission Process को ध्यान से पढ़ें:

  • जिन College / University में Entrance Exam का आयोजन होता है उनकी प्रवेश परीक्षा के आवेदन का समय, परीक्षा की तिथि आदि की पूरी जानकारी प्राप्त करें। प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने के बाद आपको उनकी प्रवेश परीक्षा देनी होगी तथा उसमे सफल होना होगा।
  • जिन College / University में मेरिट के आधार पर प्रवेश होता हो उनकी मेरिट के नियमों को ध्यान से पढ़ें। प्रवेश के लिए आवेदन फार्म (Application Form) कब भरे जायेंगे। आवेदन करने की प्रकिया क्या है। यह जानकारी एकत्रित करें तथा पूरी जानकारी के बाद आवेदन करें।

BA करने के बाद क्या करें? (Career Options after BA):

BA ke baad Kya Kare, BA ke baad sarkari naukri ke liye kya kare:

सरकारी नौकरी (Government Job)

यदि आप Government Job करना चाहते हैं तो आपके लिए विभिन्न Government Jobs after BA के दरवाजे खुल जाते हैं। आप निम्न सरकारी संगठनों में विभिन्न पदों पर आवेदन कर सकते हैं। Government Job opportunities for BA Students:

  1. Banking
  2. Post Office
  3. Indian Railways
  4. Staff Selection Commission
  5. UPSC (Union Public Service Commission)
  6. State PSC (State Public Service Commission)
    and others…

प्राइवेट नौकरी (Private Job):

BA के बाद यदि आप प्राइवेट सेक्टर में जॉब करना चाहते हैं तो ऐसी बहुत सी कंपनियां हैं जो BA Graduates को विभिन्न पदों पर नियुक्त करती हैं। आप उनमे आवेदन कर सकते हैं।

उच्च शिक्षा (Higher Education after BA):

करने के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करके आपके पास करियर में अवसर काफी बढ़ जाते हैं। जिससे आप सरकारी नौकरी के साथ साथ प्राइवेट सेक्टर में भी ऊँचे पदों पर अच्छे सैलरी पैकेज के साथ जॉब कर सकते हैं। BA के बाद किये जाने वाले कुछ लोकप्रिय कोर्स (Popular Course after BA) निम्न हैं:

दोस्तों उम्मीद है आपको इस लेख “बी.ए. कोर्स क्या है? BA कोर्स कैसे करे? (BA Course Kya Hai, BA Course Kaise Kare)” के माध्यम से बा कोर्स के विषय में पूरी जानकारी मिली होगी। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर अवश्य कीजिये। धन्यवाद

यह भी पढ़ें:

School Teacher कैसे बनें? अध्यापक बनने की पूरी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published.