BBA क्या है? BBA कैसे करें? तथा BBA में अपना करियर कैसे बनाएं?
Table of Contents
BBA क्या है? (BBA kya hai): हर विद्यार्थी का सपना होता है की वह अपनी पढाई पूरी करने के बाद एक अच्छी नौकरी प्राप्त करे या अपना कोई बिज़नेस करे। ऐसे में BBA कोर्स विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में मदद करता है। BBA Course की आज के समय में बहुत मांग है।
इस कोर्स को लेखर विद्यार्थियों के मन में विभिन्न प्रकार के प्रश्न आते हैं जैसे – BBA क्या है (What is BBA?) BBA कैसे करें? (How to obtain BBA), BBA करने के लिए क्या योग्यता चाहिए? (BBA Eligibility), BBA के बाद नौकरी के क्या अवसर मौजूद हैं (Career after BBA) आदि। इन सभी प्रश्नों के जवाब आपको इस पोस्ट में मिलेंगे। इस पोस्ट में आपको मिलेगी BBA कोर्स की पूरी जानकारी (BBA Course Details in Hindi).
BBA की पूरी जानकारी
COMPLETE DETAILS OF BBA IN HINDI
BBA की फुल फॉर्म क्या है? (What is the full form of BBA?)
BBA की फुल फॉर्म है – BACHELOR OF BUSINESS ADMINISTRATION
BBA कोर्स क्या है? (What is BBA?)
BBA प्रबंधन एवं प्रशाशन (Management & Administration) के क्षेत्र से सम्बंधित एक तीन वर्षीय स्नातक डिग्री (Under Graduate Degree) है। यह 12th के बाद किया जाने वाला स्नातक प्रोग्राम (Under Graduate Program) है। जो विद्यार्थी प्रबंधन (Management) के क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। उनके लिए BBA एक उत्तम कोर्स है। BBA उनके लिए प्रबंधन (Management) की बुनियाद प्रदान करता है। यह कोर्स नौकरी के साथ-साथ बिज़नेस की बारीकियों को समझने में भी मदद करता है। जिससे विद्यार्थियों को बिज़नेस मैनेजमेंट की शिक्षा मिलती है। वह इस शिक्षा का उपयोग किसी भी बिज़नेस को खोलने के लिए भी कर सकते हैं।
यह कोर्स कितने साल का है (BBA Course Duration)?
BBA तीन साल का कोर्स है। जिसे विश्वविद्यालय (University) द्वारा 6 सेमेस्टर (Semester) में पूरा करवाया जाता है।
इस कोर्स के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है ? (BBA Eligibility)
यदि किसी विद्यार्थी ने किसी भी स्ट्रीम जैसे वाणिज्य, कला अथवा विज्ञानं (Commerce, Arts or Science) के साथ यदि 12th की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है तो वह BBA कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है। इस कोर्स को करने के लिए विद्यार्थी का सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड से 12th की परीक्षा 50% अंको से उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
यह कोर्स किन विषयों के साथ हो सकता है? (BBA Subjects)
BBA एक सामान्य प्रबंधन कोर्स है। जिसमे व्यसाय प्रबंधन (Business Management) एवं प्रशाशन (Administration) की शिक्षा प्रदान की जाती है। जो विद्यार्थियों को प्रबंधन (Management) के क्षेत्र के आगे बढ़ने के लिए मुख्य भूमिका निभाता है।
कुछ विशेष विषयों के साथ भी BBA Course किया जा सकता है: जैसे Accounting & Finance, Human Resource Management, International Business, Marketing Management आदि।
BBA Kya Hai, BBA Kaise Kare or BBA mein apna Career Kaise Banayein
BBA कैसे कर सकते हैं ? (How to obtain BBA Degree?)
यह कोर्स दो प्रकार से किया जा सकता है:
नियमित माध्यम से (Regular Mode)- इस माध्यम से करने के लिए विद्यार्थी को नियमित (Regular) रूप से अपने कॉलेज (College) जाना आवश्यक होता है। नियमित कोर्स होने के कारण इसमें विद्यार्थी की उपस्थिति (Attendance) कक्षा में अनिवार्य है।
दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से (Distance Learning Mode)– इस माध्यम से करने के लिए विद्यार्थी को कक्षाओं में उपस्थित नहीं होना पड़ता है। उसे पढ़ने के लिए अध्ययन सामग्री (Study Material) आदि विश्वविद्यालय (University) द्वारा घर पर ही उपलब्ध करवाया जाता है। यह माध्यम उन व्यक्तियों के लिए अधिक उपयुक्त है जो पारिवारिक समस्याओं के चलते आगे अपनी पढाई नियमित (Regular) रूप से नहीं कर पाते हैं। वह किसी कार्य को करते हुए साथ में अपनी पढाई पूरी कर सकते हैं।
BBA में Admission कब होता है ?(Admission in BBA):
अधिकांश विश्वविद्यालयों में BBA में Admission मई-जून के महीने में ही होता है। जैसे ही विद्यार्थियों का 12th का परिणाम आता है, वैसे ही विद्यार्थी कॉलेज की तलाश प्रारम्भ कर देते हैं।
BBA की फीस (BBA Course Fees):
फीस का निर्धारण विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है। यदि आप किसी सामान्य प्राइवेट कॉलेज (Private College) से यह कोर्स करते हैं तो आपको लगभग 1 लाख से लेकर 3 लाख तक फीस देनी पड़ सकती है। जबकि प्रसिद्ध निजी विश्वविद्यालयों (Famous Private Universities) में यह फीस इससे अधिक भी हो सकती है। सरकारी कॉलेज की फीस प्राइवेट कॉलेज से कम होती है।
BBA के बाद क्या करें? (Career Options after BBA)
कुछ कंपनियां के पश्चात भी विद्यार्थियों को नौकरी प्रदान करती है। जब विद्यार्थियों की पढाई का आखिरी सेमेस्टर चल रहा होता है। तो इस दौरान विभिन्न कंपनियां विद्यार्थियों के लिए उनके कॉलेज में कैंपस ड्राइव के लिए पहुँचती हैं और जो विद्यार्थी कंपनी के मानकों पर खरे उतरते हैं उन्हें वे अपनी कंपनी में नियुक्ति प्रदान करती हैं। इस कोर्स के बाद विद्यार्थी सरकारी और निजी क्षेत्रों में अच्छी जॉब प्राप्त कर सकते हैं।
BBA करने के बाद विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए MBA Course करके अपने करियर को संवार सकते हैं। जिसके बाद उनके पास काफी अवसर उपलब्ध होते हैं।
BBA के बाद कितनी Salary मिलती है ? (Salary after BBA )
प्रारम्भ में करने के पश्चात लगभग 2.5 लाख से लेकर 3 लाख तक की वार्षिक सैलरी मिलती है। लेकिन यह यह व्यक्ति की काबिलियत पर भी निर्भर करता है। कुछ अच्छे विद्यार्थी अपनी काबिलियत के अनुसार इससे भी अधिक सैलरी से अपनी शुरआत करते हैं। आगे चलकर इस क्षेत्र में वह अपने अनुभव के अनुसार इससे कहीं अधिक सैलरी प्राप्त करते हैं। यदि इस कोर्स के बाद MBA कर लिया जाता है तो इस क्षेत्र में काफी आकर्षक सैलरी (Salary) मिलती है।
दोस्तों, उम्मीद है इस लेख “BBA क्या है? (BBA kya hai)” के माध्यम से आपको के विषय में पूरी जानकारी मिली होगी। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर कीजिये। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
यह भी पढ़ें: