WHAT ARE THE BENEFITS OF GETTING UP EARLY IN THE MORNING?
Table of Contents
सुबह जल्दी उठने के क्या फायदे हैं? (What are the benefits of getting up early in the morning?)”: सुबह जल्दी उठना हम सबके लिए अत्यंत ही फायदेमंद है। सभी लोग चाहते तो हैं कि सुबह जल्दी उठें लेकिन हम नहीं उठ पाते। हमें यह समझना होगा कि सिर्फ अतिरिक्त समय के लिए सुबह जल्दी उठना आवश्यक नहीं है बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी सुबह जल्दी उठना लाभकारी है। यदि हम स्वस्थ ही नहीं होंगे तो हम अपने लक्ष्य तक कैसे पहुँच सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे की सुबह जल्दी उठने से हमको क्या क्या लाभ होते हैं। इसके साथ यह भी जानेंगे कि हम अपनी दिनचर्या को कैसे व्यवस्थित करें जिससे हम सुबह जल्दी उठ पाएं।
सुबह जल्दी उठने के क्या फायदे हैं?
What are the benefits of getting up early in the morning?
व्यायाम का उपयुक्त समय:
प्रातःकाल का समय शारीरिक व्यायाम के लिए सबसे बेहतरीन समय होता है। व्यायाम हमारे शरीर के लिए उतना ही आवश्यक है जितना कि भोजन एवं पानी। यदि हम सुबह देर से उठते हैं तो हमें अपने दैनिक कार्य कलापों को निपटाने के अलावा बिलकुल भी समय नहीं मिलेगा। इससे हम व्यायाम को ही नजरअंदाज कर देंगे, जिसका हमारे स्वस्थ्य पर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ता है। चाहे आप जिम जाते हों अथवा अपने अपने आप ही व्यायाम करते हों। सुबह जल्दी उठकर आप व्यायाम कर सकते हैं। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
योग का उपयुक्त समय:
वर्तमान समय में पूरा विश्व योग के महत्त्व को समझ रहा है। अनेक ऐसे लोग हैं जिनकी बीमारी के इलाज में योग ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। योग हमारे शरीर को तो लाभ पहुंचाता है साथ ही साथ हमें मानसिक और भावनात्मक स्तर पर भी लाभ पहुंचता है। योग के द्वारा हमें अपने मन को एकाग्र करने और मानसिक रूप से मजबूत बनने में मदद मिलती है।
अतिरिक्त समय मिलता है:
सुबह जल्दी उठकर हमें अपने हर कार्य के लिए अतिरिक्त समय मिल जाता है। यदि हम देर से उठते हैं तो हम अपने कार्यों के जल्दी जल्दी निपटाने की सोचते हैं, फिर भी हमारे बहुत से कार्य अधूरे छूट जाते है। जल्दी उठकर हमें पर्याप्त समय मिलता है जिसे हम अपने कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।
Benefits of wake up early in the morning
दिमाग तरोताजा रहेगा:
सुबह जल्दी उठकर हमें ताजगी का अनुभव होता है। प्रातःकाल की ताज़ी हवा हमारे मन मस्तिष्क में एक सकारात्मक प्रभाव डालती है। सुबह जल्दी उठकर हम जब अपना व्यायाम आदि करते हैं तो उसके बाद पूरे दिन हम उत्साह से भरे रहते हैं। देर से उठने से हम पूरे दिन बुझे बुझे रहते हैं। जिसका सीधा असर हमारी कार्यक्षमता पर पड़ता है।
नींद अच्छी आएगी:
प्रातःकाल जल्दी उठने की आदत से हमें नींद भी अच्छी आती है। जल्दी उठने से हम अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करते हैं। जिससे हम रात में समय पर सो जाते है और हमको अच्छी नींद आती है। यदि हम जल्दी उठते हैं तो हम रात में जल्दी सो पाते हैं। हमारी नींद का हमारी कार्यक्षमता पर बहुत गहरा प्रभाव है।
पूरे दिन की कार्ययोजना बना सकते हैं:
हम सुबह जल्दी उठकर अपने सभी कार्यों को करने की योजना बना सकते हैं। हमें कौन सा काम किस समय करना है तथा कौन सा कार्य पहले करना है, कौन सा कार्य बाद में करना है, किस कार्य में कितना समय लगाना है आदि की योजना बनाने का अवसर मिल जाता है। जिससे हमारे सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो जाते है।
सुबह की ताज़ी हवा हमें स्वस्थ बनाती है:
प्रातः काल की शुद्ध हवा हमारे फेफड़ों, हमारे दिल, हमारे मस्तिष्क को बहुत ही अधिक फायदा पहुंचती है। इस हवा से हम एक नई ऊर्जा का अनुभव करते हैं। यदि हम स्वस्थ रहेंगे तो तभी जीवन जी पाएंगे और जीवन में कुछ कर पाएंगे। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है कि हम प्रातःकाल की ताज़ी हवा में कुछ पल गुजारें।
Benefits of waking up early for students
पढ़ने के लिए सबसे उपयुक्त समय:
प्रातःकाल का समय पढ़ने के लिए सबसे उपयुक्त होता है। रात को सोने के बाद जब हम सुबह उठते हैं तो एक ताजगी भरे दिमाग के साथ उठते हैं। प्रातःकाल जल्दी उठकर हमें एकांत मिलता है। जिससे हम सुबह के समय जो पढाई करेंगे वह हमें बहुत अच्छी तरह से समझ आएगी और हमारा पढ़ा हुआ हमको अच्छी तरह याद रहेगा।
दफ्तर, कॉलेज या स्कूल समय पर पहुँच पाएंगे:
यदि हम स्कूल या कॉलेज के विद्यार्थी हैं तो सुबह का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि हम देर से उठेंगे तो हम समय से अपने स्कूल नहीं जा पाएंगे। प्रातःकाल जल्दी उठकर हम अपनी पढाई भी कर सकते हैं और समय से तैयार होकर अपने स्कूल जा सकते हैं। यही नियम दफ्तर जाने वाले लोगों पर भी लागू होता है। अक्सर हम देखते हैं कि जो व्यक्ति सुबह देर से सोकर उठते हैं, वो देर से घर से निकलते हैं और रास्ते में जाम में फँस जाते हैं, जिससे वो समय पर अपने दफ्तर नहीं पहुँच पाते हैं। इसलिए सुबह जल्दी उठकर वो घर से समय पर निकल जायेंगे और अपने दफ्तर समय पर पहुँच पाएंगे।
चेहरे पर चमक बनी रहेगी:
सुबह जल्दी उठने से हमारे चेहरे पर भी रौनक रहती है। जब हम अपने सभी कार्यों को व्यवस्थित ढंग से और उनके समय पर पूरा करते हैं तो हम बेवजह तनाव का शिकार नहीं होते। इसका सीधा असर हमारे शरीर और हमारे व्यक्तित्व पर पड़ता है। हम हमेशा मुस्कुराते रहते हैं, और हमारे चेहरे पर एक अलग ही चमक रहती है।
यह भी पढ़ें: सफलता के रहस्य
सुबह जल्दी उठने के लिए क्या करें:
What to do to get up early in the morning?
रात को जल्दी सोएं:
यदि आप रात को समय पर नहीं सोयेंगे तो आप सुबह जल्दी नहीं उठ पाएंगे। और यदि आप जल्दी उठने की कोशिश भी करेंगे तो आपकी नींद भी पूरी नहीं होगी। हम जानते हैं कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ नींद का होना भी आवश्यक है। इसलिए आप एक स्वस्थ नींद तभी ले पाएंगे जब आप रात को जल्दी ही सोएं।
सुबह का अलार्म लगाकर सोएं:
सुबह जल्दी उठने के लिए यह आवश्यक है कि आप रात में ही अलार्म लगाकर सोएं। यह हर दिन दिनचर्या में शामिल करें की मुझे जल्दी उठना है और रात को अलार्म लगाना ही है। अपने अलार्म की घडी को अपने बिस्तर से दूर रखें। क्योंकि जब सुबह आपका अलार्म बजेगा तो आप नींद में होंगे और उसे बंद करने की कोशिश करेंगे। यदि घडी आपके पास ही हुई तो आप उसे बंद कर देंगे परन्तु यदि घडी बिस्तर पर न होकर दूर होगी तो आपको अलार्म बंद करने के लिए उठना ही पड़ेगा। जिससे एक बार यदि आपने बिस्तर छोड़ दिया तो फिर आप उठ ही जायेंगे।
Benefits of getting up early in the morning
अपने जीवन में कोई लक्ष्य निर्धारित करें:
सुबह उठने का यह भी एक महत्वपूर्ण कारण है की आपके पास ऐसी कोई वजह हो जो आपको रोज जल्दी उठने के लिए मजबूर करे। वह वजह है आपका लक्ष्य, जो आप अपनी जिंदगी में पाना चाहते हो। यदि आपके पास आपका कोई लक्ष्य होगा तो आप हर दिन उसके बारे में सोचेंगे। आप हमेशा यह कोशिश करेंगे कि मेरे लक्ष्य के लिए मेरा एक-एक सेकेंड कीमती है। आपका लक्ष्य आपको अपने आप ही जल्दी उठा देगा।
किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें:
जल्दबाजी से हर कार्य बिगड़ता है। इसलिए किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। इससे आपका कार्य सफल भी नहीं होगा और आपका समय भी नष्ट होगा। यदि आप अपने कार्य को सोच-समझकर, समय लेकर करेंगे तो आपका कार्य सफल भी होगा और आपका समय भी बचेगा। इस प्रकार आपको जब समय की आवश्यकता होगी तो आपको अपने आप ही सुबह जल्दी उठने की चिंता होगी।
जल्दी उठने को एक अपने सबसे महत्वपूर्ण आदत में शामिल करें:
जल्दी उठने को अपने ऊपर कोई बोझ न समझें। जल्दी उठकर आप अपने ऊपर एक प्रकार का निवेश कर रहे हो। जो आपके स्वस्थ्य और आपकी शक्शियत को कई गुना अच्छा कर देगा। आप जीवन में अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर पाएंगे। इसलिए जल्दी उठना अपनी एक स्वस्थ आदत में शुमार करें।
Benefits of getting up early in the morning
रात में हल्का खाना खाएं:
सुबह जल्दी उठने के लिए यह आवश्यक है की रात में थोड़ा हल्का खाना खाएं। खाना खाने के बाद हम सो जाते हैं जिससे कि हमारे शरीर को उसे पचाने के लिए पर्याप्त मेहनत करने का समय नहीं मिलता। जिससे की हमें पेट की समस्यों का सामना करना पड़ता है। इसलिए रात में हमेशा हल्का भोजन लें।
निष्कर्ष:
इस प्रकार इस लेख “सुबह जल्दी उठने के क्या फायदे हैं? (What are the benefits of getting up early in the morning?)” में हमने यह जाना कि सुबह जल्दी उठना हमारे लिए किस प्रकार से लाभदायक हो सकता है। सुबह जल्दी उठकर हम अपने कार्यों को तो समय पर पूरा करते ही हैं साथ ही साथ यह हमारे स्वस्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा है। साथ ही हमने जाना कि सुबह जल्दी उठने के लिए हम क्या-क्या कर सकते हैं।
दोस्तों उम्मीद हैं यह लेख “सुबह जल्दी उठने के क्या फायदे हैं? (What are the benefits of getting up early in the morning?)” आपको अच्छा और उपयोगी लगा होगा। यदि आपको यह लेख उपयोगी लगा हो तो इसे अन्य लोगों को भी शेयर कीजिये जिससे की सभी को इस लेख का लाभ मिल सके।
जीवन में खुश रहने के लिए पढ़ें: जीवन में खुश कैसे रहें?