लैंसडाउन उत्तराखंड के मुख्य पर्यटन स्थल
BEST PLACES TO VISIT IN LANSDOWNE UTTARAKHAND

Table of Contents

लैंसडाउन उत्तराखंड के मुख्य पर्यटन स्थल (Best Places to Visit in Lansdowne): यदि आप भी प्रकृति की सुंदरता से बेपनाह प्यार करते हैं। यदि आपको भी प्रकृति की मनोहर छटाएं अपनी और आकर्षित करती है। यदि आप भी किसी ऐसे स्थान की तलाश कर रहे हैं जहाँ आपको मन की शांति मिले तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक स्थान की जानकारी जहाँ आपको प्रकृति की सुंदरता के अनुपम नज़ारे देखने (incredible places to visit in lansdowne) को मिलेंगे और यहाँ की खूबसूरत छटाओं में आपको मन की असीम शांति के दर्शन होंगे।

जी हाँ दोस्तों हम बात कर रहे हैं देवभूमि उत्तराखंड में स्थित Lansdowne Hill Station के विषय में। इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद आपका मन भी लैंसडौन जाने के लिए झूम उठेगा। क्योंकि इसकी सुंदरता आपको अपनी और खींच ले जाएगी।

लैंसडौन का इतिहास Lansdowne History:

यह खूबसूरत पर्वतीय क्षेत्र अंग्रेजों द्वारा 1887 बसाया गया था। इसका नाम तत्कालीन वायसराय ऑफ़ इंडिया लार्ड लैंसडौन के नाम पर ही रखा गया है। यह स्थान भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स (Garhwal Rifles) का गढ़ है। यहाँ गढ़वाल राइफल्स में भर्ती होने वाले युवाओं को देश सेवा के लिए तैयार किया जाता है। इस पूरे क्षेत्र में गढ़वाल राइफल्स के जवानों की वीरताओं का दर्शन आप विभिन्न रूपों में कर सकते हैं।

लैंसडाउन किस राज्य में स्थित है? In which state is Lansdowne located?

लैंसडाउन भारत के उत्तराखंड राज्य में कोटद्वार नामक स्थान से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यदि आप भी लैंसडाउन जाने का मन बना रहे हैं और जानना चाहते हैं की प्रकृति की गोद में स्थित इस खूबसूरत स्थान में घूमने के लिए कौन कौन सी जगह हैं। तो इस आर्टिकल में आपको मिलेगी लैंसडाउन के विषय में सम्पूर्ण जानकारी। जिससे आप भी लैंसडाउन की सुंदरता के कायल हो जायेंगे।

10 beautiful places to visit in Lansdowne.

LANSDOWNE GENERAL INFORMATION

Place: Lansdowne
District: Pauri Garhwal
State: Uttarakhand
Country: India
Nearest Railway Station toLansdowne: Kotdwar
Nearest Airport to Lansdowne: Jolly Grant Airpot Dehradun, Uttarakhand
Nearest Bus Stand to Lansdowne: Lansdowne, Kotdwar
Kotdwar to Lansdowne Distance: Approx. 40 Km.
Haridwar to Lansdowne Distance Approx. 105 Km.
Dehradun to Lansdowne Distance: Approx. 155 Km.
Delhi to Lansdowne Distance: Approx. 258 Km.
Delhi to Kotdwar Distance: Approx. 220 Km.
Haridwar Railway Station to Lansdowne Distance: Appox. 107 Km.
Jolly Grant Airport to Lansdowne Distance Approx. 143 Km.
Kotdwar Railway Station to Lansdowne Distance Approx. 40 Km.
Dehradun to Kotdwar Distance: Approx. 117 Km.

लैंसडाउन में घूमने की जगह LANSDOWNE TOURIST ATTRACTIONS

ताड़केश्वर महादेव मंदिर लैंसडाउन Tarkeshwar Mahadev Temple Lansdowne

भगवान् शिव को समर्पित यह पावन धाम लैंसडौन से 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ भक्ति बड़ी श्रद्धा से ताड़केश्वर महादेव के दर्शनों के लिए पहुँचते हैं। यहाँ जाने का रास्ता बहुत ही सुन्दर है। यात्री यहाँ शांत वातावरण एवं खूबसूरत पहाड़ियों के दर्शन करके आनंद का अनुभव करते हैं।

भुल्ला ताल लैंसडाउन Bhullatal Lake Lansdowne

भुल्ला ताल लेक लैंसडौन के मुख्य पर्यटक स्थलों में से एक है। यहाँ भारी संख्या में पर्यटक पहुँचते हैं। पर्यटकों के लिए यहाँ बोटिंग की सुविधा भी मौजूद है। गढ़वाली भाषा में भुल्ला का अर्थ होता है छोटा भाई।  इसी कारन से इस झील का नाम भुल्ला लेक रखा गया है। इस झील को बनाने में गढ़वाल राइफल्स के जवानो की मुख्या भूमिका रही है। इसलिए यह झील गढ़वाल राइफल्स के जवानों को समर्पित है। यह झील लैंसडौन से लगभग 2 किलीमीटर की दूरी पर स्थित है।

भीम पकोड़ा लैंसडाउन Bhim Pakora Lansdowne:

लैंसडौन आने वाले पर्यटकों के लिए भीम पकोड़ा एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यह एक ऐतिहासिक स्थान है। पौराणिक कथाओं के अनुसार अपने निर्वासन काल के दौरान पांडव यहाँ रुके थे। उन्होंने यहाँ भोजन किया था। यहाँ पर एक विशाल पत्थर सबसे आकर्षण का केंद्र है। कहा जाता है कि ये पत्थर यहाँ भीम ने रखा था।

कालेश्वर महादेव मंदिर लैंसडाउन Kaleshwar Mahadev Temple Lansdowne:

कालेश्वर महादेव मंदिर लैंसडाउन भगवान् शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह यहाँ के क्षेत्रीय निवासियों के लिए तथा गढ़वाल राइफल्स के जवानों लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। पर्यटक यहाँ कालेश्वर महादेव के दर्शनों के लिए पहुँचते हैं। त्योहारों के समय विशेषकर शिवरात्रि के समय यहाँ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

सेंट जोसफ चर्च लैंसडाउन St. Joseph Church Lansdowne

यह मुख्य शहर लैंसडौन से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जिसकी स्थापना 1936 में की गयी थी। इसकी खूबसूरत वास्तुकला तथा इसके आसपास की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह लैंसडौन आने वाले यात्रियों के लिए एक फेमस टूरिस्ट प्लेस है।

दरबान सिंह म्युसियम लैंसडाउन Darban Singh Regimental Museum Landowne:

यह संग्रहालय लैंसडौन आने वाले यात्रियों की सबसे पसंदीदा जगहों में से है। दरबान सिंह संग्रहालय गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास को अपने अंदर समेटे हुए है। गढ़वाल राइफल्स की अदम्य साहस की सराहना द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की महारानी रही किंग मेरी ने भी की है।

गढ़वाल राइफल्स ने प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश सेना की सहयोगी सेना के रूप में लड़ाई लड़ी थी। उसमे गढ़वाल रेजिमेंट के नायक दरबान सिंह नेगी को उनके द्वारा किये गए पराक्रम के लिए विक्टोरिया क्रॉस पुरस्कार प्रदान किया गया था। गढ़वाल रेजिमेंट को तीन विक्टोरिया क्रॉस प्राप्त हैं। विक्टोरिया क्रॉस इस संग्रहालय की शान है। विक्टोरिया क्रॉस ब्रिटिश सरकार द्वारा वीरता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। उन्हीं के नाम पर इस  संग्रहालय का नाम दरबान सिंह संग्रहालय हुआ।

यहाँ पहुंचकर गढ़वाल राइफल्स के जाबाजों के शौर्य को देखकर हम गर्व से भर जाते हैं। हमारा सर उनकी वीरता एवं महानता के सम्मुख खुद ही झुक जाता है। भारत माता के ये वीर सपूत बिना पलकें झुकाये देश की सुरक्षा में अभेद्य दीवार के रूप में खड़े हैं। हमें गर्व है कि हम भारत के वासी हैं। हमें गर्व है गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के वीर योद्धाओ पर। यदि आप भी लैंसडौन जाएँ तो दरबान सिंह संग्राहलय जाना बिलकुल भी न भूलें।

वॉर मेमोरियल लैंसडाउन War Memorial Lansdowne

लैंसडौन में परेडग्राउण्ड में स्थित यह वॉर मेमोरियल गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट को समर्पित है। इसका निर्माण 1923 में किया गया था। यह गढ़वाल राइफल्स की वीरता का प्रतीक है। यह दरवान सिंह संग्रहालय के निकट ही स्थित है।

टिफिन टॉप लैंसडाउन Tip-in Top Point Lansdowne

लैंसडौन जाने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यह सेंट मेरी चर्च के पास स्थित है। यह एक खूबसूरत स्थान है। यहाँ से आप हिमालय पर्वत श्रृंखला की बर्फीली चोटियों का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। पर्यटकों को यहाँ पहुंचकर असीम आनंद  एवं शांति की अनुभूति होती है।

जंगल सफारी लैंसडौन Jangle Safari Lansdowne

यदि आपको प्रकृति की खूबसूरती अपनी ओर आकर्षित करती है, तो लैंसडौन में जंगल सफारी आपके लिए ही है। यहाँ आपको लैंसडौन के खूबसूरत जंगलों में जाने का अवसर मिलता है। जहाँ आप विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं, पशु पक्षियों को देख सकते हैं। यहाँ पहुंचकर आपको जंगल सफारी करवाने वाले टूर ऑपरेटर्स से संपर्क करना पड़ेगा।

स्नो व्यूपॉइंट और हवाघर Snow Viewpoint and Hawaghar Lansdowne:

लैंसडौन आने वाले पर्यटकों के लिए स्नो व्यू पॉइंट और हवाघर एक खूबसूरत जगह है। जहाँ से आप हिमालय पर्वतमाला की विभिन्न बर्फ से ढकी चोटियों के तथा यहाँ स्थित  शानदार वनों के दर्शन कर सकते हैं। यह स्थान आपको मन की शान्ति प्रदान करता है। जिंदगी की दौड़ भाग से थोड़ा समय निकलकर यात्री यहाँ कुदरत के साथ समय बिताने को भारी संख्या में पहुँचते हैं।

Lansdowne-tourist-places-in-hindi

 

Famous Places to Visit in Lansdowne

लैंसडाउन कैसे पहुंचें ? How to reach Lansdowne?

लैंसडाउन जाने के लिए आपको मुख्य शहरों जैसे दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा तथा अन्य प्रमुख शहर से सीधे बस, फ्लाइट या ट्रैन की सुविधा नहीं मिलती है।

इसके लिए आपको निकट के रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड तथा एयरपोर्ट पर उतरकर वहां से लैंसडाउन के लिए बस, टैक्सी आदि से पहुंचना पड़ता है।

यदि आप अपनी व्यक्तिगत कार से लैंसडाउन जाने का मन बना रहे हैं तो आप आसानी से लैंसडाउन पहुँच सकते हैं।

बस से लैंसडाउन कैसे पहुंचें ? How to reach Lansdowne by Bus?

यदि आप बस से लैंसडाउन जाने का विचार कर रहे हैं तो लैंसडाउन का सबसे नजदीकी बस स्टैंड कोटद्वार बस स्टैंड है जो यहाँ से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोटद्वार बस स्टैंड से लैंसडाउन के लिए नियमित अंतराल पर बस तथा टैक्सी सर्विस उपलब्ध है।

Famous Places to Visit in Lansdowne

आप यहाँ से सीधे अपनी कार बुक करके भी लैंसडौन पहुँच सकते हैं। आपको सबसे पहले उत्तराखंड राज्य में स्थित स्थान कोटद्वार पहुंचना होगा। कोटद्वार के लिए दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, नजीबाबाद आदि जगहों से नियमित अंतराल पर सार्वजनिक तथा निजी बस सेवा उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: मसूरी (उत्तराखंड) के मुख्य पर्यटन स्थलयह भी पढ़ें: मसूरी (उत्तराखंड) के मुख्य पर्यटन स्थल

हवाई जहाज से लैंसडाउन कैसे पहुंचें ? How to reach Lansdowne by Flight?

यदि आप फ्लाइट से लैंसडाउन जाना चाहते हैं तो आपको यह जानना आवश्यक है कि लैंसडाउन में कोई भी एयरपोर्ट उपलब्ध नहीं है। इसके लिए आपको लैंसडाउन से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट देहरादून एयरपोर्ट पर उतरना होगा। जो लैंसडाउन से लगभग 145 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वहां से आप व्यक्तिगत टैक्सी बुक करके या सार्वजनिक बस सेवा या निजी बस सेवा के माध्यम से लगभग 4 घंटे में लैंसडाउन पहुँच सकते हैं।

आपको एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही टैक्सी आदि की सुविधा बड़ी ही आसानी से उपलब्ध हो जाती है। देहरादून एयरपोर्ट के लिए केवल कुछ ही शहरों से डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध हैं। यदि आपके नजदीकी एयरपोर्ट से फ्लाइट उपलब्ध न हो तो आप पहले दिल्ली एयरपोर्ट पहुँच सकते हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से देहरादून के लिए नियमित अंतराल पर  फ्लाइट उपलब्ध हैं। 

रेलमार्ग से लैंसडाउन कैसे पहुंचें ? How to reach Lansdowne by Train?

यदि आप ट्रैन से लैंसडाउन जाने का मन बना रहे हैं तो Lansdowne nearest Railway Station कोटद्वार है। जो लैंसडाउन से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोटद्वार भारत के मुख्य शहरों से रेल यातायात से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

Best Tourist Places to Visit in Lansdowne

कोटद्वार के लिए केवल कुछ ही शहरों से डायरेक्ट ट्रैन की सुविधा उपलब्ध हैं। यदि आपके नजदीकी रेलवे स्टेशन से ट्रैन  उपलब्ध न हो तो आप पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुँच सकते हैं। दिल्ली रेलवे स्टेशन से कोटद्वार के लिए नियमित रूप से ट्रैन उपलब्ध हैं।

लैंसडौन घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है? What is the best time to visit Lansdowne?

पर्यटक किसी भी मौसम में लैंसडाउन का दीदार करने के लिए पहुँच सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए लैंसडाउन किसी भी मौसम में बहुत खूबसूरत है। लेकिन मार्च, अप्रैल, मई, जून तथा सितम्बर के महीने लैंसडाउन की सुंदरता देखते ही बनती है। ऐसा लगता मानो लैंसडाउन की  खूबसूरत पहाड़ियां इस समय सुंदरता में नहा रही हों। इस समय यहाँ पहुँचने के बाद मानो आपका मन यहीं का हो जाने का करता है।

आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य Hill Station है। इसलिए यहाँ पर मानसून भी अपनी मौजूदगी दर्शाता है। इसलिए जुलाई तथा अगस्त के महीने यहाँ पर बारिश का मौसम होता है। इसलिए यदि आप मानसून प्रेमी हैं और बारिश आपको अपनी ओर आकर्षित करती है तो आप इस मौसम का भी आनंद यहाँ ले सकते हैं।

यहाँ पर वीकेंड में भारी मात्रा में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। यदि आप शांति से यहाँ घूमना चाहते हैं तो वीकेंड में यहाँ जाना अवॉयड कर सकते हैं और वीकडेस में यहाँ जा सकते हैं।

Best Places to visit in all around lansdowne

Winter season in Lansdowne: अक्टूबर से फरवरी के महीने यहाँ पर तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है। इस समय यहाँ पर 0-15 डिग्री तक तापमान दर्ज किया जाता है। इसलिए इस समय पर्यटकों की संख्या कम रहती है।

Rainy season in Lansdowne: यदि हो सके तो आपको में लैंसडौन घूमना थोड़ा अवॉयड ही करना चाहिए। क्योंकि इस समय यहाँ पर काफी बारिश होती है। जिससे कभी कभी रास्ते भी ब्लॉक हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त आप कभी भी लैंसडौन की सुंदरता को निहारने पहुँच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार जायें तो इन जगहों पर अवश्य जाएँ 

लैंसडौन किस चीज के लिए प्रसिद्ध है ? What is Lansdowne famous for?

लैंसडाउन ब्रिटिश शासनकाल के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गतिविधियों का एक प्रमुख स्थान था। यह स्थान भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स का गढ़ है। यह गढ़वाल राइफल्स का छावनी क्षेत्र है।

What are the best places to visit in Lansdowne in December?

लैंसडाउन का नाम आते ही भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स का नाम मन में गूंजने लगता है। दिल जोश से भर जाता है तथा जुबान पर एक ही वाक्य होता है – भारत माता की जय। यह गढ़वाल राइफल्स का ट्रेनिंग सेंटर भी है। जहाँ गढ़वाल राइफल्स में भर्ती होने वाले युवाओं को देश सेवा के लिए तैयार किया जाता है।

लैंसडाउन में कहाँ रुकें? Where should I stay in Lansdowne?

पर्यटकों के रुकने के लिए लैंसडौन में पर्याप्त व्यवस्था है। यहाँ होटल, रिसोर्ट, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, GMVN टूरिस्ट होटल तथा रेस्टॉरेंट आदि यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं। लैंसडौन उत्तराखंड का एक प्रसिद्द टूरिस्ट पैलेस (Famous Tourist Place of Uttarakhand) है। यहाँ पर्यटक भारी संख्या में प्रकृति की सुंदरता को निहारने पहुँचते हैं। इसलिए आप  ऑनलाइन होटल बुकिंग करके भी जा सकते हैं। इससे आपको वहां पहुंचकर असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा आपका समय भी बचेगा।

लैंसडौन में बर्फ कब पडती है ?

लैंसडौन में Winter Season में तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है। यहाँ विंटर सीजन में अक्टूबर से लेकर फरवरी तक तापमान 4 डिग्री से 15 डिग्री तक पाया जाता है। इस दौरान यहाँ पर बर्फ़बारी भी होती है। जिससे लैंसडौन की सुन्दर पहाड़ियां सफ़ेद रंग की चादर में लिपटी नजर आती हैं। पर्यटक इस समय यहाँ बर्फ़बारी का आनंद ले सकते हैं।

लैंसडाउन घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं? How many days is enough to visit Lansdowne?

यदि आप लैंसडौन की खूबसूरती को देखना चाहते हैं, तो आपके पास 2 दिन का समय तो होना ही चाहिए। जिससे आप यहाँ के सभी पर्यटक आकर्षणों को देख पाएंगे।

दोस्तों, उम्मीद है आपको इस पोस्ट “Best Places to Visit in Lansdowne” से लैंसडौन के  विषय में पूरी जानकारी मिली होगी होगी। यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें। आप अपनी अमूल्य राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके भी भेज सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

भगवान् शिव के १२ ज्योतिर्लिंग

वृन्दावन के प्रमुख दर्शनीय स्थल

Leave a Reply

Your email address will not be published.