मसूरी में घूमने की जगह Places to Visit in Mussoorie
Table of Contents
मसूरी में घूमने की जगह – Places to Visit in Mussoorie: मसूरी भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित एक पर्वतीय क्षेत्र हैं। यह उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून से 35 किलोमीटर दूर स्थित है। मसूरी को इसकी सुंदरता के कारण “पर्वतों की रानी” (The Queen of Hills) भी कहा जाता है। यह हिमालय पर्वत श्रृंखला की मध्य हिमालय श्रृंखला में स्थित है। मसूरी की समुद्र तल से औसत ऊंचाई 6600 फ़ीट है। मसूरी को गंगोत्री का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।
पर्वतीय स्थल होने के कारण मसूरी पर्यटकों को अपनी और खूब आकर्षित करता है। यदि आप भी जीवन की दौड़ भाग से दूर प्रकृति की सुंदरता के बीच अपने मन को ले जाना चाहते हैं तो एक बार पर्वतों की रानी मसूरी का दीदार अवश्य करें। देश विदेश से हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक मसूरी भ्रमण के लिए आते हैं।
दिल्ली, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के निकट होने के कारण यह उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है। ग्रीष्मकाल में यह पर्यटकों की पहली पसंद होता है। मसूरी की यह विशेषता है की जो एक बार यहाँ आता है वह यहाँ की सुंदरता से मुग्ध होकर बार बार यहाँ आना चाहता है। मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता के कारण लोग यहां हनीमून के लिए भी आते हैं।
10 Best places to visit in Mussoorie in Hindi
MUSSOORIE GENERAL INFORMATION
Place: | Mussoorie |
Popularly known as | The Queen of Hills |
District | Dehradun |
State: | Uttarakhand |
Country: | India |
Nearby Airport: | Jolly Grant Airport, Dehradun |
Dehradun Airport to Mussoorie Distance: | 60 Km |
Nearby Railway Station: | Dehradun Railway Station (DDN) |
Dehradun to Mussoorie Distance: | 35 Km. |
Days required to visit Mussoorie: | 2-3 Days |
Delhi to Mussoorie distance: | 290 Km |
यदि आप भी मसूरी जाने (Mussoorie Tour) का मन बना रहे हैं और जानना चाहते हैं मसूरी के विषय में तो इस लेख को पूरा पढ़ें। यहाँ आपके विभिन्न सवालों जैसे, Best Places to Visit in Mussoorie, Mussoorie Hill Station Visit, Dhanaulti Hill Station Visit, Tourist Places at Mussoorie तथा Famous tourist attractions of Mussoorie, Place to visit nearby Mussoorie, Mussoorie Tourist Places आदि के जवाब आपको मिल जायेंगे।
मसूरी के मुख्य पर्यटन स्थल-Best Places to Visit in Mussoorie
लाल टिब्बा (Lal Tibba):
लाल टिब्बा मसूरी का सबसे ऊँचा पॉइंट है। यहाँ से पर्यटक उगते सूर्य एवं डूबते सूर्य का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। यहाँ एक डिपो स्थित होने के कारण इसे डिपो हिल के नाम से भी जाना जाता है। पर्यटकों को यहाँ खूबसूरत दृश्यों को दिखाने के उद्देश्य से यहाँ पर एक जापानी दूरबीन को लगाया गया है। इस दूरबीन से पर्यक हिमालय के क्षेत्रों, बद्रीनाथ, केदारनाथ तथा अन्य पर्वत श्रृंखलाओं की खूबसूरत दर्शन कर सकते हैं।
Places to visit in Mussoorie for couples in Hindi
गन हिल (Gun Hill):
गन हिल मसूरी की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है। पर्यटक यहाँ पर रोप वे के माध्यम से जा सकते हैं। रोप वे से पर्यटक मसूरी की हसीन वादियों का दर्शन कर सकते हैं। 400 मीटर लम्बे रोप वे से पर्यटक मसूरी की हसीन वादियों का दर्शन कर सकते हैं। गन हिल पर मॉल रोड से पैदल मार्ग से 20 मिनट में भी पहुंचा जा सकता है। गन हिल से हिमालय पर्वत श्रृंखला व दून घाटी की चोटियों के जो खूबसूरत नज़ारे दिखाई देते हैं वह अद्भुत हैं। गन हिल पर पर्यटकों को फोटो खींचने के लिए बहुत ही सुन्दर दृश्य मिलते हैं।
Best places to visit in Mussoorie in Hindi
कैमल बैक रोड (Camel Back Road):
यह 3 किलोमीटर लम्बी एक रोड है जिसकी आकृति ऊँट के कूबड़ की तरह टेढ़ी मेढ़ी है। इसलिए इसे कैमल बैक रोड कहा जाता है। यहाँ पर पैदल चलते समय मसूरी के खूबसूरत दृश्य दिखाई देते हैं। यहाँ पर पैदल चलते समय मन को शांति मिलती है। यहाँ पर आप प्रकृति के साथ कदमताल करते प्रतीत होते हैं। प्रकृति को पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए यह एक अविस्मरणीय यात्रा है।
Picnic places in Mussoorie Hindi
WHAT ARE THE FAMOUS PLACES NEAR MUSSOORIE?
कंपनी गार्डन (Company Garden):
यह कंपनी बाग़ भी कहलाता है। यहाँ पर अनेक प्रकार के खूबसूरत फूलों का नजारा देखते ही बनता है। कंपनी गार्डन मसूरी आने वाले पर्यटकों की सबसे पसंदीदा पिकनिक स्थलों में है। पर्यटकों के लिए यहाँ पर एक झील का निर्माण किया गया है। यहाँ पर स्थित कृत्रिम झरना सभी पर्यटकों का मन मोह लेता है। यहाँ पर एक मनोरंजन पार्क भी है। यह माल रोड से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
Mussoorie tourism Hindi
Mussoorie Tourist Attractions in Hindi
भट्टा फॉल (Bhatta Falls):
प्रकृति के खूबसूरत नजारों को पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक खूबसूरत पिकनिक स्थल (Picnic Spot) है। इसका विकास अभी हाल ही में किया गया है। यह मुख्य शहर (Mussoorie City) से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पर्यटक यहाँ पर झरने की खूबसूरती के साथ नहाने का आनंद ले सकते हैं। यहाँ पर बच्चों के खेलने के लिए Children’s Park भी उपलब्ध है।
Top 10 best places to visit in Mussoorie in Hindi
जड़ीपानी वाटरफॉल (Jharipani Waterfall):
यह मसूरी से 9 किलोमीटर दूर मसूरी- जड़ीपानी रोड पर स्थित है। पर्यटकों के लिए यह एक खूबसूरत पिकनिक स्थल है।
Top 10 Places To Visit In Mussoorie Hindi
Major Tourist Attractions at Mussoorie
केम्पटी फॉल्स (Kempty Falls Mussoorie):
यह एक बहुत खूबसूरत झरना है जो मसूरी से 15 किलोमीटर दूर स्थित यमुनोत्री रोड पर स्थित है। यह समुद्र ताल से 1364 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत पिकनिक स्थल है। पर्यटक इस खूबसूरत झरने में नहाकर तारो ताजगी का अनुभव करते हैं। लोग परिवार तथा दोस्तों के साथ इस स्थान पर खूब मौज मस्ती करते हैं।
Top 10 places Mussoorie in Hindi
मसूरी मॉल रोड (Mall Road Mussoorie):
मसूरी मॉल रोड पर्यटकों पर्यटकों की शॉपिंग के लिए एक उत्तम जगह है। यहाँ सड़क के दोनों और पर्यटकों को विभिन्न प्रकार की सामान की दुकानें, रेस्टोरेंट्स आदि मिलते हैं। जहाँ वह अपना मनपसंद सामान खरीद सकते हैं। शाम के समय माल रोड का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है। माल रोड के एक छोर पर Library है तथा दूसरे छोर पर Picture Palace स्थित है।
Best tourist places in Mussoorie in Hindi
धनोल्टी (Dhanaulti Hill Station):
यह मसूरी से 30 किलोमीटर दूर टिहरी रोड पर स्थित देवदार के जंगलों से घिरा हुआ एक शांत और खूबसूरत पर्यटक स्थल है। जो पर्यटकों को अपनी शांति और प्राकृतिक सुंदरता के कारण अपनी ओर आकर्षित करता है। मसूरी में घूमने के पश्चात पर्यटक अक्सर शांत और खूबसूरत जगह धनौल्टी में कुछ समय बिताते हैं। पर्यटक यहाँ रात में रुक भी सकते हैं। यदि आप शहर की भाग-दौड़ से दूर कुछ समय शांति और प्रकृति के साथ बिताना चाहते हैं तो धनौल्टी आपके लिए बेहतरीन जगह है।
Top 10 Tourist places in Mussoorie in Hindi
सर जॉर्ज एवेरेस्ट हाउस (Sir George Everest House):
यह गाँधी चौक मसूरी से 6 किलोमीटर दूर स्थित है। यह सर जॉर्ज एवेरेस्ट हाउस का घर तथा प्रयोगशाला थी। 1830 से 1843 तक सर जॉर्ज एवेरेस्ट Surveyor General of India थे। Mount Everest का नाम भी सर जॉर्ज एवेरेस्ट के नाम पर ही जाना जाता है। यह पर्यटकों के लिए एक दर्शनीय स्थल है।
Top tourist places in Mussoorie in Hindi
मसूरी झील (Mussoorie Lake):
मसूरी झील हाल ही में विकसित की गयी एक बहुत ही खूबसूरत झील है। यह कपल्स, परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जाने के लिए एक अच्छी जगह है। यह मसूरी से 6 किलोमीटर पहले देहरादून मसूरी मार्ग पर स्थित है
What are the most famous places to visit in Mussoorie in Hindi
सुरकंडा देवी मंदिर (Surkanda Devi Temple):
माँ आदिशक्ति दुर्गा का यह शक्तिपीठ मसूरी से 38 किलोमीटर की दूरी पर कद्दूखाल नामक स्थान पर स्थित है। माँ दुर्गा का यह पावन शक्तिपीठ एक ऊँची पहाड़ी पर स्थित है। जहाँ जाने के लिए आपको कद्दूखाल से 3 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है। यहाँ पहुंचने पर आपको माँ आदिशक्ति के सुरकंडा स्वरूप के दर्शन होते हैं। यहाँ से हिमालय की प्रमुख चोटियों के दर्शन बहुत ही खूबसूरत नज़ारों के साथ होते हैं। आप यहाँ पर माँ दुर्गा के दर्शनों के साथ प्रकृति के खूबसूरत नजारों के दर्शन कर सकते हैं। यहाँ आपको कभी न भूलने वाली हिमालय की सुंदरता की खूबसूरत छटाओं के दर्शन होते हैं।
10 major places to visit in Mussoorie in Hindi
मसूरी घूमने का सही समय क्या है? (What is the best time to visit Mussoorie?):
आप वर्ष भर मसूरी घूमने जा सकते हैं क्योंकि यह पर्यटकों को हर मौसम में एक अलग आनंद प्रदान करता है।
Best 10 place to visit in Mussoorie in Hindi
- Summer Season: यदि आप अपने शहर की तपती गर्मी से निकलकर गर्मियों में यहाँ जाते हैं तो यहाँ का सर्द सुहावना मौसम आपको स्वर्ग की अनुभूति देगा। अधिकांश पर्यटक ग्रीष्मकाल में यहाँ आकर मसूरी ठंडी वादियों की खूबसूरती का लुत्फ़ उठाते हैं।
- Rainy Season: यदि आप बरसात के मौसम में यहाँ आते हैं तो आपको प्रकृति का एक अलग रूप देखने को मिलता है। प्रकृति की खूबसूरत छठा बहुत सुन्दर लगती है। लेकिन बारिश होने की वजह से आप अधिक देर तक बाहर नहीं घूम सकते।
- Winter Season: यदि आप सर्द हवाओं के साथ सर्दियों की मौसम में मसूरी घूमने आते हैं तो आप सर्द हवाओं के बीच में मसूरी के एक अलग रूप दर्शन करेंगे। इस समय पर्यटक यहाँ बर्फ़बारी का आनंद लेते हैं। सर्दियों के मौसम में यहाँ रात में तापमान (Mussoorie Weather) में काफी गिरावट देखने को मिलती है।
Famous places of Mussoorie in Hindi
मसूरी कैसे पहुँच सकते हैं? (How to reach Mussoorie?):
मसूरी जाने के लिए सबसे पहले आपको देहरादून पहुंचना होता है। देहरादून से मसूरी की दूरी मात्र 35 किलोमीटर है। देहरादून पहुँचने के लिए आप निम्न माध्यमों का प्रयोग कर सकते हैं:
रेल द्वारा (Mussoorie By Rail):
मसूरी से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन Dehradun Railway Station है जो मसूरी से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देहरादून भारत के मुख्य शहरों से रेल यातायात के माध्यम से जुड़ा हुआ है। रेलमार्ग से आप देहरादून पहुंचकर वहां से स्थानीय परिवहन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। देहरादून रेलवे स्टेशन के बाहर Dehraun Mussoorie Bus Stand से ही उत्तराखंड परिवहन निगम (Uttarakhand Transport Corporation) की बस आपको मिल जाती हैं। जो आपको 1.5-2 घंटे में मसूरी पहुंचा देती हैं।
हवाई मार्ग द्वारा (Mussoorie By Air):
यदि आप हवाई यात्रा के द्वारा मसूरी जाना चाहते हैं तो नजदीकी एयरपोर्ट देहरादून एयर पोर्ट है जो मसूरी से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट से निकलते ही आपको निजी टैक्सी मिल जाती हैं। जिनको आप बुक करके सीधे मसूरी पहुँच सकते हैं।
Most beautiful places of Mussoorie Hindi
सड़क मार्ग द्वारा (Mussoorie By Road):
यदि आप सड़क यातायात के माध्यम से मसूरी घूमने का मन बना रहे हैं तो आपको पहले देहरादून पहुंचना होगा। यदि आप अपनी गाडी से मसूरी जा रहे हैं तो भी आपको पहले देहरादून पहुंचना होगा। वहां से आप देहरादून मसूरी मार्ग 1.5-2 घंटे में मसूरी पहुँच जायेंगे। यदि आप बस से मसूरी घूमने का विचार बना रहे हैं तो अन्य प्रमुख राज्यों तथा शहरों से देहरादून बस स्टैंड जुड़ा हुआ है। दिल्ली से देहरादून के लिए नियमित अंतराल पर बस सुविधा उपलब्ध है। इसी प्रकार अन्य मुख्य शहर भी देहरादून से जुड़े हुए हैं।
देहरादून से मसूरी कैसे पहुंचे? (How to reach Mussoorie from Dehradun?):
देहरादून पहुँचने के बाद आप उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें जो देहरादून-मसूरी बस स्टैंड से नियमित रूप से देहरादून से मसूरी के लिए चलती हैं। आप उनके माध्यम से भी मसूरी पहुँच सकते हैं। अन्यथा आप अपनी व्यक्तिगत गाडी भी बुक करके मसूरी जा सकते हैं।
यदि आप अपनी व्यक्तिगत गाडी बुक करके मसूरी जाना चाहते हैं तो देहरादून रेलवे स्टेशन के बाहर ही आपको मसूरी जाने के लिए टैक्सी मिल जाती हैं। जिसमे आप यदि चाहें तो वह आपको देहरादून से मसूरी (Dehradun to Mussoorie) ले जाने के साथ-साथ मसूरी भी घुमा सकते हैं और आपको मसूरी से देहरादून (Mussoorie to Dehradun) तक वापस भी छोड़ सकते हैं।
मसूरी घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं? (How many days are sufficient to visit Mussoorie?):
मसूरी घूमने के लिए आपके पास 2-3 दिन का समय होना चाहिए। पहले दिन आप Mussoorie local sightseeing कर सकते हैं। दूसरे दिन आप Kempty Falls के लिए निकल सकते हैं। तथा वहां से आप Dhanaulti Hill Station और Surkanda Devi Temple के लिए भी जा सकते हैं। आपके लिए यह बेहतर होगा की आप वहां पर एक टैक्सी कर लें जो आपको मसूरी घूमने में आपकी मदद करे।
दोस्तों उम्मीद है आपको यह लेख “मसूरी में घूमने की जगह – Places to Visit in Mussoorie” मसूरी की खूबसूरत वादियों की जानकारी देने में कामयाब हुआ होगा। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे अन्य व्यक्तियों तक भी शेयर कीजिये।
Places To Visit in Vrindavan वृन्दावन जाएं तो इन जगहों पर अवश्य जाएं!