CAT EXAM KYA HAI (कैट एग्जाम क्या है)

कैट एग्जाम क्या है (CAT Exam Kya Hai) : दोस्तों जो स्टूडेंट मैनेजमेंट के फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं। एमबीए उनका पसंदीदा कोर्स होता है। एमबीए न केवल भारत में बल्कि पुरे  विश्व में एक Best Professional Post Graduate Degree कोर्स है। Common Admission Test (CAT) एक National Level MBA / PGDM Entrance Test है। CAT हर साल IIM (INDIAN INSTITUTE OF MANAGEMENT) के द्वारा आयोजित किया जाता है।

IIMs और Top Management College/B-Schools में MBA करने के लिए हर साल CAT (COMMON ADMISSION TEST) का आयोजन किया जाता है। अगर आपको IIMs और भारत के Top Management College / B-Schools में में एडमिशन लेना है तो आपको Common Admission Test (CAT) को क्लियर करना जरुरी है।

आप इस एग्जाम में सफल हों और आपको एक Best Management College/B-School में एडमिशन मिले, इसके लिए जरुरी है कि आपके पास इस एग्जाम से रिलेटेड पूरी इनफार्मेशन हो। इसलिए इस आर्टिकल में आपको Common Admission Test Complete Information मिलेगी जैसे CAT Exam Kya Hai, CAT कौन दे सकता है। CAT Eligibility 2022 । CAT Exam Pattern, CAT Exam ki Jankari Hindi me, CAT को क्लियर करने के बाद कहाँ एडमिशन मिलता हैा आदि। 

WHAT IS COMMON ADMISSION TEST (CAT) 2022?

दोस्तों INDIAN INSTITUTE OF MANAGEMENT पूरे विश्व में अपनी HIGH QUALITY EDUCATION के लिए जाने जाते हैं। आईआईएम से निकले हुए स्टूडेंट दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करते हैं। तो ऐसे इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेना किसका सपना नहीं होता है। भारत में 20 IIMs हैं। इनमे एडमिशन लेने के लिए आपको CAT (Common Admission Test) clear करना होता है। तभी आप यहाँ Admission पा सकते हैं। यहाँ से पढाई करने के बाद आप दुनिया भर  की Top Companies में मैनेजमेंट की Top Post तक पहुँच सकते हो जहाँ आपको बहुत अच्छी सैलरी ऑफर की जाती है।

दोस्तों हर साल लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स CAT के लिए आवेदन करते हैं। ये संख्या हर साल लगातार बढ़ती जाती है। इस एग्जाम से आपको IIMs के अलावा Top Management Colleges / B-Schools में भी एडमिशन मिलता है। इसलिए कैट भारत के सबसे Tough Exam में से एक है। इसलिए अगर आप इसे attempt करना चाहते हैं तो आपको इसकी पूरी तयारी करनी होगी। तभी आप लाखों के बीच में सफल हो पाएंगे।

COMMON ADMISSION TEST 2022 ELIGIBILITY CRITERIA :

  1. दोस्तों कैट की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आपके पास UGC/AICTE/MHRD-Government of India approved College / University से  Graduation में 50% मार्क्स होना आवश्यक है
  2. SC/ST candidates को 5% की छूट दी जाती है। इसलिए उनके लिए ग्रेजुएशन में 45% मार्क्स होना जरुरी है।
  3. जो कैंडिडेट ग्रेजुएशन फाइनल ईयर में पढ़ रहे हैं वो भी कैट की परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

CAT 2022 ELIGIBILITY AGE:

दोस्तों कैट में आवेदन के लिए किसी भी केटेगरी के कैंडिडेट के लिए कोई भी Upper Age Limit नहीं है।

CET EXAM KYA HAI

CAT 2022 DATES:

कैट नोटिफिकेशन जुलाई के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाता है। अगस्त के पहले सप्ताह से इसमें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस स्टार्ट हो जाती है और ये सितम्बर तक चलती है। आखिरी अक्टूबर में एडमिट कार्ड जारी किये जाते हैं। जिन्हें कैंडिडेट वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। नवंबर के महीने में CAT Entrance Exam का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाती है। जनवरी में CAT Exam Result घोषित किया जाता है। CAT 2022 NOTIFICATION जुलाई के आखिरी सप्ताह में जारी किया जायेगा।

CAT 2022 APPLICATION FEES:

  • General Category के लिए CAT Application Fees Rs. 2200/- है।
  • Reserved Category के लिए CAT Application Fees Rs. 1100/- है।

CAT 2022 EXAM PATTERN:

दोस्तों इस परीक्षा में Subjective और Objective दोनों प्रकार के Questions पूछे जाते हैं। इसमें टोटल 66 Questions पूछे जाते हैं। जिनका Maximum Marks 198 है। Subjective Questions में कोई Negative Marking नहीं है। लेकिन Objective Questions में नेगेटिव मार्किंग होती है। इसलिए आपको सोच समझकर Answer देना है।

इस परीक्षा में Quantitative Aptitude, Verbal Ability & Reading Comprehension और Data Interpretation and Logical Reasoning तीनों सेक्शंस से  प्रश्न पूछे जाते हैं। इनमे-

  • Quantitative Aptitude से 22 Questions,
  • Verbal Ability & Reading Comprehension से 24 Questions और
  • Data Interpretation and Logical Reasoning से 20 Questions पूछे जायेंगे

CAT 2022 EXAM CENTRES:

Common Admission Test 2022 परीक्षा  भारत के 158 Cities में 438+ Centers में आयोजित की जाएगी।

DURATION OF CAT EXAM:

इस परीक्षा में 3 Sections होते हैं। हर Section के लिए 40 Minutes का समय मिलता है। इस प्रकार तीनों Sections को मिलाकर इस परीक्षा के लिए Candidates को 120 Minutes का समय मिलता है।

MEDIUM OF EXAM:

कैट की परीक्षा केवल ENGLISH LANGUAGE में आयोजित की जाती है।

HOW TO PREPARE FOR CAT 2022 EXAM?

दोस्तों, जैसा की आप जानते हैं कि CAT ENTRANCE EXAM को क्लियर करना इतना आसान नहीं है। कैट की परीक्षा की तैयारी करना एक Long Term Plan है। आपको लगभग 9-10 महीने  या 1 साल पहले से ही इसकी तैयारी स्टार्ट कर देनी चाहिए। सबसे पहले इस परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस को समझकर आपको अपना प्लान बनाने की जरुरत है।

इस परीक्षा के लिए आपको रोज पूरी dedication के साथ पढाई करने की जरुरत है। साथ ही आप CAT Last Year Questions Paper को Solve करके भी आपको काफी Help मिल सकती है। आप Group Study को भी चुन सकते हैं।   आपको CAT Mock Test की भी Practice करनी होगी।

वैसे तो आप अगर पूरी dedication के साथ सेल्फ स्टडी कर सकते हो। लेकिन अगर आप चाहो तो आप CAT एग्जाम की कोचिंग भी ज्वाइन कर सकते हो। आप CAT Entrance Exam की तैयारी के लिए Best Books खरीद सकते हो। ऑनलाइन कोचिंग कर सकते हो। ऑनलाइन स्टडी मटेरियल ले सकते हो। आपको हर महीने का एक Preparation Plan बनाने की जरुरत है तभी आप अपने टारगेट को अचीव कर पाओगे।

दोस्तों इस प्रकार इस आर्टिकल (CAT Exam Kya Hai) में हमने कैट एग्जाम के बारे में पूरी जानकारी (CAT Exam Information in Hindi) प्राप्त की। आपको ये पोस्ट कैसी लगी हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अवश्य बताएं।

यह भी पढ़ें:

MBA क्या है? MBA की पूरी जानकारी

B.Tech क्या है? B.Tech की पूरी जानकारी

BCA क्या है? BCA की पूरी जानकारी