Depression Quotes in Hindi

डिप्रेशन से लड़ने की शक्ति देते प्रेरणादायक विचार Depression Quotes in Hindi: दोस्तों आज की दौड़ भाग से भरी जिंदगी में इंसान इतना व्यस्त हो गया है कि वह अपने सभी कार्यों को मैनेज नहीं कर पा रहा है। इसलिए तनाव अक्सर हमारे ऊपर हावी हो जाता है।

जिसका परिणाम यह होता है कि हम चिड़चिड़े हो जाते है, चिल्लाने लगते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपना मनचाहा न मिलने पर इतने निराश हो जाते हैं कि वे अपने आप को ही नुक्सान पहुँचाने की सोचने लगते हैं।

यह तनाव इंसान को अंदर ही अंदर से खोखला कर देता है।  यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह इंसान की सोचने समझने की शक्ति को कमजोर करता जाता है। 

दोस्तों, जीवन ईश्वर का दिया हुआ अनमोल उपहार है। यह जीवन हमें बड़ी ही मुश्किल से मिला है। इसलिए इसे नुक्सान पहुंचाकर आप एक अपराध ही कर रहे हैं।

मुश्किलें जीवन का एक भाग हैं, वह पूरा जीवन नहीं है। जिस प्रकार रात के बाद दिन आता ही है। उसी प्रकार मुश्किल दिनों के बाद सामान्य दिन भी अवश्य आएंगे।

दोस्तों यह संसार सिर्फ विश्वास और उम्मीद पर ही टिका है। विश्वास ही वह शक्ति है जिससे बंजर जमीन पर भी हरी भरी फसल उगाई जा सकती है।

इस पोस्ट में आपको मिलेंगे Depression hindi quotes, Depression Quotes in Hindi, quotes on depression in hindi, motivational depression quotes in hindi, depression quotes about life in hindi etc. ऐसे प्रेरणादायक विचार जो आपको नकारात्मक विचारों को दूर करने में मदद करेंगे।

अवसाद को दूर करने के लिए अनमोल विचार

Quote-1

जिंदगी जीना मुश्किल है,

मरना तो बहुत आसान है।

Quote-2

परिस्थितियों से भाग जाना कायरता की निशानी है।

Quote-3

अपने आप को नुक्सान पहुँचाने के विषय में बहादुर नहीं सोचा करते। वो तो परिस्थितियों को बदलने का हुनर रखते हैं।

Quote-4

कायर होते हैं वो लोग जो मरने की बात करते हैं। जिंदगी जीने की बात करने वाले बहादुर होते हैं।

Quote-5

अंधेरों में रास्ता नहीं दिखता जनाब…

रौशनी ही अँधेरे को दूर कर सकती है।

Quote-6

डिप्रेशन कोई समाधान नहीं है। यह तो जिंदगी तबाह करने का माध्यम है।

Quote-7

अपने आप पर भरोसा करो। इस ब्रह्माण्ड में आप कुदरत का बनाया हुआ सबसे अनमोल तोहफा हो।

motivational depression quotes in hindi

Quote-8

न जाने कितने जन्मों तक कष्ट सहा है, तब जाकर यह मनुष्य जीवन मिला है। क्या इसे ऐसे ही नष्ट कर दोगे ? उठो और संकल्प लो कि इन दुःख के बादलों को अपनी जिंदगी से हटाकर ही दम लोगे।

Quote-9

चिंता करके कुछ नहीं होगा। यदि अपने शीघ्र ही इसे अपने से दूर नहीं किया तो यह आपके शरीर को दीमक की तरह खा जाएगी।

Quote-10

तू हमें रुलाने के बहाने जितने ढूंढेगी जिंदगी, हम उससे दोगुने बहाने खुश होने के ढूंढेंगे।

Quote-11

आप अपने विचारों के स्वामी है। यह आपके ऊपर है कि आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को पनाह देते हैं या सकारात्मक विचारों को।

Quote-12

वक्त चाहे कितना भी बुरा न हो। उम्मीद का दामन कभी मत छोड़ना।

Quote-13

यह समय भी चला जायेगा। कभी सुना है कि अँधेरे ने उजाला नहीं होने दिया।

Quote-14

अँधेरा कितना भी घना क्यों न हो, उसे दूर करने के लिए सूरज की एक किरण ही काफी है।

Quote-15

आपको दुःख किसी और ने नहीं बल्कि आपके अपने विचारों ने दिया है। विचार बदलो, जिंदगी बदल जाएगी।

ज़िन्दगी जीने की प्रेरणा देते प्रेरणादायक कथन

Quote-16

डिप्रेशन में मैदान छोड़ने से बेहतर है एक कोशिश और करने की। क्या पता आपकी ये कोशिश जिंदगी का सबसे बेहतर परिणाम लेकर आये।

Depressoin quotes about life in hindi

Quote-17

बुरी परिस्थितियों में जो लोग टूटते नहीं, वो इतिहास रचते हैं।

Quote-18

तू चाहे जितना भी दर्द दे दे ऐ जिंदगी, हम इतना सहेंगे कि तू भी थक कर कहेगी। जा खुश होकर जी अपनी जिंदगी।

Quote-19

महान वो नहीं जो कभी नहीं गिरता। बल्कि महान वो है जो गिरने के बाद दोगुने जोश से उठकर मेहनत करता है।

Quote-20

जिसे तुम्हारी परवाह नहीं, उसके बारे में सोचकर अपनी जिंदगी क्यों तबाह कर रहे हो। उठो, और अपनी जिंदगी के लक्ष्य को पाने के लिए दोगुनी मेहनत करो।

Quote-21

मन में बुरे ख्याल आते ही एक बार अपनी माँ की तस्वीर जरूर देख लेना। यह वो इंसान है जिसके लिए तुम उसकी पूरी दुनिया हो।

Quote-22

प्यार जीना सिखाता है मरना नहीं

Quote-23

जितना समय दुखी होने में लगा रहे हो, उसका आधा भी यदि खुश होने में लगाओगे तो जिंदगी बदल जाएगी।

Quote-24

जिंदगी में निखरने के लिए कभी-कभी बिखरना पड़ता है।

Quote-25

अँधेरा चाहे कितना भी घना क्यों न हो, सूरज को उगने से नहीं रोक सकता।

Depression Quotes about life in hindi

Quote-26

जीतने वाले के लिए हार शब्द के कोई मायने नहीं होते। वह या तो जीतता है या फिर सीखता है। फिर उस सीख से दोबारा जीतने के लिए कड़ी मेहनत करता है।

Quote-27

जो व्यक्ति हार नहीं मानता है, जीत उसी का ही इंतज़ार करती है।

Quote-28

कोई भी हार आखिरी नहीं होती है, हर हार हमें बताती है कि क्या कमी रह गयी थी। ताकि इस बार उस गलती को सुधारकर आप जीतने में पूरी ताकत लगा दो।

Quote-29

गलतियां सबसे होती हैं। लेकिन जीतता वही है जो गलतियों से सीखकर आगे बढ़ता है।

Quote: 30

ख़ुशी आपके साधनों के ऊपर नहीं बल्कि आपकी सोच के ऊपर निर्भर करती है।

Depresson shayari status quotes in hindi

Quote: 31

बीते हुए कल के विषय में सोचकर अपना समय नष्ट मत करो।

बल्कि यह सोचो कि मैं अपने आने वाले कल को कैसे बेहतर बना सकता हूँ।

Quote: 32

हँसते हुए चेहरों का यह मतलब नहीं है कि उन्हें कोई दुःख नहीं है। बल्कि इसका मतलब यह है कि वे उस दुःख से लड़ना जानते हैं।

Quote: 33

चिंता करने से समस्या हल नहीं होगी। बल्कि कर्म करने से हल होगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए चिंता नहीं मेहनत करो।

Quote: 34

समस्याओं का हल तभी निकलेगा जब आपका मन शांत होगा। अशांत मन से आप कोई भी समस्या नहीं सुलझा सकते।

Quote: 35

अपने आप पर विश्वास कीजिये। क्योंकि आपके आत्मविश्वास का सीधा सम्बन्ध आपके कर्मों से है।

 

दोस्तों जिंदगी में दुखी होने के नहीं खुश होने के कारण ढूंढिए। जिंदगी में जब भी मन परेशान हो तो एक बार ये विचार “Depression Quotes in Hindi” पढ़ लेना। मन सकारात्मकता से भर जायेगा।

यदि आपको ये Depression Quotes in Hindi अच्छे लगे हों तो इन्हें अन्य व्यक्तियों तक  भी शेयर कीजिये। आप अपनी अमूल्य राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके भी  दे सकते हैं। धन्यवाद दोस्तों।

यह भी पढ़ें:

नकारात्मक विचारों से कैसे बचें?

प्यार पर अनमोल विचार

माँ पर अनमोल विचार

पिता पर अनमोल विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published.