GOOD HABITS FOR SUCCESS IN HINDI
Table of Contents
अच्छी आदतें जो आपकी जिंदगी बदल देंगी (Good Habits for Success in Hindi) : यदि हम दुनिया के सफलतम लोगों को देखें तो उनमें हमको कुछ बातें एक सी लगती हैं और वह हैं उनकी आदतें, उनका जूनून, कार्य के प्रति उनका उत्साह और सकारात्मकता। हमारी जिंदगी को बनाने में हमारी आदतों का ही हाथ होता है। यदि हम अच्छी आदतों को अपनी जिंदगी में स्थान देते हैं तो हम एक खुशहाल जीवन जीते हैं। लेकिन इसके विपरीत यदि हम गलत आदतों पर चलते हैं तो हमारी जिंदगी में समस्याओं का अम्बार लग जाता है।
हमारा व्यक्तित्व का विकास अच्छी आदतों के द्वारा होता है। इनसे हम समाज के एक जिम्मेदार नागरिक बन पाते हैं। किसी भी समाज की प्रगति उसके नागरिकों पर निर्भर करती है। यदि उसके नागरिक गलत दिशा में चलते हैं तो वह समाज भी गलत दिशा में ही चलेगा। जिससे वह समाज अधिक दिन तक समृद्ध नहीं रह सकता।
व्यक्ति अपनी और अपने समाज की तरक्की अच्छी आदतों के द्वारा करता है। अच्छी आदतों के द्वारा व्यक्ति सबका प्रिय बन जाता है। हर व्यक्ति उससे अच्छे सम्बन्ध रखता है और लोग उसकी बात सुनते हैं। इस प्रकार समाज में अच्छाई की एक लम्बी चेन बन जाती है। आइये जानते हैं कि ऐसी कौन सी आदतें हैं जिनके द्वारा हम अपने जीवन में खुशियों और समृद्धि के द्वार खोल सकते हैं।
Good Habits for Success
1. सुबह जल्दी उठना:
एक स्वस्थ जिंदगी के लिए यह सबसे आवश्यक है कि आप सुबह जल्दी उठें। इससे आपका स्वास्थय तो अच्छा रहेगा, साथ ही आपको अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने के लिए भी पूरा समय मिलता है। सुबह जल्दी उठने से आप पूरे दिन ताजगी से भरे रहते हैं। आपको अपने सभी कार्यों को पूरा करे का पर्याप्त समय मिलता है। सुबह जल्दी उठने की आदत हमको जीवन में कामयाब इंसान बनने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें: सुबह जल्दी उठने के क्या फायदे हैं?
2. व्यायाम करना:
सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करना आपके स्वास्थय के लिए बहुत लाभकारी है। व्यायाम का हमारी दिनचर्या एवं हमारे स्वस्थ्य के साथ बहुत महत्वपूर्ण सम्बन्ध है। वर्तमान समय में जब इतनी प्रकार की बीमारियां शरीर को अपनी चपेट में ले रही हैं। रोज सुबह व्यायाम करके हम बीमारियों को अपने शरीर से दूर रखने में कामयाब होते हैं। सुबह की सैर करना शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। यदि आपका शरीर स्वस्थ होगा तभी आप अपने लक्ष्य को पा सकेंगे।
3. पर्याप्त नींद लेना:
स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ नींद का भी योगदान है। यदि नींद न ली जाये तो हमारा शरीर में थकान हावी रहेगी। जिससे हम अपने कार्य को पूरी मेहनत से नहीं कर पाएंगे। किसी भी कार्य को करने के लिए आवश्यक है मन की एकाग्रता। मन की एकाग्रता तभी संभव है जब हम शरीर से हमेशा ताजगी सा अनुभव करेंगे। हम यदि पर्याप्त नींद लेंगे तो हम ताजगी से भरे होंगे। जिससे हम अपने कार्य को पूरी लगन से कर पाएंगे।

Habits of Successful People
4. मनोरंजन के लिए भी थोड़ा समय निकालना:
जिंदगी में मनोरंजन का होना भी आवश्यक है। जब हम लगातार कार्य करते हैं तो फिर हमको थोड़ा दिमाग को फ्रेश करना भी आवश्यक है। मनोरंजन के विभिन्न साधनों जैसे की खेल, सिनेमा, गाने एवं पर्यटन के द्वारा हम अपने दिमाग को फ्रेश कर सकते हैं। इस प्रकार हम फिर एक नयी ताजगी के साथ कार्य कर पाएंगे।
5. हमेशा चेहरे पर मुस्कराहट रखना:
मुस्कराहट हमारी आधी से अधिक समस्याओं को हल करती है। जब भी हम मुस्कराहट के साथ कोई कार्य करते हैं तो उस कार्य की सफलता की उम्मीद बढ़ जाती है। चेहरे पर मुस्कराहट रखने से हमारे व्यक्तित्व में निखार आता है। लोग हमसे जुड़कर अच्छा महसूस करते हैं।
यह भी पढ़ें: जीवन में खुश कैसे रहें?
6. प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ना:
किसी भी कार्य को करने के लिए हमको प्रेरणा की आवश्यकता होती है। जब तक हम उस कार्य को करने के लिए प्रेरित नहीं होंगे तब तक वह कार्य पूरा नहीं हो सकता। उस कार्य को करने का जूनून हमारे अंदर होना आवश्यक है। और यह जूनून तभी आता है जब हमारे अंदर से उस कार्य को करने की प्रेरणा आ रही हो। इसके लिए हमको सफल लोगों की प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़नी चाहिए। जिससे हमें उनके संघर्ष, उनकी सफलता की यात्रा में क्या-क्या मुश्किलें आयी और उन्होंने उसे किस प्रकार हल किया आदि का ज्ञान मिलता है।
यह भी पढ़ें:हमारे जीवन में प्रेरणा का महत्व
Tips for making Good Habits
7. परिवार के साथ समय बिताना:
अपने परिवार के साथ समय बिताने की आदत हमें आंतरिक रूप से ख़ुशी देती है। जब हम अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं तो इससे हमारे रिश्तों में मजबूती आती है। जब हम अपने रिश्तों में खुश रहेंगे तो अपने कार्य को मन लगाकर करेंगे। जिससे हम उस कार्य में सफल भी होते हैं। जो व्यक्ति अपने रिश्तों में तनाव से गुजरता है वह कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न नहीं कर सकता।
8. खाना समय पर खाना:
हमें अपना खाना समय पर ही खाना चाहिए। खाने का समय निश्चित न होने पर हमें शारीरिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसका असर हमारे कार्यकलापों पर पड़ता है। इसलिए यदि हम जिंदगी में सफल होना चाहते हैं तो समय पर खाना खाने की आदत का होना आवश्यक है।
9. हर कार्य समय पर करने की कोशिश करना:
किसी भी कार्य को करने की एक समय सीमा का निर्धारण करना चाहिए। जो कार्य करना हो, उसे तुरंत ही कर लेना चाहिए। टालमटोल करने से हमारे कार्य पूरे नहीं होंगे। एक सफल इंसान बनने के लिए आवश्यक है कि जो कार्य प्रारम्भ किया गया है उसे निर्धारित समय में ही पूरा किया जाये।
10. सच बोलना:
जिंदगी में यदि कामयाब होना है तो पारदर्शिता का होना अत्यंत आवश्यक है। झूट बोलकर कभी भी जिंदगी में कभी भी कामयाबी हासिल नहीं की जा सकती। सच बोलने से ही पारदर्शिता आती है। कामयाबी के लिए सच का होना आवश्यक है। झूट चाहे कुछ दिन तक सच को छुपा ले किन्तु आखिर में जीत सच की ही होती है।
Good Habits in Hindi
11. अपने आपको नवीनतम ज्ञान से अपडेट रखना:
ज्ञान हमारे जीवन का आधार है। हमको हर क्षण अपने आपको नवीन ज्ञान से अपडेट रखना होता है। हर समय कुछ न कुछ नया सीखना चाहिए। यह मायने नहीं रखता कि हमने पहले कितनी पढाई की है या कितना सीखा है। महत्वपूर्ण यह है की आप आज क्या सीख रहे हो। आप आज के आधुनिक ज्ञान में फिट बैठ रहे हैं या नहीं। जो लोग अपने आपको समय के साथ अपडेट नहीं करते, वह समाज से पिछड़ जाते हैं।
12. क्रोध पर नियंत्रण रखना:
क्रोध इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है। क्रोध की स्थिति में कोई भी इंसान सही फैसला नहीं कर सकता। किसी भी कार्य की सफलता के लिए आवश्यक है शांत मन से सोच समझकर कार्य करना। किन्तु जब व्यक्ति क्रोध करता है तो उसकी सोचने समझने की शक्ति क्षीण हो जाती है। सफल इंसान बनने के लिए आवश्यक है की क्रोध पर नियंत्रण करने की आदत विकसित की जाये।
यह भी पढ़ें:स्वयं को बेहतर कैसे बनाएं ?
Habits of Successful people in Hindi
१४. अच्छा श्रोता बनना:
एक अच्छा वक्ता होने के साथ साथ अच्छा श्रोता होना भी उतना ही आवश्यक है। यदि हम कुछ बोलने की उम्मीद करते हैं तो हमको सुनने की भी आदत होनी चाहिए। यदि हम दूसरों की बात ही नहीं सुनेंगे तो हम कभी भी अपने विचारों की हकीकत नहीं जान पाएंगे। जब हम सबकी बातों को सुनते हैं तो हमें अपने विचारों पर मनन कर सकते हैं।
13. सकारात्मक सोच रखना:
एक सफल इंसान बनने के लिए आवश्यक है कि हम सकारात्मक सोच रखें। जब हम सकारात्मक सोच के साथ जीवन जियेंगे तो हमें कामयाबी अवश्य मिलेगी। जो व्यक्ति सकारात्मक सोच रखता है वह अपने साथ-साथ समाज को भी सकारात्मकता की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करता है। इससे अपने विकास के साथ हम समाज का भी विकास करते हैं।
14. कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना:
सफलता के लिए आवश्यक है कि आप अपने सुविधा क्षेत्र से बाहर निकलें। जब तक हम अपने सुविधा क्षेत्र में बने रहते हैं तब तक हम कोई नया कार्य करने के लिए प्रेरित नहीं हो सकते। जिंदगी में कामयाब होने के लिए आवश्यक है जोखिम लेना। और जोखिम हम तभी ले सकते हैं जब हम अपने सुविधा क्षेत्र से बाहर निकलते हैं। यहाँ जोखिम लेने का अर्थ जुआ खेलना नहीं है। जोखिम लेने का अर्थ है जिंदगी में कामयाब होने के लिए कोई लक्ष्य बनाना और उसके लिए परिणाम की चिंता किये बिना कड़ी मेहनत करना।
How to develop good habits?
15. फिजूलखर्च न करना:
जिंदगी में पैसा कमाना उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना पैसा बचाना। पैसा कमा तो काफी लोग लेते हैं परन्तु उसे बहुत ही कम लोग बचा पाते हैं। व्यक्ति अपनी आय का अधिकांश हिस्सा उन चीजों को खरीदने में खर्च कर देता है जिनकी आवश्यकता न के बराबर होती है। कभी कभी तो अपने शौक को पूरा करने के लिए व्यक्ति कर्ज भी ले लेता है। वही इंसान कामयाब हुए हैं जिन्होंने आमदनी को बढ़ाने पर जोर दिया और अपने खर्चों पर नियंत्रण किया। दुनिया के महान निवेशक वारेन बुफे कहते हैं – “यदि आप आज उन चीजों को खरीदते हैं जिनकी आपको जरुरत नहीं है तो शीघ्र ही आपको उन चीजों को बेचना पड़ेगा, जिनकी आपको जरुरत है”
16. सबसे प्रेम करना:
नफरत से नफरत को कभी भी समाप्त नहीं किया जा सकता। नफरत को केवल प्रेम से ही जीता जा सकता है। प्रेम के द्वारा हम सब पर विजय पा सकते हैं। प्रेम के माध्यम से ही समाज में भाईचारा, अपनत्व और विकास पनप सकता है। एक कामयाब इंसान की यह विशेषता होती है कि वह सबसे प्रेम करे। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी कि अहिंसा की नीति आज समस्त विश्व को ज्ञान का प्रकाश प्रदान कर रही है।
Common habits of successful persons in hindi
17. लोगों की सहायता करना:
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। एक दूसरे की सहायता करना हमारा कर्त्तव्य है। एक दूसरे के सुख दुःख में शामिल होना ही सच्ची इंसानियत है। एक सफल इंसान बनने के लिए हमारे अंदर सहायता करने की आदत विद्यमान होना आवश्यक है।
18. अपने ऊपर विश्वास रखना:
आत्मविश्वास सफलता की प्रथम सीढ़ी है। किसी भी कार्य की सफलता में हमारे आत्मविश्वास की बहुत बड़ी भूमिका है। जब कोई कार्य आत्मविश्वास के साथ किया जाता है तो वह अवश्य सफल होता है।
दोस्तों उम्मीद है की आपको यह लेख “अच्छी आदतें जो आपकी जिंदगी बदल देंगी (Good Habits for Success in Hindi)” अच्छा होगा। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर कीजिये। लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
यह भी पढ़ें:
जीवन में कुछ भी कैसे प्राप्त करें ?