Happy Republic Day

सभी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Republic Day to all Indian). गणतंत्र दिवस (Republic Day) हमारे देश का एक राष्ट्रीय पर्व है। जो हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) का दिन हर भारतीय के लिए एक गर्व का दिन है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान (Indian Constitution) लागू हुआ था। इसलिए 26 जनवरी को प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाता है। हम सभी को भारतीय होने पर गर्व है।

गणतंत्र दिवस (Republic Day) से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी:

Important information related to Republic Day

1 . 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा भारत को पूर्ण स्वराज्य घोषित किया गया था इसलिए 26 जनवरी को ही संविधान लागू किया गया।

2. 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान (Indian Constitution) को पारित किया था।

3. 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान (Indian Constitution) लागू हुआ था।

4 . संविधान सभा की प्रारूप समिति (Drafting Committee) के अध्यक्ष डॉo भीमराव अंबेडकर थे।

5 . डॉo राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति (First President of India) के रूप में शपथ ली थी।

6 . भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

7 . भारतीय संविधान को बनाने में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा।

8 . मूल संविधान में 395 अनुच्छेद (Articles) और 8 अनुसूचियाँ (Schedules) थी और ये 22 भागों (Parts) में विभाजित थे।

9 . वर्तमान समय में भारतीय संविधान में 448 अनुच्छेद (Articles) और 12 अनुसूचियाँ (Schedules) हैं और ये 25 भागों (Parts) में विभाजित हैं।

10 . केंद्रीय कार्यपालिका के प्रमुख राष्ट्रपति हैं।

11 . केंद्रीय संसद की परिषद् में राष्ट्रपति और दो सदन लोकसभा एवं राज्यसभा हैं।

12 . इण्डोनेशिया के राष्ट्रपति “सुकर्णो” भारत के पहले गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मुख्य अतिथि थे।

13 . गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड का आयोजन 1950 से लेकर 1954 तक चार अलग अलग जगहों (क्रमशः इरविन स्टेडियम (नेशनल स्टेडियम), किंग्सवे, लाल किला, रामलीला मैदान) पर किया गया।

14 . 1955 में गणतंत्र दिवस (Republic Day) की परेड दिल्ली में राजपथ में आयोजित की गयी। तब से हर वर्ष गणतंत्र दिवस (Republic Day) की परेड दिल्ली के राजपथ में आयोजित की जाती है।

Happy Republic Day

संविधान की प्रस्तावना

Preamble to the Constitution of India

“हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को :

सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सबमे व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए

दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई0 (मिति मार्गशीष शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतदद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं “

हमारे देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कड़ी मेहनत और बलिदान से हमें पूर्ण स्वराज्य मिला है। इस दिन के लिए हमारे देश के वीर सपूतों ने अपना लहू बहाया है। जिसकी वजह से हम आज आजादी की सांस ले पा रहे हैं।

हम सभी भारतवासियों को एकजुट होकर अपराध, भ्रस्टाचार, हिंसा, अशिक्षा, गरीबी और प्रदूषण जैसी बुराइयों को अपने समाज से निकाल फेंकना होगा। यही हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Republic Day to all Indian

Happy Republic Day

भारत माता की जय
वंदे मातरम
जय हिन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published.