HOW TO ACHIEVE ANYTHING IN LIFE IN HINDI
Table of Contents
जीवन में कुछ भी कैसे प्राप्त करें? (How to achieve anything in life) : हम सब जिंदगी में कुछ बड़ा तो पाना चाहते हैं। हममें से हर व्यक्ति अपनी जिंदगी में सफलता चाहता है। हर कोई चाहता है कि वह जिंदगी में कुछ बड़ा करे लेकिन बहुत ही काम लोग हैं जो उसके लिए अपना आज कुर्बान करते हैं। यदि हम आज कठिन मेहनत नहीं करते हैं तो हम जिंदगी में कुछ भी बड़ा नहीं कर पाएंगे और हमेशा अपने आप को ही कोसते रहेंगे की काश हमने थोड़ी मेहनत कर ली होती।
यदि हम कुछ बड़ा पाना चाहते हैं तो हमको आज कुछ खोना पड़ेगा।
जितना समय आज आप अपने लक्ष्य को दोगे, आपका लक्ष्य उतना ही आपके समीप आएगा। हमको अपना आज कठिन मेहनत में लगाना होगा। हमको अपनी आज की नींद त्यागनी होगी। हमको अपना आज का आलस्य त्यागना होगा। तभी हम कामयाबी की सीढ़ी चढ़ पाएंगे। दृढ इच्छा शक्ति के दम पर ही कुछ कर पाना संभव है।
WHAT TO DO TO SUCCEED IN LIFE?
जिंदगी में कामयाब होने के लिए क्या करें?
- कुछ भी करने के लिए सबसे पहले जिस चीज की आवश्यकता होती है वह है आलस्य को त्यागना। आलस्य इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है। बहुत से लोग कुछ करना तो चाहते हैं परन्तु उसके लिए मेहनत करने के लिए समय नहीं निकल पाते। उनका आलस्य उनको आगे बढ़ने से रोकता है। आलस्य को त्यागकर ही हम कुछ कर पाएंगे।
- सब लोग जानते हैं की सुबह की सैर स्वास्थय के लिए कितनी लाभदायक है लेकिन कितने लोग हैं जो सुबह की सैर करते हैं। हम रात को तो यह सोचकर सोते हैं की सुबह जल्दी उठकर सैर पर जायेंगे परन्तु जब सुबह जागने की बारी आती है तो हम अलार्म बंद कर सो जाते हैं। जब तक सुबह उठने का यह आलस्य नहीं त्यागेंगे तब तक हम स्वस्थ नहीं हो पाएंगे।
- शारीरिक व्यायाम का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। व्यायाम के द्वारा हम बीमारियों को दूर रखने में कामयाब होते हैं। व्यायाम से हमारा शरीर मजबूत होता है। हम मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं। हम रोज सोचते तो हैं की व्यायाम करेंगे परन्तु जब व्यायाम करने की बारी आती है तो हम कुछ बहाना करके व्यायाम को नजरअंदाज कर देते हैं।
- छात्र सोचते तो हैं की उनको अच्छे नंबर लाने हैं। किन्तु जब मेहनत करने की बारी आती है तो वह खेल-कूद में ही व्यस्त रहते हैं। और परीक्षा के निकट आते ही परेशान हो जाते हैं। यदि वह पहले से नियमित रूप से पढाई करते तो आखिरी समय में उनको परेशान नहीं होना पड़ता।
HOW TO GET SUCCESS IN LIFE IN HINDI
- किसी ने आज यदि फल का कोई बीज बोया है तो उस बीज को बोकर ही नहीं छोड़ना होता, उसका नियमित रूप से ध्यान भी रखना होता है। तभी हमें सुन्दर मीठे फल मिलेंगे। उसी प्रकार हम आज मेहनत रूप बीज को बोकर भविष्य में मीठे फल प्राप्त कर सकते हैं।
- कोई भी क्षेत्र हो जब तक आज मेनहत का बीज नहीं बोयेंगे तब तक बेहतर परिणाम की उम्मीद करना बेईमानी होगी। बिना मेहनत किये हुए हमको हर क्षेत्र में असफलता ही हाथ लगेगी।
- कोई खिलाडी मैदान पर बेहतर खेल का प्रदर्शन करता है तो इसके लिए उसकी वर्षों की कड़ी मेहनत है। वह वर्षों तक नियमित रूप से कड़ी मेहनत करता है। जिसका परिणाम उसका आज का प्रदर्शन है।
- आज हम कोई अविष्कार देखते हैं तो वह अविष्कार एक ही दिन में नहीं हुआ है उसके लिए वैज्ञानिकों ने रात दिन एक करके अपना समय कुर्बान किया है, अपनी रातों की नींदे गायब की हैं, वर्षों तक कठिन मेहनत की है। तब जाकर आज वह अविष्कार हमारे सामने है।
- कक्षा में यदि छात्र को अच्छे अंक लाने हैं तो उसके लिए कोई शॉर्टकट फार्मूला नहीं है। उसका केवल 1 ही फार्मूला है और वह है नियमित रूप से की जाने वाली कठिन मेहनत।
HOW TO BE SUCCESSFUL IN LIFE IN HINDI
- अपने व्यवसाय की तरक्की करनी है तो आज कठिन मेहनत करनी होगी तभी लोग आपके व्यवसाय की तरफ आकर्षित होंगे। केवल व्यवसाय खोलकर काम नहीं चलता। इसके लिए लगातार कठिन मेहनत करनी पड़ती है। जो लोग मेहनत नहीं करते, उनका व्यवसाय अधिक दिनों तक नहीं चल सकता।
- हरदम प्रेरणादायक विचार पढ़ें, उन सुविचारों को अपनी जिंदगी में उतारें।
- सोशल मीडिया पर अपने समय को सीमित करें। यह समय अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगाएं।
- अपने नजरिये को हमेशा सकारात्मक रखें। किसी भी कार्य की सफलता के लिए सर्वप्रथम यह आवश्यक है कि आप यह सोच रखें की हम इसमें कामयाब अवश्य होंगे।
दोस्तों यह आवश्यक है की आप आज की नींद, आज का आलस्य छोड़कर मेहनत करें। अभी आपके पास समय है। इसे यूँ ही जाया न करें। जब भविष्य में आप अपनी जिंदगी पर नजर डालेंगे तो आप यह महसूस करेंगे की काश हमने थोड़ा मेहनत कर ली होती तो आज परिणाम कुछ और होता। बाद में पछताकर कुछ फायदा नहीं है।
HOW TO BE SUCCESSFUL IN HINDI
सपने देखो और उन्हें पूरा करने के लिए जी जान लगा दो। आपका आज ही आपका कल का निर्माण करेगा। जिंदगी में एक सपना ऐसा अवश्य रखो जो आपको हरदम मेहनत करने के लिए प्रेरणा प्रदान करे। बिना लक्ष्य के जिंदगी उस गाडी की भांति है जो सड़क पर चल तो रही है लेकिन उसे पता ही नहीं है की उसे जाना कहाँ है। |
What to do to progress in life?
दोस्तों उम्मीद है की यह लेख जीवन में कुछ भी कैसे प्राप्त करें? (How to achieve anything in life) आपको अच्छा लगा होगा। यदि आपको यह लेख जीवन में कुछ भी कैसे प्राप्त करें? (How to achieve anything in life) अच्छा लगा तो इसे शेयर कीजिये जिससे कि अन्य लोगों तक भी यह लेख पहुँच सके।
यह भी पढ़ें :