HOW TO SAVE TIME?

समय कैसे बचाएँ?

समय कैसे बचाएँ? How to Save Time ?:  समय (Time) एक ऐसी चीज है जिस पर किसी का कोई वश नहीं चलता। समय का इंतज़ार सभी करते हैं लेकिन समय किसी का इंतज़ार नहीं करता। हम सबको अपनी जिंदगी (Life) में दिन में 24 घंटे (hours) का ही समय मिलता है। इस समय में कुछ लोग तो उस समय का बखूबी प्रयोग करते हैं। और कुछ लोग सिर्फ यह बहाना बनाते रह जाते हैं की समय नहीं है। इसका कारण है कि मेहनती लोग अपने समय के हर सेकंड को सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं। और आलसी व्यक्ति सिर्फ बहाना बनाते रह जाते हैं। हर व्यक्ति चाहे वह कामयाब हो या न हो, सभी को दिन में केवल 24 घंटे ही मिलते हैं।

समय कैसे बचाएँ? How to Save Time?

हमें सबसे पहले यह देखना है कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन पर हमारा समय नष्ट हो रहा है। जब हम अपने पूरे दिन की समय सारिणी बनाते हैं तो हमको यह पता चल जायेगा कि आखिर वह कौन से कारन हैं जिनके कारण हमें समय की कमी महसूस होती है। इस लेख में हम यह जानेंगे की हम कैसे अपने समय को बचा सकते हैं।

1. सुबह जल्दी उठें (Get up early in the morning)

हम यदि सुबह देर से उठते हैं तो हमें अपने हर कार्य को जल्दी जल्दी ही निपटाना पड़ता है। जिससे समय भी नष्ट होता है और हमारे काफी कार्य छूट भी जाते हैं। इसलिए सुबह जल्दी उठकर हम अपना काफी समय बचा सकते हैं। यदि हम सुबह जल्दी उठ जाते हैं तो हमें अपने सुबह के सभी कार्यों को करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। सुबह जल्दी उठने से हम समय से व्यायाम (Exercise) आदि करने के बाद अपना बाकी काम कर सकते हैं।

 2.पूरे दिन का टाइम टेबल बनाएं (Create a full day time table)

अधिकतर हम इसलिए समय की कमी की शिकायत करते हैं क्योंकि हम यह जानते ही नहीं की हमारा कितना समय कहाँ और कैसे व्यतीत हो रहा है। हम यह निश्चित ही नहीं कर पाते कि हमें किस कार्य के लिए कितना समय देना है। हमें चाहिए कि हम अपना पूरे दिन का एक टाइम टेबल बनाएं। सुबह से लेकर रात तक का अपना चार्ट बनाएं। फिर हर कार्य के लिए समय निर्धारित करें। जिससे की आपको यह पता हो कि मेरा कौन सा कार्य कितने समय में हो रहा है और कौन सा कार्य अभी बाकी है। उसको ध्यान में रख कर आप अपने बाकी कार्यों को पूरा कर सकते हैं।

Time Management Quotes

3. सोशल मीडिया के लिए समय निर्धारित करें (Schedule time for social media)

अधिकतर युवा आजकल अपना अधिकतम समय सोशल मीडिया जैसे इंटरनेट (Internet), व्हाट्सप्प (Whatsapp), फेसबुक (Facebook), ट्विटर (Twitter), इंस्टाग्राम (Instagram), यूट्यूब (YouTube) आदि पर ही व्यतीत करते हैं। जब एक बार वह इन सोशल मीडिया पर लॉग इन कर लेते हैं तो उन्हें यह पता ही नहीं चलता की कितना समय नष्ट हो गया है। सोशल मीडिया वर्तमान समय की एक प्रमुख आवश्यकता है लेकिन उसके लिए हमें एक समय निर्धारित करना होगा कि इतनी देर तक हमें सोशल मीडिया में समय बिताना है। सोशल मीडिया पर हमारा अधिकतर समय नष्ट हो जाता है। इसे कम करके हम समय की बचत कर सकते हैं।

वर्तमान समय की एक प्रमुख जरुरत यह है कि हम अपने फ़ोन पर घंटों बिता देते हैं। हम बेवजह ही हर समय अपने फ़ोन को चेक करते रहते हैं कि कहीं किसी का फ़ोन तो नहीं आया। हम अक्सर फ़ोन पर लम्बी लम्बी बातें करते रहते हैं। जिससे कि हम यह नहीं जान पाते कि इस समय का उपयोग हम अन्य कार्यों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।  फ़ोन को अपने से थोड़ा दूर रखने की कोशिश करें।

समय कैसे बचाएँ? How to Same Time ?

5. रात को सही समय पर सोएं (Sleep right time at night):

रात को समय पर सोने से हम सुबह जल्दी उठ जाएंगे। इससे हमारे कार्यों में प्रातः काल से ही शुरू होने वाली देरी नहीं होगी। जब हम रात में देर से सोते हैं, तो सुबह भी देर से ही उठेंगे। और हमारे कार्य सुबह से ही लेट होते चले जायेंगे। जो समय हमारे नाश्ते का होना चाहिए था उस समय हम व्यायाम करेंगे तो हमारे सभी कार्य ऐसे ही लेट होते चले जायेंगे। इसलिए रात को समय पर सोना चाहिए।

 6 कार्यों का क्रम निर्धारित करें (Set the order of tasks)

अपने सभी कार्यों का क्रम निर्धारित करें। कौन सा कार्य महत्वपूर्ण हैं, कौन सा कार्य महत्वपूर्ण नहीं है। किस कार्य को पहले करना चाहिए और किस कार्य को बाद में करना चाहिए, यह हमें पता होना चाहिए। कुछ लोग बिना किसी क्रम के कार्य करते हैं। वे अपने सभी कार्य देर से ही करते हैं, क्योंकि उनके पास किसी भी कार्य को करने का समय निर्धीरत नहीं होता है

Time Management article with quotes

10 Tips for Time Saving

7. अगले दिन के कार्यों की सूची बनाएं (List the next day’s tasks)

हम अक्सर पहले से यह सूची नहीं बनाते कि आने वाले कल में हमें क्या कार्य करना है और किस कार्य को सबसे पहले किया जाना है। इस कारन हमें समय ही नहीं मिल पता। हमें अगले दिन की कार्य सूचि पहले से ही बना लेनी चाहिए। जिससे की उसके हिसाब से हम सभी कार्यों को सफलतापूर्वक समय पर कर सकें।

8. हर कार्य को पूरा करने के लिए समय सीमा निर्धारित करें
Set a time limit for completing each task

हर कार्य को करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित करें। हमें पहले से यह सोचना होगा की यह कार्य होने में कितना समय लगेगा। जिससे कि हमारा कार्य समय से पूरा हो जायेगा। इस तरह अपने कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए एक प्रेरणा मिलेगी। इससे हमारा समय भी बचेगा और हम अपने लक्ष्य में कामयाब भी होंगे।

How to Save Time? (10 Simple ways to save time in Hindi) 

 9. आलस्य से बचें (Avoid laziness)

आलस्य इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है। आलसी व्यक्ति हर कार्य को यह सोच कर नहीं करता कि अभी काफी समय है फिर कर लेंगे। किन्तु हम यह नहीं जानते कि यह समय एक बार हमारे हाथ से निकल जायेगा तो फिर कभी भी लौटकर नहीं आएगा। आलस्य से हमारे कार्य पूरे भी नहीं होते और हमारा समय भी नष्ट होता है। आलस्य को छोड़कर हम अपना काफी समय बचा सकते हैं।

How same money article

10.  टालमटोल की नीति को छोड़ दें (Drop the policy of evasion)

काफी लोगों की यह भी मानसिकता होती है की इस कार्य को कर लेंगे। इस तरह वह लोग सिर्फ अपने दिल और दिमाग को तरह तरह के बहाने से भर देते हैं। टालमटोल करने की आदत हमारे समय को नष्ट करता है। हमें यह चाहिए कि आलस्य को छोड़कर जो कार्य अभी आवश्यक हैं उसे सबसे पहले संपन्न करें। किसी भी कार्य को कल के लिए न छोड़ें। समय किसी के लिए नहीं रुकेगा।

दोस्तों उम्मीद है इस लेख समय कैसे बचाएँ? How to Save Time?” में आपको समय बचने की महत्वपूर्ण तरीके सीखने को मिले होंगे।  और यह लेख आपके जीवन में समय को बचाना अवश्य सिखाएगा। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर कीजिये।

यह भी पढ़ें:

सफलता के रहस्य

आत्म विश्वास की ताकत

सुबह जल्दी उठने के क्या फायदे हैं?

हमारी असफलता के प्रमुख कारण

Leave a Reply

Your email address will not be published.