हिंदी मुहावरे और लोकोक्तियाँ Idioms with Meaning in Hindi
Table of Contents
Idioms with Meaning in Hindi: दोस्तों जब भी हम किसी से बात करते हैं तो हमारे बात करने के तरीके से सामने वाले व्यक्ति के मन में हमारी सकारात्मक या नकारात्मक छवि बनती है। अपनी बातों को प्रभावशाली तरीके से व्यक्त करने के लिए हमें अपनी भाषा को थोड़ा रोचक बनाना पड़ता है।
इसके लिए हमें शब्दों का ऐसा वातावरण प्रस्तुत करना होता है कि लोग उन बातों को सुनने में अपनी रूचि दिखाएं। इसके लिए वाक्यों में मुहावरों का प्रयोग किया जाता है। common idioms, idioms and proverbs, idioms and their meanings, 80 idioms with their meanings and sentences.
इस लेख में हम कुछ प्रसिद्द मुहावरों का अर्थ (idiom meaning) एवं वाक्य प्रयोग सीखेंगे।
Idioms Meaning in Hindi with Example
मुहावरा संख्या – 1
ईद का चाँद होना
अर्थ: बहुत दिनों बाद दिखाई देना।
वाक्य प्रयोग: तुम तो अब ईद के चाँद हो गए हो।
यह भी पढ़ें:
कबीरदास जी के प्रसिद्द दोहे अर्थ सहित
मुहावरा संख्या – 2
नौ दो ग्यारह होना:
अर्थ: भाग जाना।
वाक्य प्रयोग: पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गए।
मुहावरा संख्या – 3
नाच न जाने आंगन टेढ़ा
अर्थ: बहाने बनाना
वाक्य प्रयोग: वह सबसे कहता फिरता है कि उसे सब कुछ आता है। लेकिन जब भी उससे कुछ पूछो तो कुछ न कुछ बहाना बनाकर वहां से खिसक जाता है। इसे कहते हैं नाच न जाने आँगन टेढ़ा।
मुहावरा संख्या – 4
अपना उल्लू सीधा करना
अर्थ: अपना मतलब निकलना
वाक्य प्रयोग: आजकल हर व्यक्ति अपना उल्लू सीधा करने में लगा हुआ है।
मुहावरा संख्या – 5
आ बैल मुझे मार मेरे गले में फन्दा डाल:
अर्थ: जान-बूझकर मुसीबत को बुलाना
वाक्य प्रयोग: रमेश ने रास्ते में जाते समय कुत्ते को पत्थर मार दिया। इसके बाद तो कुत्ता उसके पीछे ही पड़ गया। इसे कहते हैं आ बैल मुझे मार।
मुहावरा संख्या – 6
न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी:
अर्थ: ऐसी शर्त जो पूरी न हो सके
वाक्य प्रयोग: दफ्तर में एक व्यक्ति नौकरी के लिए आया। उसने नौकरी की ऐसी शर्त रखी कि दफ्तर मालिक ने उससे कहा कि हम तुम्हें नौकरी पर नहीं रख पाएंगे। ‘न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी’
मुहावरा संख्या – 7
अंगूठा दिखाना:
अर्थ: साफ़ साफ़ इंकार करना
वाक्य प्रयोग: मैंने उसकी बहुत मदद की। लेकिन जब आज मैंने उससे मदद मांगी तो उसने अंगूठा दिखा दिया।
मुहावरा संख्या – 8
आँखों में धुल झोकना
अर्थ: धोखा देना
वाक्य प्रयोग: पुलिस की आँखों में धुल झोंखना चोर के लिए आसान नहीं है।
Famous Idioms with Meaning in Hindi
मुहावरा संख्या – 9
अंगद का पैर होना:
अर्थ: अत्यंत कठिन कार्य
वाक्य प्रयोग: छात्र अपनी मांगे मनवाने के आंदोलन के लिए विश्वविद्यालय में मानों अंगद के पैर की भांति जम गए।
मुहावरा संख्या – 10
अंधे की लाठी होना:
अर्थ: एक मात्र सहारा
वाक्य प्रयोग: वह अपने माँ-बाप के लिए अंधे की लाठी है।
मुहावरा संख्या – 11
तारे गिनना:
अर्थ: नींद न आना
वाक्य प्रयोग: कल रात अत्यधिक गर्मी होने की वजह से मैं पूरी रात तारे गिनता रहा।
मुहावरा संख्या – 12
आँख चुराना
अर्थ: छुपना
वाक्य प्रयोग: जबसे मैंने उससे अपने पैसे वापस मांगे हैं। वह मुझसे आँख चुरा रहा है।
यह भी पढ़ें:
रहीमदास जी के प्रसिद्द दोहे अर्थ सहित
मुहावरा संख्या – 13
आँखें चार होना
अर्थ: प्यार होना
वाक्य प्रयोग: रमेश जबसे विभा से मिला। उसकी आँखें चार हो गयी।
मुहावरा संख्या – 14
आँखों पर पर्दा पड़ना
अर्थ: बात को न समझना
वाक्य प्रयोग: सब लोग उसे यह समझाते हैं कि फिजूलखर्ची करना अच्छी बात नहीं है। लेकिन उसकी आँखों पर तो परदा पड़ा हुआ है।
हिंदी के प्रसिद्द दोहे वाक्य प्रयोग सहित
proverbs meaning in hindi, idioms sentences, idioms examples for students
मुहावरा संख्या – 15
आग बबूला होना
अर्थ: बहुत अधिक गुस्सा करना
वाक्य प्रयोग: जैसे ही पिताजी को मेरी गलती के विषय में पता चला वो मुझ पर आग बबूला हो गए।
मुहावरा संख्या – 16
आसमान टूट पड़ना
अर्थ: बड़ा संकट आना
वाक्य प्रयोग: पिता के चले जाने के बाद बेटे पर आसमान टूट पड़ा है।
मुहावरा संख्या – 17
ईंट से ईंट बजाना
अर्थ: मुहंतोड़ जवाब देना
वाक्य प्रयोग: हमसे दुश्मनी मोल मत लेना वरना हम तुम्हारी ईंट से ईंट बजा देंगे।
मुहावरा संख्या – 18
उँगलियों पर नचाना
अर्थ: अपने वश में करना
वाक्य प्रयोग: आजकल रमेश को कुछ लोग अपनी उँगलियों पर नचा रहे हैं।
मुहावरा संख्या – 19
उलटी माला फेरना
अर्थ: किसी का अनिष्ट सोचना
वाक्य प्रयोग: जब से विकास की तरक्की शुरू हुई है। लोग उसके नाम की उलटी माला फेरने लगे हैं।
प्रसिद्द हिंदी मुहावरे अर्थ सहित
मुहावरा संख्या – 20
एक और एक ग्यारह होना
अर्थ: संगठन की शक्ति
वाक्य प्रयोग: यदि तुम दोनों इस कार्य को मिलकर करोगे तो तुम्हें सफलता अवश्य मिलेगी। एक और एक मिलकर ग्यारह होते हैं।
मुहावरा संख्या – 21
कंधे से कन्धा मिलाना
अर्थ: साथ देना
वाक्य प्रयोग: यदि इस कार्य में तुम मेरे साथ कंधे से कन्धा मिलकर चलो तो यह कार्य अवश्य पूर्ण हो जायेगा।
मुहावरा संख्या – 22
कलेजा छलनी होना
अर्थ: दुखी होना
वाक्य प्रयोग: अपने बेटे को मुसीबत में देखकर सचिन का कलेजा छलनी हो गया।
मुहावरा संख्या – 23
खाक छानना
अर्थ: इधर उधर भटकना
वाक्य प्रयोग: नौकरी की तलाश में हमने पूरे शहर की खाक छान दी।
मुहावरा संख्या – 24
गड़े मुर्दे उखाड़ना
अर्थ: बीती हुई बातों को याद करना
वाक्य प्रयोग: जो लोग बार बार गड़े मुर्दे उखाड़ते हैं वे जिंदगी में कभी भी खुश नहीं रह सकते।
मुहावरा संख्या – 25
चोली दामन का साथ होना
अर्थ: गहरी दोस्ती होना
वाक्य प्रयोग: आजकल विवेक और रमेश की दोस्ती ऐसी है जैसे चोली-दामन का साथ हो।
मुहावरा संख्या – 26
आँख का तारा होना
अर्थ: बहुत प्यारा होना
वाक्य प्रयोग: विशाल अपने माता-पिता की आँखों का तारा है।
मुहावरा संख्या – 27
अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना
अर्थ: जानबूझकर मुसीबत मोल लेना
वाक्य प्रयोग: परीक्षा में शिक्षक के साथ बहस करके उसने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली।
मुहावरा संख्या – 28
आग में घी डालना
अर्थ: गुस्से को और भड़काना
वाक्य प्रयोग: जब रवि के पिताजी उसे डांट रहे थे तो विकास आग में घी डालने का काम कर रहा था।
मुहावरा संख्या – 29
आधा तीतर आधा बटेर
अर्थ: बेमेल
वाक्य प्रयोग: वह न तो पूरी तरह से बैट्समन है और न पूरी तरह से बॉलर है। यह बिलकुल ऐसा ही है जैसे आधा तीतर आधा बटेर।
मुहावरा संख्या – 30
आस्तीन का सांप
अर्थ: धोखा देने वाला मित्र
वाक्य प्रयोग: मैं विशाल पर आँख बंद करके विश्वास करता था। लेकिन वह तो आस्तीन का सांप निकला।
Idioms with Meaning in Hindi
मुहावरा संख्या – 31
उलटी गंगा बहाना
अर्थ: विपरीत कार्य करना
वाक्य प्रयोग: क्रोधी व्यक्ति का किसी से शांति से बात करना करना उलटी गंगा बहाने के समान है।
यह भी पढ़ें:
तुलसीदास जी के प्रसिद्द दोहे अर्थ सहित
मुहावरा संख्या – 32
एक अनार सौ बीमार
अर्थ: एक वस्तु के अधिक चाहने वाले
वाक्य प्रयोग: विशाल बहुत अच्छी मिठाई बनाता है। उसके पास खरीदने वालों की लाइन लगी रहती है। वहां एक अनार सौ बीमार वाली बात हो जाती है।
मुहावरा संख्या – 33
कान खड़े करना
अर्थ: सचेत होना
वाक्य प्रयोग: रात में यदि कोई आवाज सुनाई दे तो सब के कान खड़े हो जाते हैं।
मुहावरा संख्या – 34
कानों पर जूं न रेंगना
अर्थ: ध्यान न देना
वाक्य प्रयोग: हमने उसे इतना समझाया कि परीक्षा पास आ गयी है, अपनी पढाई कर लो लेकिन उसके कानों पर जूँ नहीं रेंगती है।
मुहावरा संख्या – 35
दाल न गलना
अर्थ: असफल होना
वाक्य प्रयोग: चोर चोरी करने को कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण उनकी दाल नहीं गली।
मुहावरा संख्या – 36
पहाड़ टूट पड़ना
अर्थ: विपत्ति आना
वाक्य प्रयोग: पिता का साया सिर से उठ जाने से बेटे के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
मुहावरा संख्या – 37
मन खट्टा होना
अर्थ: निराश होना
वाक्य प्रयोग: विकास ने बहुत कोशिश की लेकिन उसकी सरकारी नौकरी नहीं लगी इसलिए पढाई से उसका मन खट्टा हो गया।
मुहावरा संख्या – 38
हाथ पांव फूलना
अर्थ: घबरा जाना
वाक्य प्रयोग: पार्क में सांप को देखकर सबके हाथ पांव फूल गए।
मुहावरा संख्या – 39
अक्ल पर पत्थर पड़ना
अर्थ: दिमाग का काम न करना
वाक्य प्रयोग: जिंदगी में जब मुसीबत आती है तो अक्ल पर पत्थर पड़ जाते है।
IDIOMS AND PHRASES MEANING IN HINDI
मुहावरा संख्या -40
अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग
अर्थ: हर किसी की अपनी-अपनी राय
वाक्य प्रयोग: इस घर में किसी को एक -दूसरे से कोई मतलब नहीं है। यहाँ सबकी अपनी अपनी ढपली अपना अपना राग है।
मुहावरा संख्या – 41
अंधों में काना राजा
अर्थ: बिना पढ़े-लिखे लोगों के बीच में कम पढ़े-लिखे को भी ज्ञानी समझा जाता है।
वाक्य प्रयोग: उसके घर में कोई भी व्यक्ति शिक्षित नहीं है। इसलिए वह दसवीं करने के बाद अंधों में काना राजा बना हुआ है।
मुहावरा संख्या – 42
अंगूर खट्टे होना
अर्थ: कार्य में असफल रहने पर बहाना बनाना
वाक्य प्रयोग: लोमड़ी ने अंगूर तोड़ने की बहुत कोशिश की लेकिन जब असफल हो गयी तो कहती है कि अंगूर खट्टे हैं।
मुहावरा संख्या – 43
कोल्हू का बैल होना
अर्थ: रात-दिन मेहनत करना
वाक्य प्रयोग: बेटा थोड़ा अपने स्वस्थ्य का भी ध्यान भी रखा करो। कोल्हू के बैल की तरह मत लगे रहा करो।
Idioms with Meaning in Hindi
मुहावरा संख्या – 44
लुटिया डुबोना
अर्थ: काम बिगड़ जाना
वाक्य प्रयोग: घरवालों को रमेश से बहुत उम्मीदें थी लेकिन उसने तो खानदान की लुटिया ही डुबो दी।
मुहावरा संख्या – 45
कलेजे पर पत्थर रखना
अर्थ: जी मजबूत करना
वाक्य प्रयोग: माँ-बाप कलेजे पर पत्थर रखकर बेटी की विदाई करते हैं।
मुहावरा संख्या – 46
गुड़ गोबर करना
अर्थ: काम बिगड़ना
वाक्य प्रयोग: रामु को काम करने को क्या दिया, उसने तो सारा गुड़ गोबर कर दिया।
मुहावरा संख्या – 47
सूरज को दीपक दिखाना
अर्थ: प्रसिद्द एवं ज्ञानी व्यक्तिके विषय में कुछ कहना
वाक्य प्रयोग: हम आपके विषय में क्या कहें। आपके विषय में कुछ भी कहना सूरज को दीपक दिखाने के समान है।
मुहावरा संख्या – 48
कलेजे में ठंडक पड़ना
अर्थ: चैन पड़ना
वाक्य प्रयोग: जब से हमें बिजनेस में नुकसान हुआ है। वर्मा जी के कलेजे में ठंडक पड़ गयी।
मुहावरा संख्या – 49
नाक का बाल होना
अर्थ: अत्यंत प्रिय होना
वाक्य प्रयोग: जब से पार्टी ने सुरेश को टिकट दी है तब से विकास उनकी नाक का बाल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें:
विद्यार्थियों की अच्छी आदतें
मुहावरा संख्या – 50
राई का पहाड़ बनाना
अर्थ: छोटी सी बात को बहुत बड़ा बनाना
वाक्य प्रयोग: शीला से थोड़ी गलती क्या हुई उसकी सास ने तो राइ का पहाड़ बना दिया।
मुहावरा संख्या – 51
घाट घाट का पानी पीना
अर्थ: अनुभवी होना
वाक्य प्रयोग: अपने से बड़ों सलाह अवश्य लेनी चाहिए क्योंकि उन्होंने घाट-घाट का पानी पिया हुआ है।
मुहावरा संख्या – 52
ओखली में सिर देना
अर्थ: जानबूझकर मुसीबत मोल लेना
वाक्य प्रयोग: रवि और विकास का झगड़ा सुलझाने के चक्कर में मानो सुरेश ने ओखली में सिर दे दिया।
मुहावरा संख्या – 53
मूछों पर ताव देना
अर्थ: अहंकार प्रदर्शित करना
वाक्य प्रयोग: उसे थोड़ी सी सफलता क्या मिली वह तो मूछों पर ताव देने लगा।
मुहावरा संख्या – 54
छाती पर मूंग दलना
अर्थ: बहुत परेशान करना
वाक्य प्रयोग: वह न तो ऑफिस छोड़कर जाता है और न ही उसे ऑफिस निकालता है। उसने पूरे स्टाफ की छाती में मूंग दल रखी है।
मुहावरा संख्या – 55
घोड़े बेच कर सोना
अर्थ: निश्चिंत होना
वाक्य प्रयोग: जब से उसके पिता शहर से बाहर गए हैं वह तो घोड़े बेचकर सो रहा है।
Daily uses phrases with hindi meaning
मुहावरा संख्या – 56
गुदड़ी का लाल होना
अर्थ: साधारण घर में जन्म लेने वाला असाधारण व्यक्ति
वाक्य प्रयोग: आई ए एस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एक रिक्शा चालक का बेटा गुदड़ी का लाल हो गया।
मुहावरा संख्या – 57
बाल बाल बचना
अर्थ: मुश्किल से बचना
वाक्य प्रयोग: जब हम स्कूल जा रहे थे तो एक गाडी हमारे बहुत पास से गुजरी। हम बाल-बाल बच गए।
Idioms with Meaning in Hindi
मुहावरा संख्या – 58
पाँव तले जमीन खिसकना
अर्थ: होश खो बैठना
वाक्य प्रयोग: जब से उसे पता चला है कि उसका नुक्सान होने में उसके ही दोस्त का हाथ है। उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी।
मुहावरा संख्या – 59
दुम हिलाना
अर्थ: किसी की खुशामद करना
वाक्य प्रयोग: अपना काम निकलवाने के लिए वह आजकल मंत्री जी आगे खूब दुम हिला रहा है।
मुहावरा संख्या – 60
धज्जियाँ उड़ाना
अर्थ: कमियां निकालना
वाक्य प्रयोग: वह सतीश को भला बुरा कह रहा था। लेकिन सतीश ने उसके गलत कार्यों को बताकर उसकी धज्जियाँ उड़ा दी।
मुहावरा संख्या – 61
दूध का दूध पानी का पानी
अर्थ: बिलकुल सही न्याय करना
वाक्य प्रयोग: जैसे ही मामला राजा के पास आया, वैसे ही दूध का दूध और पानी का पानी हो गे गया।
Idioms with Meaning in Hindi
मुहावरा संख्या – 62
सौ सुनार की एक लुहार की
अर्थ: कमजोर आदमी की सौ चोट और ताकतवर आदमी की एक चोट बराबर होती है।
वाक्य प्रयोग: काफी सारे लोग मिलकर एक पहलवान को पीटने का प्रयास कर रहे थे लेकिन जैसे ही पहलवान ने अपनी ताकत दिखाई, सब लोग भाग खड़े हुए। इसे कहते हैं सौ सुनार की और एक लुहार की।
मुहावरा संख्या – 63
पेट में चूहे कूदना
अर्थ: बहुत तेज भूख लगना
वाक्य प्रयोग: आज सुबह से मैंने कुछ भी नहीं खाया है। पेट में अब चूहे कूदने लगे हैं।
मुहावरा संख्या – 64
आंसू पीकर रह जाना
अर्थ: बर्दाश्त करना
वाक्य प्रयोग: राजू को उसके मालिक ने बहुत भला बुरा कहा। वह आंसू पीकर रह गया।
मुहावरा संख्या – 65
जहर उगलना
अर्थ: बहुत बुरी बात कहना
वाक्य प्रयोग: जब से उन दोनों की दोस्ती टूटी है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे हैं।
मुहावरा संख्या – 66
मुहं में पानी आना
अर्थ: जी ललचाना
वाक्य प्रयोग: मिठाई की दूकान में रसगुल्ले देखकर राजू के मुहं में पानी आ गया।
मुहावरा संख्या – 67
मक्खीचूस होना
अर्थ: कंजूस होना
वाक्य प्रयोग: वह इतना मक्खीचूस है की वह 100 रूपये की चीज के भी 10 रूपये देने की बात करता है।
मुहावरा संख्या – 68
मुहं की खाना
अर्थ: हार जाना
वाक्य प्रयोग: हमारे देश के वीर सैनिकों की बहादुरी के आगे दुश्मनों को हमेशा मुहं की खानी पड़ी।
मुहावरा संख्या – 69
हवा से बात करना
अर्थ: बहुत तेज दौड़ना
वाक्य प्रयोग: महाराणा प्रताप का घोडा चेतक हवा से बातें करता था।
मुहावरा संख्या – 70
बाज न आना
अर्थ: आदत को न छोड़ना
वाक्य प्रयोग: उसे कोई कितना भी समझा ले लेकिन वह अपनी बुरी आदत से बाज नहीं आता है।
यह भी पढ़ें:
परीक्षा की तैयारी कैसे करें ?
मुहावरा संख्या – 71
हाथ धोकर पीछे पड़ना:
अर्थ: किसी को जान बूझकर परेशान करना
वाक्य प्रयोग: जब से विकास ने अपने बॉस के दिए हुए कार्य को करने से इंकार किया है तब से बॉस उसके पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं।
मुहावरा संख्या – 72
ऊँची दुकान फीका पकवान
अर्थ: कुछ न होने के बावजूद बहुत कुछ होने का दिखावा करना
वाक्य प्रयोग:
मुहावरा संख्या – 73
मुहं में राम बगल में छुरी
अर्थ: सामने अच्छा बने रहना और पीठ पीछे अहित सोचना।
वाक्य प्रयोग: जब वह मेरे सामने होता है तो मेरी तारीफ करता है लेकिन मेरे पीठ पीछे मुझे नुक्सान पहुँचाने के तरीके ढूंढता रहता है। इसे कहते हैं मुहं में राम बगल में छुरी।
मुहावरा संख्या – 74
खूब पसीना एक करना
अर्थ: खूब मेहनत करना
वाक्य प्रयोग: परीक्षा में सफल होने के लिए उसने खून पसीना एक कर दिया है।
Idioms with Meaning in Hindi
मुहावरा संख्या – 75
जान हथेली पर लेकर घूमना
अर्थ: कष्टों को सहन करना
वाक्य प्रयोग: हमारे देश के वीर सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान हथेली पर रखकर चलते हैं।
Meaning of Phrases in Hindi
मुहावरा संख्या – 76
धरती आसमान एक करना
अर्थ: पूरी ताकत लगा देना
वाक्य प्रयोग: विश्व कप जीतने के लिए टीम इंडिया ने जमीन आसमान एक कर दिया है।
मुहावरा संख्या – 77
एक थाली के चट्टे बट्टे होना
अर्थ: एक समान होना
वाक्य प्रयोग: वह दोनों एक दूसरे के बारे में चाहे कुछ भी कहें, सब जानते हैं कि वो दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं।
मुहावरा संख्या – 78
ठंडे बस्ते में डालना
अर्थ: किसी काम को कुछ समय के लिए टालना
वाक्य प्रयोग: यह योजना कुछ समय के लिए ठन्डे बस्ते में डाल दी गयी है।
मुहावरा संख्या – 79
गाँठ बांधना
अर्थ: किसी बात को हमेशा के लिए याद रखना
वाक्य प्रयोग: यदि तुम्हें जीवन में सफल होना है तो मेरी एक बात गाँठ बाँध लो कि सफलता की एकमात्र चाबी कड़ी मेहनत है।
मुहावरा संख्या – 80
दूर के ढोल सुहावने होना
अर्थ: दूर की वस्तु का अच्छा लगना
वाक्य प्रयोग: सबको ऐसा लगता है कि शहर में बहुत नौकरी हैं। लेकिन जब सब शहर में पहुँचते हैं तो उन्हें पता चलता है कि दूर के ढोल सुहावने होते हैं।
idioms and phrases meaning in hindi
मुहावरा संख्या – 81
जले पर नमक छिड़कना
अर्थ: जो दुःखी हो उसे और दुःखी करना
वाक्य प्रयोग: वह अपनी समस्याओं से पहले ही दुखी था। लेकिन उसे ताने मारकर लोगों ने उसके जले पर नमक छिड़क दिया।
मुहावरा संख्या – 82
लकीर का फकीर होना
अर्थ: प्राचीन परम्पराओं पर चलना
वाक्य प्रयोग: चाहे जमाना कितना भी बदल जाये लेकिन दादाजी आज भी लकीर के फ़क़ीर हैं।
Idioms with Meaning in Hindi
मुहावरा संख्या – 83
ऊंट के मुहं में जीरा
अर्थ: आवश्यकता से कम मिलना
वाक्य प्रयोग: पहलवान के लिए एक गिलास दूध ऐसा है जैसे ऊंट के मुहं में जीरा।
मुहावरा संख्या – 84
अपने गिरेबान में झांकना
अर्थ: अपनी कमियां देखना
वाक्य प्रयोग: दूसरों पर उँगलियाँ उठाने से पहले अपने गिरेबान में भी झाँक लिया करो।
मुहावरा संख्या – 85
अपने मुहं मियां मिट्ठू बनना
अर्थ: अपनी प्रशंशा स्वयं करना
वाक्य प्रयोग: सोहन अपनी बुद्धिमानी की तारीफ़ करके अपने ही मुहं मियां मिट्ठू बन रहा था।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको यह मुहावरे (Idioms with Meaning in Hindi) अच्छे लगे होंगे। यदि आपको लेख यह पसंद आये हों तो इन्हें शेयर कीजिये। आप अपनी अमूल्य राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके भी बता सकते हैं।
Note: यद्यपि इन मुहावरों के अर्थ और वाक्य प्रयोगों में पूर्णतया सावधानी बरती गयी है। लेकिन इनमे त्रुटियां भी हो सकती हैं।