नैनीताल में घूमने की जगह  Place to visit in Nainital

Table of Contents

Place to visit in Nainital (नैनीताल के मुख्य दर्शनीय स्थल ): नैनीताल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पूरे विश्व भर में प्रसिद्द है। नैनीताल भारत के राज्य उत्तराखंड  में स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। नैनीताल को प्रकृति ने बेहतरीन नजारों से नवाजा है। जो एक बार नैनीताल आ जाता है, उसका मन दोबारा नैनीताल आने के लिए मचल उठता है। क्योंकि नैनीताल के खूबसूरत नज़ारे उसको अपनी ओर बरबस ही आकर्षित करते हैं। प्रतिवर्ष भारी संख्या में पर्यटक नैनीताल की खूबसूरत वादियों के दर्शन करने के लिए पहुँचते हैं।  

नैनीताल में खूबसूरत झीलें काफी संख्या में हैं। इसलिए नैनीताल को झीलों का शहर भी कहा जाता है। यह उत्तराखंड राज्य का प्रसिद्द पर्यटन स्थल है। यहाँ पर नैनी नामक एक खूबसूरत झील है। जिसके कारण ही इसका नाम नैनीताल पड़ा है। नैनीताल समुद्र तल से लगभग 6358 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है।

नैनीताल के मुख्य दर्शनीय स्थल Place to visit at Nainital in Hindi

1. नैनी झील नैनीताल Naini Lake Nainital:

नैनीताल का सबसे बड़ा आकर्षण नैनी झील (Nainital Lake) है। यह मुख्य शहर के बीच में ही स्थित है। पर्यटक यहाँ पहुंचकर सर्वप्रथम नैनी झील के खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हैं। यहाँ पर पर्यटक नौकायन का आनंद उठा सकते हैं। इस विशाल झील में आप स्वयं और परिवारजनों के साथ खूबसूरत नौका विहार कर सकते हैं। इस झील में स्नान का भी विशेष महत्त्व है।

मान्यता है की इस झील में स्नान करने से मानसरोवर नदी में स्नान करने के समान ही पुण्य की प्राप्ति होती है। सांयकाल में जब इस झील के चारों तरफ लाइट जलती है। तो इसकी खूबसूरती में चार चाँद लग जाते हैं। एवं इसका नजारा अद्भुत होता है। इस झील का उत्तरी किनारा मल्लीताल और दक्षिणी किनारा तल्लीताल के नाम से जाना जाता है। यदि आप भी नैनीताल जाने का मन बना रहे हैं तो नैनी झील (best place to visit in nainital) की खूबसूरती का आनंद अवश्य लें।

नैनीताल बस स्टैंड से दूरी : लगभग 1 किलोमीटर

places to visit from nainital

2. नैना देवी मंदिर नैनीताल Naina Devi Temple Nainital:

देवी का यह पावन मंदिर नैनी झील के किनारे पर स्थित है। पुराणों में वर्णन है कि जब भगवान् शिव माता सती के शरीर को लेकर कैलाश जा रहे थे। तो जहाँ जहाँ माता सती के शरीर के अंग गिरे थे वहां-वहां शक्तिपीठों की स्थापना हुई है। यहाँ पर माता की आँख गिरी थी। 

इसलिए यहाँ नैना देवी मंदिर की स्थापना हुई। माँ नैना देवी के दर्शनों के लिए प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में भक्तजन नैनीताल पहुँचते हैं। यहाँ पर नैना देवी मेले का आयोजन भी किया जाता है।

नैनीताल बस स्टैंड से दूरी : लगभग 2 किलोमीटर

3. मॉल रोड नैनीताल The Mall Road Nainital:

नैनी झील के किनारे पर स्थित मॉल रोड बेहद ही खूबसूरत रोड है। यहाँ पर पर्यटक वाक करते हुए दुकानों से खरीददारी भी करते हैं और नैनी झील की खूबसूरती का आनंद भी उठाते हैं। सांयकाल के समय  मॉल रोड पर्यटकों से गुलज़ार रहती है। नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए मॉल रोड प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।

नैनीताल बस स्टैंड से दूरी : लगभग 1.8 किलोमीटर

4. गोविन्द बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान नैनीताल Govind Ballabh Pant High Altitude Zoo Nainital:

नैनीताल ज़ू नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए best place of visit in Nainital है। यह मॉल रोड नैनीताल से लगभग 2 किलोमीटर की  दूरी पर स्थित है।  इस ज़ू की स्थापना 1984 में की गयी थी और 1995 में पब्लिक के लिए खोला गया था। यह समुद्र तल से लगभग 6890 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है।

Nainital Zoo विभिन्न प्रकार के जीव जैसे रॉयल बंगाल टाइगर, तेंदुआ, साइबेरियन टाइगर, हिमालयन काले भालू, प्लम सीवेट बिल्ली, हिल फॉक्स, सांभर, भौंकने वाले हिरन आदि कई अन्य जीवों का निवास स्थान है। यहाँ पर्यटक इन जीवों को उनके नेचुरल रूप में देख सकते हैं।

नैनीताल बस स्टैंड से दूरी : लगभग 2 किलोमीटर

 

यह भी पढ़ें:

ऋषिकेश जाएं तो यहाँ  अवश्य जाएं

5. टिफ़िन टॉप / डौर्थी सीट नैनीताल Tiffin Top / Dorthy Seat Nainital:

यदि आप नैनीताल जाएं और डोर्थी सीट / टिफ़िन टॉप न जाएं तो समझिये आपने बहुत कुछ मिस कर दिया। यह नैनीताल बस स्टैंड से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर ऊँची पहाड़ी पर स्थित एक best place to visit at Nainital है।

यहाँ से आप नैनीताल की विभिन्न चोटियों एवं हिमालय पर्वतमाला के खूबसूरत दर्शन कर सकते हैं। टिफिन टॉप तक का सफर बहुत ही सुन्दर है। आप यहाँ या तो पैदल ही जा सकते हैं या फिर घुड़सवारी करके। यहाँ आपको घोड़े भी मिल जाते हैं। जिन्हें बुक करके आप डोर्थी सीट तक पहुँच सकते हैं। यह एक साहसिक यात्रा है। 

घुड़सवारी के शौक़ीन लोगों के लिए यह एक शानदार यात्रा है। डोर्थी सीट पर पहुंचकर आप फोटोग्राफी का खूब आनंद ले सकते हैं। यहाँ पर आप प्रकृति के खूबसूरत नज़रों को अपने मोबाइल या कैमरे में कैद कर सकते हैं। 

नैनीताल बस स्टैंड से दूरी : लगभग 5 किलोमीटर

Places to visit in Nainital

6. हनुमान गढ़ी नैनीताल Hanuman Garhi Nainital

नैनीताल आने वाले यात्रियों के लिए हनुमान गढ़ी एक प्रमुख स्थान है। यह प्रभु हनुमान को समर्पित  एक भव्य मंदिर है। जहां पर हनुमान जी की विशाल मूर्ति स्थापित की गयी है। श्रद्धालु भारी संख्या में यहाँ हनुमान जी के दर्शनों के लिए पहुँचते हैं। यह नैनीताल शहर से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हनुमान गढ़ी में पर्यटक सूर्यास्त के समय के खूबसूरत दर्शन कर सकते हैं।

नैनीताल बस स्टैंड से दूरी : लगभग 4 किलोमीटर

Places to visit in Nainital Hindi

7. खुर्पाताल झील नैनीताल Khurpatal Lake Nainital

यह खूबसूरत झील नैनीताल मुख्य शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर खुर्पाताल नामक गांव में स्थित है। खुर (घोड़े के पैर के तलवे) के समान आकृति होने के कारन इस झील का नाम खुर्पाताल पड़ा। खुर्पाताल खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ एक खूबसूरत गांव (best place to visit from Nainital) है। यहाँ की शांति एवं खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस झील की एक विशेषता यह भी है कि यह वर्ष में एक बार अपना रंग बदलती है। पर्यटक दूर से ही इस झील का आनंद ले सकते हैं।  

नैनीताल बस स्टैंड से दूरी : लगभग 12 किलोमीटर

places to be visit in nainital

8. इको केव गार्डन नैनीताल Eco cave Gardens Nainital:

नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए इको केव गार्डन एक famous adventure trip है। इको केव गार्डन 6 प्राकृतिक गुफाओं से मिलकर बनता है। यहाँ गुफाओं के अंदर का रास्ता बहुत संकरा है तथा कहीं-कहीं तो यात्री रेंगकर आगे बढ़ते हैं। यहाँ जाने से पहले यात्रियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होता है।

नैनीताल बस स्टैंड से दूरी : लगभग 3.5 किलोमीटर

 Popular Places to Visit in Nainital

9. नैनीताल रोपवे नैनीताल Nainital Ropeway:

यह रोपवे यह नैनीताल के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यह मल्लीताल से स्नो व्यू पॉइंट को जोड़ता है। मल्लीताल से स्नो व्यू पॉइंट तक लगभग 3 मिनट की इस यात्रा में पर्यटकों को नैनीताल की कभी न भूल सकने वाली खूबसूरती के दर्शन होते हैं।

नैनीताल बस स्टैंड से दूरी : लगभग 2 किलोमीटर

यह भी पढ़ें:

हरिद्वार के मुख्य पर्यटन स्थल

 

10. भीमताल झील नैनीताल Bhimtal Nainital:

यह खूबसूरत झील काठगोदाम से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत पिकनिक स्थल भी है। इस झील के बीच में एक टापू स्थित है। जहाँ पर नाव के द्वारा पहुंचा जा सकता है। यहाँ पर अच्छे-अच्छे रेस्टॉरेंट भी उपलब्ध हैं। पर्यटक यहाँ पर बोटिंग का आनंद लेते हैं और इस टापू पर पिकनिक मनाते हैं। यहाँ पर एक मछलीघर भी बनाया गया है।

नैनीताल बस स्टैंड से दूरी: लगभग 22 किलोमीटर

11. राजभवन गवर्नर हाउस Rajbhawan Nainital / Governor House Nainital:

यह नैनीताल आने वाले यात्रियों के एक मुख्य आकर्षण है। ब्रिटिश शासन के दौरान इसे इंग्लॅण्ड के बकिंघम पैलेस की ही तरह बनाया गया है। यह राजभवन अंग्रेजी के E अक्षर के आकार का है। यह एक खूबसूरत ईमारत है।

नैनीताल बस स्टैंड से दूरी : लगभग 3 किलोमीटर

Place to visit in Nainital

12. मुक्तेश्वर महादेव मंदिर नैनीताल Mukteshwar Mahadev Temple Nainital

नैनीताल जिले में स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर भगवान् शिव को समर्पित है। इसे मुक्तेश्वर धाम भी कहा जाता है। ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहाँ पहुँचने के लिए श्रद्धालुओं को लगभग 100 सीढ़ियों को चढ़ना पड़ता है। प्रतिवर्ष भारी संख्या में भक्तजन यहाँ मुक्तेश्वर महादेव के दर्शनों के लिए पहुँचते हैं। शिवरात्रि के दिन यहाँ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। यहाँ के विषय में  मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन यहाँ सच्चे मन से भगवान् शिव की पूजा-अर्चना करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।

नैनीताल बस स्टैंड से दूरी : लगभग 50 किलोमीटर

Place to visit in Nainital in Hindi

13. नौकुचियाताल नैनीताल Naukuchiatal Nainital:

यह झील भीमताल से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस झील के नौ कोने हैं। इसलिए इसका नाम नौकुचियाताल है। इस झील में विभिन्न प्रकार के पक्षी रहते हैं। इस झील के विषय में मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति इस झील के सभी नौ कोने एक साथ देख ले तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

परन्तु अधिकांशतया इस झील के नौ के नौ कोने एक साथ नहीं देखे जा सकते हैं । यहाँ पर खूबसूरत कमल के फूल भी खिले रहते हैं। यदि आप भी नैनीताल जाने का मन बना रहे हैं तो नौकुचियाताल झील अवश्य जाएं।

नैनीताल बस स्टैंड से दूरी : लगभग 25  किलोमीटर

 14. कमल ताल नैनीताल Kamal Tal Nainital:

यह झील नौकुचियाताल के ही पास में स्थित है। यहाँ पर गर्मियों की मौसम में भी खूबसूरत कमल खिले रहते हैं। इसलिए इसे कमल ताल कहा जाता है। नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए यह भी एक खूबसूरत दर्शनीय स्थल है।

नैनीताल बस स्टैंड से दूरी : लगभग 25  किलोमीटर

नैनीताल घूमने का सही समय क्या है Which is the best time to visit Nainital:

एक प्रसिद्द पर्यटक स्थल होने के कारण नैनीताल वर्षभर पर्यटकों से गुलज़ार रहता है। लेकिन मार्च, अप्रैल, मई और जून में सबसे अधिक पर्यटक नैनीताल पहुँचते हैं। क्योंकि इस समय यहाँ का मौसम बहुत सुहावना होता है।  

अप्रैल, मई और जून में मैदानी क्षेत्रों में भारी गर्मी पड़ती है। इसलिए पर्यटक यहाँ की ठंडी हवाओं में कुछ समय बिताने के लिए पहुँच जाते हैं। यदि आप भी तपती गर्मी से निजात पाने के लिए कहीं जाने का मन बना रहे हैं तो निश्चित रूप से नैनीताल आपकी डेस्टिनेशन में होना ही चाहिए।

यदि आप बर्फ देखने (nainital snowfall) के लिए नैनीताल जाने का मन बना रहे हैं। तो शीतकाल में यहाँ दिसम्बर तथा जनवरी में बर्फ देखने को मिलती है। लेकिन इस दौरान यहाँ के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाती है। इसलिए आपको यह भी ध्यान में रखकर अपनी यात्रा का प्लान बनाना चाहिए।

visiting places of nainital

Place to visit in Nainital

यह भी पढ़ें:

पहाड़ों की रानी मसूरी के मुख्य आकर्षण

नैनीताल घूमने के लिए कितने दिन चाहिए? How many days are enough for Nainital?

यदि आप नैनीताल के सभी पर्यटक स्थलों (nainital places to visit) को अच्छी तरह से घूमना चाहते हैं और नैनीताल की शांत प्राकृतिक छटाओं के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। तो आपके पास 2-3 दिन का समय होना चाहिए।

नैनीताल कैसे पहुंचें How to reach Nainital Lake District of India:

नैनीताल यातायात के विभिन्न साधनों से जुड़ा हुआ है। यहाँ आप विभिन्न प्रकार के साधनों से पहुँच सकते हैं। नैनीताल के लिए आपको सर्वप्रथम काठगोदाम तक पहुंचना होगा। काठगोदाम के लिए आसपास के प्रमुख शहरों से बस सेवा, रेल सेवा आदि उपलब्ध है। नैनीताल पहुँचने के लिए प्रमुख साधन इस प्रकार हैं:

सड़क मार्ग से नैनीताल कैसे पहुंचें? How to reach Nainital by road?:

नैनीताल सड़क मार्ग से बहुत अच्छी  तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ के लिए आस पास के शहरों एवं राज्यों से नियमित रूप से बस सेवाएं उपलब्ध हैं। जिनमे विभिन राज्य परिवहन निगम तथा प्राइवेट टूर एन्ड ट्रेल्स की AC बसें, Volvo बसें तथा Non AC बसें शामिल हैं। आप अपनी व्यक्तिगत कार से भी नैनीताल जा सकते हैं अथवा अपनी निजी टैक्सी बुक करके भी जा सकते हैं।

वायुमार्ग से नैनीताल कैसे पहुंचें? How to reach Nainital by air?:

यदि आप by Air नैनीताल जाने का मन बना रहे हैं तो सबसे नजदीकी एयरपोर्ट Pantnagar Airport है जो नैनीताल से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर उधम सिंह नगर में स्थित है। नजदीकी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट Indira Gandhi International Airport New Delhi है।

रेलमार्ग से नैनीताल कैसे पहुंचें? How to reach Nainital by train?:

नैनीताल मुख्य शहर तक रेल सेवा नहीं है। नैनीताल पहुँचने के लिए आपको पहले काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक पहुंचना होगा। काठगोदाम रेलवे स्टेशन भारत के प्रमुख शहरों से रेल यातायात से जुड़ा हुआ है। दिल्ली से काठगोदाम के लिए प्रतिदिन रेल सेवा उपलब्ध है। काठगोदाम के लिए भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, लखनऊ, हावड़ा, जम्मू, बरेली से रेल सेवा उपलब्ध है।

Place to visit in Nainital

नैनीताल का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कौन सा है ? Which is the nearest Railway Station to Nainital:

Kathgodam Railway Station (KGM) नैनीताल का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन (Nearest nainital railway station) है। यहाँ से नैनीताल लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

नैनीताल का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कौन सा है? Which is the nearest Airport to Nainital?:

Pantnagar Airport नैनीताल का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है। यहाँ से नैनीताल लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

नैनीताल में कहाँ रुकें? Where to stay in Nainital?

पर्यटकों के ठहरने की नैनीताल में पर्याप्त व्यवस्था है। यहाँ पर आपके बजट के अनुसार काफी अच्छे होटल्स उपलब्ध हैं। यहाँ के रेस्टोरेंट्स में यात्रियों को उत्तराखंड के व्यंजनों की झलक भी दिखाई  देती है। फेमस टूरिस्ट प्लेस होने के कारन यहाँ पर्यटकों की भीड़ रहती है। इसीलिए वहां पहुंचकर आपको कोई असुविधा न हो  इसलिए आप ऑनलाइन होटल बुक करके भी जा सकते हैं।

नैनीताल किसके लिए प्रसिद्द है ? What is famous in Nainital?

नैनीताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व प्रसिद्द है। यहाँ की झीलें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहाँ का मौसम बहुत ही सुहावना होता है। यदि भीड़ भाड़ से बचकर किसी शांत पर्वतीय क्षेत्र में समय गुज़ारने का मन कर रहा हो तो नैनीताल अवश्य जाएं। यहाँ आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ आंतरिक और मानसिक शांति भी मिलेगी।

नैनीताल के लिए दिल्ली से चलने वाली प्रमुख रेलगाड़ी Delhi to Nainital trains:

New Delhi Kathgodam Shatabdi

Ranikhet Express

Garhwal Express

UTR Sampark K Express

नैनीताल और काठगोदाम की प्रमुख शहरों से दूरी:

Nanital Distance from Delhi – लगभग 325 किलोमीटर

Kathgodam to Nainital Distance: लगभग 35 किलोमीटर

Dehradun to Kathgodam Distance: लगभग 276 किलोमीटर

दोस्तों उम्मीद है इस लेख “नैनीताल के मुख्य दर्शनीय स्थल Place to visit in Nainital” में आपको नैनीताल पर्यटक स्थल के विषय में पूरी जानकारी मिली होगी। आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अवश्य बताएं। यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अन्य व्यक्तियों तक भी शेयर करें। धन्यवाद दोस्तों।

 

यह भी पढ़ें:

वृन्दावन के प्रमुख दर्शनीय स्थल

Leave a Reply

Your email address will not be published.