PLACES TO VISIT IN HARIDWAR

Table of Contents

हरिद्वार के मुख्य पर्यटन स्थल Top 15 Places to visit in Haridwar: हरिद्वार भारत के उत्तराखंड राज्य में माँ गंगा के पावन तट पर बसा एक पवित्र तीर्थस्थल है। यदि आप भी पावन तीर्थ स्थल हरिद्वार जाने का मन बना रहे हैं तो आपको यह जानकारी होनी आवश्यक है कि हरिद्वार में ऐसी कौन सी जगह हैं जहाँ आप घूम सकते हैं (Haridwar Tourist Places List) या दर्शन कर सकते हैं। हरिद्वार एक प्राचीन तीर्थस्थल है। जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है  हरि का द्वार अर्थात ईश्वर तक पहुँचने का रास्ता। प्राचीन धार्मिक स्थल होने के कारन हरिद्वार का विशेष महत्त्व है।

10 Best places to visit in Haridwar in Hindi

प्रतिदिन भारी संख्या में भक्तजन हरिद्वार दर्शन के लिए पहुँचते हैं। जहाँ उन्हें असीम शांति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का अनुभव होता है। हरिद्वार का भक्तिमय माहौल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ माँ गंगा की भव्य आरती में सम्मिलित होने के लिए तथा माँ गंगा की अमृतमय जलधारा में स्नान के लिए भक्तजन भारी संख्या में पहुँचते हैं। इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे हरिद्वार के प्रमुख दर्शनीय स्थल (Tourist places in Haridwar) जहाँ आप घूमने जा सकते हैं।

Places to visit in Haridwar for couples in Hindi

HARIDWAR GENERAL INFORMATION

Place:  Haridwar
District:  Haridwar
State  Uttarakhand
Country:  India
Nearest Railway Station:  Haridwar, Dehradun, Roorkee
Nearest Airport:  Jollygrant Airport, Dehradun (Dehradun Airport)
Nearest Bus Stand:  Haridwar
Haridwar to Rishikesh Distance:  27 Km Approx.
Dehradun to Haridwar Distance  54 Km Approx.
Dehradun Airport to Haridwar Distance  45 Km Approx.
Haridwar Railway Station to Rishikesh Distance:  27 Km Approx.
Dehradun Railway Station to Haridwar Distance:  55 Km Approx.
Delhi to Haridwar Distance  230 Km Approx.

हरिद्वार के प्रमुख दर्शनीय स्थल Haridwar Tourist Palces

मनसा देवी मंदिर Mansa Devi Temple Haridwar:

यह प्रसिद्द मंदिर हरिद्वार मुख्य शहर से 2 किलोमीटर की दूरी पर बिल्वा पर्वत पर स्थित है। पर्वत की ऊंचाई पर स्थित होने के कारन यहाँ पर्यटक पैदल मार्ग के साथ रोपवे के द्वारा पहुँच सकते हैं। यहाँ भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने के लिए एक पवित्र धागे को एक पवित्र पेड़ से बांधते हैं। जब उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है तब भक्त उस पवित्र धागे को खोल देते हैं। यहाँ भारी संख्या में भक्त माँ मनसा देवी के दर्शनों के लिए पहुँचते हैं।

Best places to visit in Haridwar in Hindi

हर की पौड़ी / गंगा आरती Har Ki Pauri Haridwar:

हर की पौड़ी हरिद्वार का एक प्रमुख पवित्र स्थल है। यहाँ पर प्रतिदिन माँ गंगा की भव्य आरती (Haridwar Ganga Aarti) का आयोजन किया जाता है। देश विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु माँ गंगा की भव्य आरती में सम्मिलित होने लिए पधारते हैं। यहाँ पर गंगा मंदिर तथा हरिचरण मंदिर बहुत ही आकर्षक हैं। कहा जाता है कि इसी स्थान पर आकाशीय कुम्भ से दिव्य अमृत गिरा था। यहाँ पर हर बारह वर्ष के अंतराल में कुम्भ मेले का आयोजन किया जाता है। यहाँ भारी संख्या में श्रद्धालु माँ गंगा के दर्शनों तथा स्नान के लिए पहुँचते हैं।

Picnic places in Haridwar Hindi

माया देवी टेम्पल Maya Devi Temple Haridwar:

हरिद्वार स्थित माया देवी मंदिर माँ के शक्तिपीठों में से एक है। देवी सती के शरीर के भाग जिस स्थान पर भी गिरे थे वहां पर माँ के शक्तिपीठ की स्थापना हुई। ऐसी मान्यता है कि यहाँ पर देवी सती के शरीर का नाभि एवं ह्रदय भाग गिरे थे। हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए माया देवी मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। भारी संख्या में भक्त यहाँ देवी की आराधना के लिए पहुँचते हैं। नवरात्री एवं विशेष अवसरों पर यहाँ भक्तों का ताँता लगा रहता है। यहाँ पर भक्तों को माँ काली एवं माँ कामाख्या के दर्शन करने का भी सौभाग्य प्राप्त होता है।

Haridwar tourism Hindi

चंडी देवी मंदिर Chandi Devi Temple Haridwar:

चंडी देवी मंदिर उत्तराखंड राज्य में हरिद्वार नामक स्थान पर स्थित है। यहाँ माँ चंडिका नील पर्वत पर विराजमान है। यहाँ माँ चंडी देवी सभी भक्तों की मनोकामनाए पूर्ण करती हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार माँ दुर्गा ने यहाँ माँ चंडिका स्वरुप धारण करके ही शुम्भ तथा निशुम्भ नामक राक्षसों का वध किया था। दूर दूर से बहुत बड़ी संख्या में लोग माँ चंडी देवी के दर्शनों के लिए आते हैं। माँ के मंदिर पहाड़ी के ऊपर स्थित होने के कारन यहाँ का दृश्य बड़ा ही मनोहर है। भक्त इस मार्ग की सुंदरता का आनंद लेते हुए माँ के दरबार में पहुँचते हैं। यहाँ भक्तजनो के लिए उड़नखटोले की भी व्यवस्था है।

Haridwar Tourist Attractions in Hindi

क्रिस्टल वर्ल्ड Crystal World Haridwar:

यह 18 एकड़ में बना उत्तराखंड का सबसे बड़ा एक शानदार वाटर पार्क है। जहाँ पर्यटकों को 40 अलग अलग प्रकार की rides का आनंद लेने का अवसर मिलता है। यह पर्यटकों के लिए weekend मनाने का सबसे पसंदीदा स्थल है। यहाँ दूर दूर से लोग पहुँचते हैं। पर्यटक यहाँ पहुंचकर खूब मौज मस्ती करते हैं तथा water rides के रोमांच का आनंद लेते हैं।

Top 10 best places to visit in Haridwar in Hindi

नील धारा पक्षी विहार Neel Dhara Pakshi Vihar Haridwar:

यह स्थान हरिद्वार मुख्य शहर से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पक्षी प्रेमियों के लिए नील धारा पक्षी विहार एक खूबसूरत स्थान है। यहाँ सर्दियों के समय बहुत बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। यहाँ पहुंचकर पर्यटक रोमांच का अनुभव करते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान आनंद प्रदान करता है।

Top 10 Places To Visit In Haridwar Hindi

दक्ष महादेव मंदिर Daksh Prajapati Temple Haridwar:

यह भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर (Daksh Mahadev Temple) है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यहाँ पर प्रजापति दक्ष ने एक विशाल यज्ञ का आयोजन करवाया था। जिसमे उन्होंने सभी देवताओं को आमंत्रित किया परन्तु भगवान् शिव को आमंत्रण नहीं भेजा। देवी सती जब अपने पिता के यहाँ पहुंची तो वहां उन्हें अपने पति भगवान् शिव का अपमान देखने को मिला। इस अपमान से दुखी होकर उन्होंने वही यज्ञ में अपने शरीर को भस्म कर दिया। इससे क्रोधित होकर वीरभद्र ने प्रजापति दक्ष के सिर को उनके शरीर से अलग कर दिया। फिर भगवान् शिव ने प्रजापति दक्ष को जीवनदान देकर उनके सिर पर बकरे का सिर लगाया। प्रजापति दक्ष के नाम पर ही यह मंदिर दक्ष महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। सावन के पावन महीने में भक्तजन महादेव के दर्शनों के लिए भारी संख्या में यहाँ पहुँचते हैं।

Haridwar-Tourist-Places-in-hindi-image

Top 10 places Haridwar in Hindi

भारत माता मंदिर Bharat Mata Temple Haridwar:

भारत माता को समर्पित Bhara Mata Mandir, Haridwar एक प्रसिद्द धार्मिक स्थल है। यह 8 मंजिला मंदिर है। इस मंदिर की हर मंजिल देवी देवताओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित है। हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है।

वैष्णो देवी मंदिर Vaishno Devi Temple Haridwar:

वैष्णो माता मंदिर हरिद्वार में मुख्या शहर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर को माँ वैष्णो देवी मंदिर कटरा की ही भांति बनाया गया है। यहाँ पर भक्तों को Artificial Caves, 12 Jyotirling तथा हाथीमत्था की चढ़ाई के दर्शन करने को मिलते हैं।

Top 10 Tourist places in Haridwar in Hindi

शांतिकुंज Shantikunj Haridwar

माँ गंगा के पावन तट हरिद्वार पर स्थित शांतिकुंज अखिल भारतीय गायत्री परिवार का मुख्यालय है। इसकी स्थापना पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के द्वारा की गयी है। गायत्री परिवार सम्पूर्ण विश्व में मानवता की सेवा के लिए जाना जाता है।

Top tourist places in Haridwar in Hindi

सप्त ऋषि आश्रम Saptrishi Ashram Haridwar:

सप्तऋषि आश्रम हरिद्वार का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यह स्थल सप्तऋषियों का ध्यान केंद्र था।

कुम्भ मेला Kumbh Mela Haridwar:

हिन्दू धर्म में कुम्भ मेले का बड़ा ही विशेष महत्त्व है। हरिद्वार उन चार स्थानों में से एक है जहाँ कुम्भ मेले का आयोजन किया जाता है। भारत में हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन तथा नासिक में ही कुम्भ मेले का आयोजन किया जाता है। हरिद्वार में हर 12 वर्षों के बाद महाकुम्भ का आयोजन किया जाता है।  कुम्भ मेले में हरिद्वार में भारी भीड़ रहती है। देश विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु कुम्भ मेले में स्नान के लिए पहुंचकर पुण्य के भागी बनते हैं। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि कुम्भ स्नान करने वाले व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस वर्ष 2021  Mahakumbh mela Haridwar में 14 जनवरी से 27 अप्रैल 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। 

पावन धाम Pawan Dham Haridwar:

यह तीर्थ नगरी हरिद्वार में स्थित एक प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर अपने बेहतरीन आर्किटेक्चर और दीवारों पर किये गए कांच के खूबसूरत कार्यो की वजह से famous है। हरिद्वार आने वाले यात्रियों के लिए पावन धाम मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

What are the most famous places to visit in Haridwar in Hindi

बिरला घाट Birla Ghat Haridwar:

बिरला घाट हरिद्वार में स्थित सबसे प्राचीन घाटों में से एक है। यहाँ भक्त माँ गंगा में स्नान करने के लिए पहुँचते हैं। यहाँ से माँ गंगा की सुनहरी छटाओं के दर्शन होते हैं। श्रद्धालु भारी संख्या में यहाँ पहुँचते हैं तथा माँ गंगा की पावन जलधारा में आस्था की डुबकी लगाते हैं।

भूमा निकेतन Bhuma Niketan Temple Haridwar:

भूमा निकेतन हरिद्वार में सप्तसरोवर मार्ग पर स्थित एक प्रसिद्द तीर्थस्थल है। भूमा निकेतन में प्रवेश द्वार में स्थित भगवान् शिव एवं माता पार्वती की भव्य मूर्तियां मंदिर का मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। यहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुँचते हैं। भूमा निकेतन आश्रम में यात्रियों के निवास की भी उचित व्यवस्था है।

Best 15 place to visit in Haridwar in Hindi

फन वैली वाटर पार्क Fun Valley Water Park Haridwar:

यह मुख्य शहर हरिद्वार से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर हरिद्वार देहरादून मार्ग पर स्थित है। गर्मियों की छुट्टी मनाने एवं वीकेंड पर मौज मस्ती करने वालों के लिए फन वैली वाटर पार्क बहुत ही खूबसूरत एवं Best tourist places in Haridwar है।  यह वाटर पार्क हिमालय की तलहटी पर स्थित हरे भरे मनोहारी दृश्यों के बीच में स्थित है। हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए यह एक famous tourist place in Haridwar है। जहाँ पर्यटक अपने दोस्तों एवं परिवार के संग जिंदगी के सबसे हसीन पलों का आनंद ले सकते हैं। गर्मियों में  फन वैली वाटर पार्क पर्यटकों से गुलज़ार रहता है।

10 major places to visit in Haridwar in Hindi

हरिद्वार कैसे पहुंचे How to reach Haridwar?

यात्री विभिन्न साधनों से हरिद्वार पहुँच सकते हैं। हरिद्वार भारत के मुख्य शहरों से यातायात के विभिन्न  माध्यमों से जुड़ा हुआ है।

रेलमार्ग से Haridwar by Train:

यदि आप रेलमार्ग से हरिद्वार जाने का मन बना रहे हैं तो हरिद्वार का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन Haridwar Junction (HW) है। यह मुख्य शहर हरिद्वार में ही स्थित है। Haridwar Railway Station से आपको हरिद्वार घूमने के लिए Local Transport जैसे Bus, Taxi, Auto, Auto rickshaw आदि की सुविधा आसानी से मिल जाती है।

Most beautiful places of Haridwar Hindi

सड़क मार्ग से Haridwar by Road:

हरिद्वार भारत के सभी प्रमुख शहरों से सड़क यातायात माध्यम से जुड़ा हुआ है। हरिद्वार के लिए Delhi, Haryana, Uttar Pradesh, Punjab, Rajasthan, Madhya Pradesh तथा अन्य राज्यों से Bus Service नियमित रूप से उपलब्ध है। आप अपनी व्यक्ति कार से भी हरिद्वार बड़ी ही आसानी से पहुँच सकते हैं। यह दिल्ली से लगभग 230 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Famous places of Haridwar in Hindi

वायु मार्ग से Haridwar by Air:

यदि आप by Air Haridwar जाने का मन बना रहे हैं तो हम आपको बता दे की हरिद्वार का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट Dehradun Airport है। जो हरिद्वार शहर से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देहरादून एयरपोर्ट से आप टैक्सी बुक करके लगभग 1 घंटे में हरिद्वार पहुँच सकते हैं। देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट उपलब्ध रहती हैं। यदि आप दिल्ली के अतिरिक्त किसी अन्य शहर से देहरादून एयरपोर्ट जाना चाहते हैं तो आपको पहले दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचना होगा तथा वहां से देहरादून की फ्लाइट पकड़नी होगी। 

हरिद्वार घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है? What is the Best time to go to Haridwar:

वैसे तो वर्ष भर हरिद्वार श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से गुलज़ार रहता है। आप किसी भी मौसम में हरिद्वार जा सकते हैं। लेकिन अक्टूबर से फरवरी तक का समय हरिद्वार घूमने का सबसे अच्छा समय (Best time to visit Haridwar) है। क्योंकि इस समय यहाँ पर बहुत ही सुहावना मौसम होता है। मार्च से लेकर जून तक यहाँ मौसम गर्म रहता है। जिससे इस समय आप दिन में केवल सुबह या शाम ही घूमने का आनंद ले सकेंगे। जुलाई से सितम्बर तक यहाँ Rainy Season होता है। वर्षा होने के कारन इस मौसम में आपके हरिद्वार घूमने में थोड़ा व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।

Places to Visit near Haridwar

हरिद्वार घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं How many days are enough to visit Haridwar?

यहाँ घूमने के लिए 2 दिन का समय पर्याप्त है। यदि यात्री अपनी निजी कार से अथवा व्यक्तिगत टैक्सी या ऑटो आदि बुक करके हरिद्वार के पर्यटन स्थल घुमते हैं तो उनका काफी समय बच जाता है। 

हरिद्वार में कहाँ रुकें? Where to Stay in Haridwar?:

यहाँ यात्रियों के लिए होटल्स, धर्मशालाएं तथा यात्री निवास उपलब्ध हैं। यात्री अपनी सुविधानुसार अपने लिए होटल्स आदि बुक कर सकते हैं। हरिद्वार भारत के प्रमुख तीर्थस्थल होने के कारन यहाँ वर्ष भर पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। इसलिए यात्री अपने लिए होटल्स ऑनलाइन बुक करके जा सकते हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Tourist places near Haridwar within 100 KM

हरिद्वार घूमने के पश्चात आप वहां से आगे भी घूमने के लिए जा सकते हैं। हरिद्वार के आस पास घूमने के स्थान इस प्रकार हैं:

1. ऋषिकेश (Distance from Haridwar to Rishikesh – 28 Km Approx.)

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश के मुख्य पर्यटन स्थल

2. देहरादून (Distance from Haridwar to Dehradun – 52 Km Approx.)

3. मसूरी (Distance from Haridwar to Mussoorie – 83 Km Approx.)

यह भी पढ़ें: मसूरी जाएं तो इन जगहों पर अवश्य जाएं

4. लेंसडाउन (Distance from Haridwar to Lansdowne – 105 Km Approx.)

दोस्तों उम्मीद है आपको हरिद्वार के मुख्य पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी मिली होगी। आपको हरिद्वार की यह जानकारी कैसी लगी, हमें नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपनी राय अवश्य भेजें। धन्यवाद

यह भी पढ़ें: 

वृन्दावन के मुख्य दर्शनीय स्थल

Leave a Reply

Your email address will not be published.