PLACE TO VISIT IN RISHIKESH UTTARAKHAND INDIA ऋषिकेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल

ऋषिकेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल (places to visit in Rishikesh): ऋषिकेश हिमालय की गोद में उत्तराखंड राज्य में देहरादून जिले में स्थित एक तीर्थ नगरी है। ऋषिकेश गढ़वाल हिमालय का प्रवेश द्वार है। ऋषिकेश को विश्व की योग राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। योगनगरी ऋषिकेश अपनी सुंदरता के लिए विश्व विख्यात है।  

10 Best places to visit in Rishikesh in Hindi

यहाँ सुबह तथा शाम आप जिस गली से भी निकल जाएं, आपको मंदिर की घंटियां अपनी ओर बरबस ही खींचती है। इन घंटियों को सुनकर आपका मन ईश्वर के आस्था में खो जाता है। माँ गंगा के पावन तट पर स्थित यह पावन नगरी विश्व भर के श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।  

 Places to visit in Rishikesh for couples in Hindi

यदि आप भी ऋषिकेश (Rishikesh Tourism) जाने का मन बना रहे हैं और ऋषिकेश के विषय में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में आपको मिलेगी योगनगरी ऋषिकेश के विषय में सम्पूर्ण जानकारी। कृपया इस पोस्ट को पूरा पढ़ें, जिससे आप ऋषिकेश की शांति, सुंदरता, भव्यता, आध्यात्मिकता एवं आस्था को महसूस कर सकें।

Best places to visit in Rishikesh in Hindi

RISHIKESH GENERAL INFORMATION

Place:  Rishikesh
District:  Dehradun
State  Uttarakhand
Country:  India
Nearest Railway Station:  Rishikesh, Haridwar, Dehradun
Nearest Airport:  Jollygrant Airport, Dehradun (Dehradun Airport)
Nearest Bus Stand:  Rishikesh
Haridwar to Rishikesh Distance:  27 Km
Dehradun to Risikesh Distance  46 Km
Dehradun Airport to Rishikesh Distance  21 Km
Haridwar Railway Station to Rishikesh Distance:  27 Km
Dehradun Railway Station to Rishikesh Distance:  27 Km

Picnic places in Rishikesh Hindi

माँ गंगा की पावन जलधारा में दुनिया भर से श्रद्धालु डुबकी लगाने के लिए पहुँचते हैं। ऋषिकेश की गंगा आरती विश्व भर में अपनी भव्यता एवं आस्था के लिए जानी जाती है। यहाँ देश विदेश से राजनीतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक तथा फिल्म जगत की बड़ी बड़ी हस्तियां माँ गंगा की भव्य आरती में समय समय पर सम्मिलित होती रहती हैं।

इस पोस्ट में आपको आपके विभिन्न प्रकार के सवालों जैसे tourist places near rishikesh in hindi, visiting place of rishikesh in hindi, rishikesh tourist places in hindi, rishikesh hill station tourist places in hindi, rishikesh tourist places information in hindi, rishikesh tourist places in india in hindi, tourist places in rishikesh in hindi, rishikesh tourist places list in hindi, rishikesh main tourist places in hindi, rishikesh tourist spot name in hindi सभी सवालों का जवाब मिलेगा। 

ऋषिकेश अपनी सुंदरता, योग, ध्यान एवं शांति के लिए जाना जाता है। यहाँ पर वर्ष भर श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों की भारी भीड़ जमा रहती है। दुनिया भर से लोग आध्यात्मिक शांति के लिए ऋषिकेश की पावन भूमि पर पधारते हैं।

RISHIKESH TOURIST PLACES IN HINDI

1. लक्ष्मण झूला (Laxman Jhula Rishikesh ):

यह पुल योगनगरी ऋषिकेश में गंगा नदी पर बना हुआ है। गंगा नदी के ऊपर झूलता यह पुल अद्भुत इंजीनियरिंग का नमूना है। यह स्थल बहुत ही दर्शनीय है। यहाँ पर भगवान् राम के अनुज लक्ष्मण ने रस्सी के सहारे नदी को पार किया था। इसलिए इस स्थान का नाम लक्ष्मण झूला पड़ा। यहाँ पर भगवान् श्रीराम के साथ साथ लक्ष्मण जी का भी मंदिर है। भक्तजन यहाँ पर कर आकर प्रभु श्रीराम एवं लक्ष्मण जी के दर्शन करते है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक यहाँ पहुँचते हैं।

Rishikesh tourism Hindi

2. त्रिवेणी घाट (Triveni Ghat Rishikesh)

यह गंगा नदी के पावन पट पर बना सुन्दर एवं विशाल घाट है। यहाँ पर माँ गंगा के पावन जल में स्नान करने वाले भक्तों की प्रतिदिन भीड़ रहती है। देश विदेश से बहुत बड़ी संख्या में प्रतिदिन पर्यटक यहाँ पर माँ गंगा के पावन दर्शन करने के लिए आते हैं। तथा यहाँ पर स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं। यहाँ पर प्रतिदिन माँ गंगा की पावन आरती का भव्य आयोजन होता है। माँ गंगा की इस आरती दर्शन के लिए श्रद्धालु भारी संख्या में देश विदेश से पहुँचते हैं। ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों के लिए यह मुख्य आकर्षण है।

Rishikesh Tourist Attractions in Hindi

3. राम झूला (Ram Jhula Rishikesh):

यह पुल मुनिकीरेती नामक स्थान पर गंगा नदी पर बना हुआ है। राम झूला वर्ष भर पर्यटकों से गुलज़ार रहता है। राम झूला ऋषिकेश आने वाले यात्रियों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहाँ पर गीता भवन, परमार्थ निकेतन, स्वर्ग आश्रम तथा शिवानंद आश्रम जैसे अन्य विभिन्न दर्शनीय स्थल हैं। जो पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह स्थान योग के लिए विश्व विख्यात है।

यह भी पढ़ें: मसूरी के प्रमुख दर्शनीय स्थल

4. रिवर राफ्टिंग (River Rafting in Rishikesh):

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग के लिए विश्व प्रसिद्द है। यहाँ पर गंगा नदी में पर्यटकों को राफ्टिंग करने का अद्भुत अनुभव मिलता है। यहाँ पर प्राकृतिक सुंदरता के साथ राफ्टिंग के लिए प्राकृतिक अवसर मौजूद हैं। ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए पर्यटक राफ्टिंग एजेंसीज से संपर्क कर सकते हैं। वहां पर बहुत से टूर-ट्रेवल्स तथा गाइड राफ्टिंग करवाने का कार्य करते हैं। जिनसे पर्यटक संपर्क करके राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं।

Top 10 best places to visit in Rishikesh in Hindi

5. स्वर्ग आश्रम (Swarg Ashram Rishikesh):

यह आश्रम ऋषिकेश मुख्य शहर से 5 किलोमीटर दूर गंगा नदी के तट पर स्थित है।स्वर्ग आश्रम ऋषिकेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। यह आश्रम संत विशुद्धानन्द जी के सम्मान में बनवाया गया है। संत विशुद्धानन्द जी को बाबा काली कमली वाले बाबा के नाम से भी जानते हैं। यह एक प्राचीन आश्रम है जिसकी सुंदरता श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। इस आश्रम में योग की शिक्षा भी प्रदान की जाती है।

Top 10 Places To Visit In Rishikesh Hindi

6. भरत मंदिर (Bharat Mandir Rishikesh):

योगनगरी ऋषिकेश में स्थित यह एक सबसे प्राचीन एवं प्रसिद्द मंदिर है। प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में भक्तजन यहाँ दर्शन के लिए पहुँचते हैं। अक्षय तृतीया के दिन भरत मंदिर की 108 परिक्रमा करने से श्री बद्रीनाथ जी के दर्शनों के समान ही फल मिलता है। यह मंदिर भगवान् राम के अनुज भरत जी को समर्पित है। मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं को भगवान् विष्णु के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

Top 10 places Rishikesh in Hindi

7. तेरह मंज़िल मंदिर (Tera Manzil Temple /Tryambakeshwar Temple Rishikesh):

यह विशाल मंदिर ऋषिकेश स्थित लक्ष्मण झूला में स्थित है। यह मंदिर त्रिंबकेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों के लिए बहुत ही आकर्षण का केंद्र है। इस मंदिर की विशेषता यह है की यह 13 मंज़िलों (Thirteen Story Temple Rishikesh) का है जिसमे प्रत्येक मंज़िल में देवी देवताओं के मंदिर स्थित हैं। श्रद्धालु इन सभी मंदिरों के दर्शन करते हुए 13 मंज़िल तक पहुँचते हैं। यहाँ से माँ गंगा के अनुपम छटा के दर्शन होते हैं। 

thirteen-stroy-temple-rishikesh

Top 10 Tourist places in Rishikesh in Hindi

8. परमार्थ निकेतन (Parmarth Niketan Rishikesh)

गंगा किनारे पर स्थित परमार्थ निकेतन एक बहुत ही सुन्दर भव्य एवं आकर्षक आश्रम है। जो भी पर्यटक ऋषिकेश आते हैं वह परमार्थ निकेतन अवश्य ही आते हैं। परमार्थ निकेतन की भव्य गंगा आरती विश्व प्रसिद्ध है। देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ गंगा आरती के लिए पधारते हैं। यहाँ देश-विदेश की राजनीतिक, फ़िल्मी तथा आध्यात्मिक हस्तियां पावन गंगा आरती में सम्मिलित होती हैं।

Best tourist places in Rishikesh in Hindi

9. नीलकंठ महादेव मंदिर (Neelkanth Mahadev Temple Rishikesh)

भगवान् भोलेनाथ को समर्पित यह मंदिर हिन्दू श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। भगवान् नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष लाखों में भक्त पहुँचते हैं। सावन के महीने में नीलकंठ महादेव के दर्शनों का विशेष महत्त्व है। भारी संख्या में भक्तजन कावड़ यात्रा में नीलकंठ महादेव के दर्शनों के लिए आते हैं। यह स्वर्ग आश्रम ऋषिकेश से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह भी पढ़ें:  भगवान् शिव के 12 ज्योतिर्लिंग

Top tourist places in Rishikesh in Hindi

10. कुंजापुरी देवी मंदिर (Kunjapuri Devi Temple Rishikesh)

यह शक्तिपीठ मंदिर ऋषिकेश से 28 किलोमीटर की दूरी पर नरेंद्रनगर नामक स्थान पर एक पर्वत की चोटी पर स्थित है। कुंजापुरी देवी मंदिर माँ दुर्गा के 52 शक्तिपीठ में से एक है। माँ कुंजापुरी के दर्शनों का विशेष महत्त्व है। यहाँ से हिमालय की विभिन बर्फ से ढकी चोटियाँ दिखाई देती हैं। पर्यटकों के लिए यह स्थान शांति से परिपूर्ण वातावरण प्रदान करता है। यहाँ पहुंचकर पर्यटक असीम शान्ति का अनुभव मिलता है।

ऋषिकेश कैसे पहुंचें How to reach Rishikesh?:

योगनगरी ऋषिकेश भारत के मुख्य शहरों से जुड़ा हुआ है। जहाँ से नियमित रूप से हरिद्वार एवं ऋषिकेश के लिए परिवहन व्यवस्थयाएँ उपलब्ध है। ऋषिकेश पहुँचने के विभिन्न साधन इस प्रकार हैं:-

हवाई मार्ग से (Rishikesh by Air):

यदि आप हवाई मार्ग से ऋषिकेश पहुंचना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि ऋषिकेश से नजदीकी एयरपोर्ट देहरादून एयरपोर्ट (जॉलीग्रांट एयरपोर्ट)है जो ऋषिकेश से मात्र 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देहरादून एयरपोर्ट से ऋषिकेश पहुँचने के लिए यात्रियों के पास काफी साधन उपलब्ध हैं। जिनमे टैक्सी, ऑटो तथा बस सेवा नियमित अंतराल पर उपलब्ध है।

What are the most famous places to visit in Rishikesh in Hindi

रेलमार्ग से (Rishikesh by Train):

यदि आप रेलमार्ग से ऋषिकेश घूमने का मन बना रहे हैं तो ऋषिकेश रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन है। किन्तु ऋषिकेश के लिए कुछ चुनिंदा ट्रेन ही चलती हैं। अधिकांश ट्रेन हरिद्वार तक ही चलती हैं अथवा देहरादून के लिए चलती हैं। आप हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उतरकर वहां से टैक्सी, ऑटो, बस आदि से ऋषिकेश पहुँच सकते हैं। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ऋषिकेश की दूरी मात्र मात्र 27 किलोमीटर है। हरिद्वार से ऋषिकेश के लिए नियमित रूप से परिवहन व्यवस्था उपलब्ध है।

10 major places to visit in Rishikesh in Hindi

सड़क मार्ग से (Rishikesh by Road):

यदि आप सड़क मार्ग से ऋषिकेश पहुंचना चाहते हैं तो यह शहर सड़क मार्ग से सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। आप अपनी निजी कार से भी ऋषिकेश बड़ी ही आसानी से जा सकते हैं। यदि आप बस से ऋषिकेश पहुंचना चाहते हैं तो ऋषिकेश के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा अन्य राज्यों से नियमित रूप से बस सेवाएं उपलब्ध हैं। 

Best 10 place to visit in Rishikesh in Hindi

ऋषिकेश घूमने का सबसे अच्छा समय Best Time to visit in Rishikesh:

यात्री किसी भी मौसम में ऋषिकेश दर्शन कर सकते हैं। ऋषिकेश वर्ष भर पर्यटकों से गुलज़ार रहता है। माँ गंगा के पावन जल में स्नान करने के लिए वर्ष भर श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं।

Famous places of Rishikesh in Hindi

ऋषिकेश में कहाँ ठहरें Where to stay in Rishikesh:

यहाँ पर यात्रियों के ठहरने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। ऋषिकेश में अनेक धर्मशालाएं, यात्री निवास, आश्रम तथा होटल उपलब्ध हैं। जहाँ यात्री ठहर सकते हैं। यात्री अपने होटल की ऑनलाइन बुकिंग करके भी जा सकते हैं। यात्रियों के लिए विभिन्न प्रकार के रेस्टोरेंट भी उपलब्ध हैं। जिनमे से मुख्य हैं – चोटीवाला रेस्टोरेंट, राजस्थानी स्वीटस आदि। यहाँ पर यात्रियों को बेहतरीन लजीज व्यंजनों का आनंद मिलता है। 

Most beautiful places of Rishikesh Hindi

ऋषिकेश घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?

यहाँ घूमने के लिए आपके पास दो दिन का समय पर्याप्त है। दिन में ऋषिकेश दर्शन करने के साथ सांयकाल की गंगा आरती का दर्शन अवश्य करें। 

यह भी पढ़ें:
वृन्दावन (मथुरा) के दर्शनीय स्थल

Leave a Reply

Your email address will not be published.