The Power of Self Confidence

आत्म विश्वास क्या है ?

What is Self Confidence?

The Power of Self Confidence (आत्म विश्वास की ताकत): आत्म विश्वास स्वयं पर विश्वास है। कभी हार न मानने वाला विचार है। आत्म विश्वास सफलता की प्रथम सीढ़ी है। आत्मविश्वास का यह मतलब कदापि नहीं है कि मुझे सब कुछ आता है। वरन इसका मतलब है कि मैं इस कार्य को कर सकता हूँ। जब हम यह कहते हैं कि मैं इस कार्य को कर सकता हूँ तो हमें सीखने की जिज्ञासा होती है। जिसके द्वारा हम उस कार्य को संपन्न करते हैं। लेकिन इसके विपरीत यदि हम यह कहते हैं कि मुझे सब कुछ आता है। तो यह आत्म विश्वास नहीं अति आत्मविश्वास है। अति आत्म विश्वास घातक है। यह सफलता के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा है। जिस व्यक्ति में आत्म विश्वास नहीं है,  वह व्यक्ति कभी भी किसी भी कार्य में सफल नहीं हो सकता है।

मन का मजबूत होना आवश्यक है:

यदि कोई व्यक्ति शरीर से अत्यंत ही बलवान है, तो इसका यह अर्थ कदापि नहीं है कि वह आत्म विश्वास से भरा हुआ होगा। यदि उसके मन में यह बात बैठ जाये कि वह अपने प्रतिद्वंदी जो कि उससे कमजोर है, को नहीं हरा सकता तो वह उसी विश्वास के अनुरूप ही सामने वाले से मुकाबला करेगा, कि वह उसे नहीं हरा सकता। और नतीजा भी वही होगा। अब इसको बारीकी से समझने की आवश्यकता है, कि ऐसा क्यों हुआ। दरअसल हमारा दिमाग उसी प्रकार से कार्य करता है जिस प्रकार से हम उसमे निर्देश भरते हैं।

यदि हम अपने दिमाग में नकारात्मक निर्देश देंगे, तो वहां से नकारात्मक ही आउटपुट मिलेगा। हीँ जो व्यक्ति शारीरिक रूप से उस व्यक्ति से कमजोर था, लेकिन वह व्यक्ति जीत जाता है क्योंकि वह यह सोचकर मुकाबला करता है, कि उसे जीतना है और यही आत्मविश्वास उसे मुकाबले में विजयी बनाता है।

समस्या के समाधान की प्रवृत्ति:

आत्मविश्वास से भरा हुआ व्यक्ति हर परिस्थिति में समस्या का समाधान ढूंढता है। और जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास नहीं होता वह हर परिस्थिति में हारने के बाद बहाना ढूंढता है।  आत्मविश्वास से व्यक्ति की शक्ति में कई गुना वृद्धि हो जाती है।

हमारा आत्मविश्वास ही  हमें हर क्षेत्र में कामयाब बनता है। आत्मविश्वास वाले व्यक्तियों की हर जगह मांग होती है। कोई भी संस्था ऐसे व्यक्तियों को अपने यहाँ नौकरी पर नहीं रखना चाहती जिनमे अपने आप पर विश्वास ही नहीं हो, क्योंकि ऐसे लोग संस्था या कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के स्थान पर कम कर देंगे। आत्मविश्वास वाले व्यक्ति कम्पनी में हर कार्य अपने इस विश्वास के साथ करेंगे की यह उनका अपना कार्य है और उन्हें इसमें सफल होना है।

To succeed in life, you need two things: ignorance and confidence. – Mark Twain

Mark-Twain-Quotes
Mark Twain Quotes

Know about the power of self confidence.

आत्म विश्वास बढ़ाने के तरीके (Ways to increase self confidence)

अपने आस पास अच्छाई को बढावा दें:

हमारा व्यवहार हमारे आस पास के वातावरण से बहुत हद तक प्रभावित होता है। हमें अपने  आस पास ऐसा माहौल रखना चाहिए जहां हमको जिम्मेदारी, समझदारी, ख़ुशी, दूसरों की परवाह करना, दीन -दुखियों की सेवा करना, बुजुर्गों का सम्मान करना, महिलाओं की इज्जत करना, देश के प्रति जिम्मेदार बनना सिखाया जाये इस सबका परिणाम यह होगा की हम हमेशा आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और हम आने वाली पीढ़ी को भी यही सब हस्तांतरित करेंगे। हमारे बच्चे हमको देखकर ही बड़े होते हैं। इससे उनमे भी यहीं सब गुण विकसित होते हैं।

विचारों में अच्छाई का बीज बोयें:

जिस प्रकार हम जो बीज बोते हैं वहीँ फसल बनकर तैयार होती है. ठीक उसी प्रकार हम जो बीज अपने विचारों में बोयेंगे उसी तरह के विचार हमें मिलेंगे। विचारों का मनुष्य जीवन पर प्रमुख प्रभाव है। हम जैसा विचार करते हैं वैसे ही बन  जाते हैं। यदि हमारे विचारों पर सज्जनता, वीरता, देशभक्ति, ईमानदारी का  प्रभाव है तो हम ऐसे ही बन जाते हैं। इसके विपरीत यदि हम ऐसे भ्रस्टाचारी, कायरता, दुष्टता, बेईमान जैसे विचारों को अपने मन में स्थान देंगे तो हम भी वैसे ही बन जायेंगे। हमारा जीवन हमारे विचारों का ही आइना होता है। अच्छे विचारों से हमारे जीवन में खुशियां और सद्भाव आएगा और हम समाज में अच्छाई  का प्रचार प्रसार करेंगे। लेकिन बुरे विचारों से हम अपना जीवन तो ख़राब करेंगे ही इसके साथ समाज में भी बुराई को ही जन्म देंगे। हमारी आने वाली पीढ़ी हमारे विचारों से प्रभावित होकर ही बड़ी होगी।

आलस्य का त्याग करें:

आलस्य हमें आगे बढ़ने से रोकता है। आलसी मनुष्य की प्रवृति हर कार्य को टालने की होती है। वह कार्य को करने में मेहनत नहीं करना चाहता इसलिए हर समय बहाना ढूंढता है। वह अपने दिल को समझाता है कि यह कार्य तो नहीं हो पायेगा। या फिर इस कार्य को कल करेंगे। आलसी व्यक्तियों में आत्मविश्वास का सर्वथा अभाव  मिलता है। यदि हम आत्मविश्वास से भरे हुए होंगे तो आलस्य को छोड़कर कार्य को सफल बनाने में मेहनत करते हैं।

समय का महत्त्व समझें:

समय निरंतर चलता रहता है। यह किसी के लिए नहीं रुकता है।  यदि हम आज कुछ नहीं कर रहे हैं, तो भविष्य में हम इस बात के लिए बहुत पछतायेंगे कि, काश हमने उस समय थोड़ी मेहनत कर ली होती। आज हम टालमटोल को अपनाते हैं और फिर असफल होने के बाद पछताते हैं कि काश हमने वो समय यूँ ही न गवायाँ होता। ऐसे पछताने का क्या फायदा, वो समय फिर कभी लौट कर नहीं आता। इसलिए आज ही उस कार्य को करने में अपनी मेहनत कीजिये। सफलता समय मांगती है। जो लोग आज कठिन मेहनत करने में अपना समय लगा रहे हैं, उनको समय शानदार नतीजे प्रदान करता है।

छोटी-छोटी असफलताओं से निराश न हों:

हमें जिंदगी में अपने लक्ष्य पाने के रास्ते में छोटी-छोटी असफलतायें भी मिल सकती हैं। लेकिन हमें इन असफलताओं से निराश होने की जरुरत नहीं है। हमको इन असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। जिस प्रकार जब हमको रास्ते में ठोकर लगती है, तो हम अपनी यात्रा वहीँ पर समाप्त नहीं करते। हम आगे इस प्रकार चलते हैं की हमें ठोकर न लगे। ठीक उसी प्रकार इन छोटी-छोटी असफलताओं से यह सीखकर आगे बढ़ें। फिर सोचें कि आखिर कहाँ हमारी मेहनत में कमी रह गयी। उस कमी को दूर करके हम आगे बढ़ेंगे तो हमें सफलता अवश्य मिलेगी।

निराशा का त्याग करें:

निराश व्यक्ति अपने लिए ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी कुछ उपयोगी नहीं होता है। वह हमेशा निराशा से घिरा हुआ रहता है। वह अपने आस पास रहने वाले लोगों को भी निराशा के वातावरण में धकेलता है। सफलता-असफलता, दुःख-सुख जीवन का हिस्सा हैं। इनसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। वरन इनसे डटकर मुकाबला करने की आवश्यकता है। छोटी छोटी असफलतायें व्यक्ति को सफलता के और करीब ले जाती हैं। एडिसन पहली बार में बिजली बनाने में सफल नहीं हुए थे। इससे पहले अनेक बार उन्हें इस कार्य में असफलता हाथ लगी थी। उन सभी असफ़लताओं से सीखकर आखिर में वे सफल हो ही गए। इसलिए निराशा को अपने जीवन से हमेशा  दूर रखें।

Self-confidence-is-the-key-of-success
Self Confidence

 

आपको यह लेख  “The Power of Self Confidence” अच्छा लगा हो तो आप इसे शेयर कीजिये । आप नीचे अपना कमेंट भी दे सकते हैं।

इस लेख को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

 

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए यह भी पढ़ें: हमारे जीवन में प्रेरणा का महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published.