इस पर्यावरण के कारण ही हमारी पृथ्वी हरी भरी खुशहाली से युक्त है। यह पेड़-पौधे ही हैं जिनके कारण हम सांस ले पा रहे हैं। यदि यह पेड़ पौधे ही नहीं होंगे तो हम सांस कैसे लेंगे? जरा कल्पना करके देखिये….यह हमारी नदियां, झीलें, समुद्र ही हैं जिनके कारण हम जीवित हैं। यदि हमें जल ही न पीने को न मिले तो सोचिये कि हम जीवित कैसे रहेंगे।
Category: Hindi Quotes
Happy Fathers Day Quotes in Hindi
“पिता” एक ऐसा शब्द है जो अपने आप में इतना विशाल है जिसकी परिभाषा को शब्दों में बांधना संभव नहीं है। पिता उस विशाल वृक्ष की भांति ही जो अपने आप धूप, सर्दी, बरसात तथा सभी मौसम के थपेड़े सहन करता है लेकिन अपने नीचे रहने वाले सभी जीव जंतुओं तथा मुसाफिरों को आश्रय प्रदान करके उनकी सुरक्षा करता है। उसी प्रकार एक पिता भी अपना समपूर्ण जीवन अपने बच्चों के लिए समर्पित कर देता है।