RAKSHABANDHAN QUOTES IN HINDI

रक्षाबंधन पर अनमोल विचार  (Rakshabandhan Quotes in Hindi) : रक्षाबंधन हिन्दू धर्म का एक पावन त्यौहार है। जिसे हर साल पूरे देश-दुनिया में बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया जाता है।

इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधती हैं। और भाई अपनी बहन को जीवन भर की रक्षा का वचन देता है।

सावन के महीने में आने वाले इस त्यौहार में खुशियां देखती ही बनती हैं। बहनें इस दिन का इंतज़ार पूरे एक साल से कर रही होती हैं कि कब रक्षाबंधन का दिन आये और उन्हें अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधने का सौभाग्य प्राप्त हो।

हर भाई की यही इच्छा होती है की राखी के दिन उसकी कलाई सूनी न रहे। भाई बहिन का ये पावन त्यौहार उनके जीवन में रिश्तों की मजबूती को और ताकत देता है।

आज इस पोस्ट में रक्षाबंधन के कोट्स (Best Rakshabandhan Quotes in Hindi) को पढ़ेंगे। राखी का ये दिन यही अपने भाई-बहन को प्यार भरे अहसास भेजने का।

यदि आप भी अपने भाई-बहन को अपने राखी के खुशियों भरे और महत्वपूर्ण अहसास भेजना चाहते हैं तो यहाँ पर ऐसे बहुत से Rakhi Quotes in Hindi हैं जिन्हें आप भेज सकते हैं और अपने भाई-बहन के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लेकर आ सकते हैं।

Rakshabandhan Quotes in Hindi

Quote 1: एक भाई के लिए अपनी बहन से अच्छा दोस्त कोई हो ही नहीं सकता। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!

happy-rakhi-images-for-whatsapp

Quote 2: रेशम के धागे का ये पवित्र बंधन दुनिया का सबसे मजबूत बंधन है। तभी तो इसका नाम रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन की बहुत बहुत शुभकामनाएं !

 

Quote 3: रंग बिरंगी राखी बांधकर बहन ने तिलक लगाया है।  खूब मिठाई खाकर भैया भी मुस्कुराया है। रक्षाबंधन की बहुत बहुत शुभकामनाएं !

 

Quote 4: सारे गीले शिकवे कर दो दूर, राखी का त्यौहार आया है। भाई बहिन के जीवन का महापर्व  सम्मुख आया है। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!

rakhi-quotes-in-hindi-for-bhai

Quote 5: कितनी भी दूरियां क्यों न हों भाई बहन का प्यार कभी कम नहीं होता। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

Quote 6: वो लड़ना-झगड़ना, थोड़ी सी बात पर रूठ जाना और थोड़ी सी बात पर मान जाना। यही है भाई-बहन का प्यार। उसी प्यार को और मजबूत करने के लिए आ रहा है रक्षाबंधन का पावन त्यौहार। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

Quote 7: बहनें घर में खुशनसीबी का प्रतीक होती हैं। खुशनसीब होता है वो हाथ जिसे बहन की राखी नसीब होती है। आप सभी को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं !

 

Quote 8: बहन खुशियां बढाती हैं, दुःख बांटती हैं, एक माँ की तरह ध्यान  रखती हैं। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

Quote 9: एक बहन की नजर में उसका भाई हमेशा एक हीरो होता है। दुनिया उसके बारे में चाहे जैसा सोचे। 

 

Quote 10: घर में जब हर कोई आपके खिलाफ होता है तो वो बहन ही होती है जो आपके साथ खड़ी होती है।

 rakhi-quotes-in-hindi

Quote 11: राखी का पावन त्यौहार आया है, भाई-बहन के अटूट बंधन की खुशियां लाया है। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

Quote 12: रेशम की डोरी, फूलों का हार, सावन का महीना और राखी का त्यौहार।भाई-बहन के जीवन में आयी है खुशियां की बौछार।

 rakshabandhan-quotes-in-hindi-for-sister

Quote 13: मेरी हर मुश्किल, हर बुरे समय में साथ देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद मेरे प्यारे भैया। रक्षाबंधन पर आपको ढेर सारा प्यार ! Happy Rakshabandhan !

 

Quote 14: जो तोड़े से भी न टूटे, ये ऐसा पवित्र बंधन है। इसी पवित्र बंधन को कहती दुनिया रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

Quote 15: फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है। Happy Rakshabandhan Sister!

rakhi messages in hindi

Quote 16: हे ईश्वर मेरी दुआओं में इतना असर रहे । मेरी बहन के जीवन में खुशियों की बौछार रहे। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं बहन!

 

Quote 17: रेशम के इन कच्चे धागों में ढेर सारा प्यार और अपनापन समाया है। सावन का ये पावन महीना, राखी का त्यौहार लाया है। Happy Rakshabandhan !

 

Quote 18: जन्मों का ये बंधन और भी गहरा हो जाता है। जब सावन में रक्षाबंधन का पावन त्यौहार आता है। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

Quote 19: ये रिश्ता है जन्मों का, ये रिश्ता है प्यार का, ये रिश्ता है भरोसे का, ये रिश्ता है अहसास का, ये रिश्ता है रक्षाबंधन का। Happy Rakhi

rakhsha bandhan quotes in hindi with images

Quote 20: हर जगह भगवान् स्वयम् नहीं हो सकते थे, इसलिए उन्होंने माँ को बनाया। और माँ हर समय हमारे साथ नहीं हो सकती थी, इसलिए उन्होनें बहन को बनाया। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Quote 21: इस दुनिया में सिर्फ भाई-बहन का रिश्ता ही एक ऐसा रिश्ता है। जिस पर दूरियां अपना असर नहीं दिखा सकती। Happy Rakshabandhan 2022

 

Quote 22: घर में जब आपकी बात कोई नहीं समझता। तो वो आपकी बहन ही होती है, जो बिना बोले आपकी बात समझ जाती है। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!

दोस्तों उम्मीद है की आपको ये Rakhi Quotes in Hindi पसंद आये होंगे। यदि आपको ये कोट्स अच्छे लगे हों तो इन्हे अन्य लोगों तक भी शेयर करें।

यह भी पढ़ें:
माता-पिता पर अनमोल विचार
प्यार पर अनमोल विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published.