Safety Slogans in Hindi सुरक्षा पर हिंदी स्लोगन 

सुरक्षा पर हिंदी स्लोगन (Safety Slogans in Hindi): दोस्तों जीवन बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए हमें इस जीवन को खुशियों से भरा हुआ, स्वस्थ और निरोगी रहकर बिताना चाहिए। लेकिन आज के समय में हम अक्सर रोज दुर्घटनाओं के विषय में सुनते हैं। जिनको सुनकर बहुत दुःख होता है।

इन दुर्घटनाओं में कितने परिवारों के चिराग बुझ जाते हैं। दोस्तों यदि हम एक खुशियों से भरा हुआ जीवन जीना चाहते हैं तो हमें सुरक्षा पर ध्यान रखना आवश्यक है।

हमें अपने बच्चों के अंदर सुरक्षा के प्रति जागरूकता भरने की आवश्यकता है। अपने समाज में अपने आस-पास हमें लोगों को जागरूक करने का कार्य करना चाहिए।

इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आये हैं ऐसे ही Safety Slogans in Hindi, जिनके माध्यम से आप भी जीवन सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक कर सकते हैं।

Best Safety Slogans in Hindi

-:(1):-

हर व्यक्ति यदि खुद को सुरक्षित रखेगा।

तो यह दुनिया अपने आप ही सुरक्षित हो जाएगी।

-:(2):-

स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।

-:(3):-

कभी नहीं पहुँचने से अच्छा है देर से पहुंचना।

-:(4):-

स्वस्थ और सुरक्षित जीवन हर व्यक्ति का अधिकार है।

-:(5):-

सुरक्षित रहिये, जीवन बचाइए।

-:(6):-

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा।

-:(7):-

सुरक्षित रहिये, कोई आपका इंतज़ार कर रहा है।

-:(8):-

एक छोटी सी लापरवाही से जीवन अंधकारमय हो सकता है।

-:(9):-

आपकी सुरक्षा आपके ही हाथ में है।

यह भी पढ़ें: विश्वास पर अनमोल विचार

-:(10):-

याद रखें….. ये सड़कें लापरवाही को कभी माफ़ नहीं करती।

-:(11):-

जितनी आपकी रफ़्तार तेज होगी,
उतनी ही यमराज की नजर आप पर होगी।

-:(12):-

जीवन का आनंद उठाना है, सुरक्षा को अपनाना है।

-:(13):-

अपने आपको और अपने परिवार को सुरक्षित रखिये।

(14):-

आप सुरक्षित रहेंगे तो जीवन जन्नत है।

-:(15):-

आपका जीवन ही सबसे बड़ी धन-दौलत है।
इसे सुरक्षित रखना आपका सबसे पहला कर्त्तव्य है।

-:(16):-

बड़ी मुद्दतों के बाद ये जीवन मिला है।
इसे सड़क दुर्घटना में न गवाएं।

-:(17):-

वाहन चलाते समय एक छोटी सी लापरवाही सारी जिंदगी की खुशियां चीन लेती है।

-:(18):-

सुरक्षा के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है।

यह भी पढ़ें: सफलता के लिए प्रेरणादायक विचार 

-:(19):-

सुरक्षा से रिश्ता टूटा तो समझो जीवन से रिश्ता टूटा।

-:(20):-

जब आप सुरक्षित रहेंगे तभी आपके परिवार में खुशियां रहेंगी।

 

दुर्घटना किसी भी इंसान के जीवन में एक अभिशाप की तरह आती है। इन दुर्घटनाओं के बाद उस परिवार का जीवन कितना परेशानी भरा हो जाता है, यह हम सब जानते हैं। कोई व्यक्ति मानसिक रूप से तो कोई शारीरिक रूप से अपंग हो जाता है और सारी उम्र दुःख से भरा हुआ जीवन जीता है।

यह आवश्यक है कि हम सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों को समझें। हमें खुद भी सुरक्षित रहा है और समाज में भी जागरूकता फैलानी है। जिससे समाज के सभी लोग एक सुरक्षित जीवन जियें।

 

-:(21):-

सतर्कता ही बचाव है।

-:(22):-

सुरक्षा के साथ मौज-मस्ती मत करो।

(23):-

सड़क दुर्घटना से बचना है, हेलमेट को अपनाना है।

-:(24):-

सुरक्षा के साथ काम करो, जीवन का सम्मान करो।

Best Safety Slogans in Hindi

-:(25):-

जैसे ही आप सुरक्षा को छोड़ेंगे, दुर्घटना आपके जीवन में दस्तक दे देगी।

-:(26):-

आपकी सुरक्षा आपके हाथ।

-:(27):-

जब आप सुरक्षित रहेंगे, तभी आपके घर में प्रकाश रहेगा।

-:(28):-

सुरक्षित रहिये, जिंदगी का आनंद उठाइये।

-:(29):-

सुरक्षा से ही जीवन में खुशहाली है।

-:(30):-

मंज़िल पर कभी नहीं पहुँचने से बेहतर है थोड़ी देर से पहुंचें।

-:(31):-

सुरक्षा से खिलवाड़ बहुत भारी पड़ता है।

-:(32):-

सुरक्षा जागरूकता अपनाइये, जीवन को बचाइए।

-:(33):-

आग से खेलोगे, तो जिंदगी हार जाएगी।

-:(34):-

जहाँ सुरक्षा हटी, वहां दुर्घटना घटी।

-:(35):-

सपनो को पूरा करना है तो जिंदगी को बचाना है।

-:(36):-

सीट बेल्ट पहने, सुरक्षा को अपनाएं।

-:(37)

सड़क पर लापरवाही का नतीजा यमराज को निमंत्रण देना है।

-:(38):-

अपने आज को सुरक्षित करो, भविष्य अपने आप सुरक्षित होगा।

-:(39):-

जल्दबाजी करने से बेहतर है, घर से समय से निकलना।

-:(40):-

अपने जीवन को बचाएँ, शराब पीकर वाहन न चलाएं।

-:(41):-

लम्बी उम्र का वरदान, सुरक्षा का रखें ध्यान।

-:(42):-

सुरक्षित रहना चाहते हो, तो घर से समय पर निकलो
और समय पर अपनी मंज़िल पर पहुंचो।

-:(43):-

सुरक्षा नियमों को मजबूरी नहीं मजबूती समझो।

-:(44):-

जितनी तेज गाडी आप चलाओगे, उतनी ही जल्दी अपने सामने दुर्घटना पाओगे।

-:(45):-

आपकी शराब पीकर गाड़ी चलाने की एक लापरवाही से न जाने
कितने परिवार अपने घर कर चिराग खो देंगे।

 

दोस्तों उम्मीद है की आपको यह स्लोगन (Safety Slogans in Hindi) पसंद आये होंगे। यदि आपको यह विचार अच्छे लगे हों तो इन्हें अपने दोस्तों एवं सम्बन्धियों तक अवश्य शेयर करें। जिससे वे भी सुरक्षा के प्रति सजग होकर अपने जीवन को सुरक्षित बनाएं। यदि इन विचारों के विषय में आप अपनी राय हम तक पहुँचाना चाहते हैं तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

पर्यावरण बचाओ पर नारे 

प्रकृति पर अनमोल विचार

इमोशनल विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published.