Slogan on Environment in Hindi- पर्यावण बचाओ पर नारे
पर्यावण बचाओ पर नारे (Slogan on Environment in Hindi): हमारा पर्यावरण ही है जिसके कारण हमारी पृथ्वी इस ब्रह्माण्ड में इकलौता ऐसा गृह है जिसमे जीवन है। आज विज्ञानं पुरे ब्रह्माण्ड में जीवन की खोज कर रहा है।
लेकिन अभी तक इस बात के पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं कि इस यूनिवर्स में कहीं और भी जीवन है। हालांकि विज्ञान लगातार इस कोशिश में है कि शायद पृथ्वी के अलावा कहीं और भी जीवन हो।
दोस्तों इस बात से आप समझ ही गए होंगे कि हमारी पृथ्वी ही इस पूरे ब्रह्माण्ड में अनोखी है। इसके जैसा वातावरण अभी तक किसी दूसरे गृह या उपग्रह में नहीं मिला है।
ईश्वर ने यह उपहार हम पृथ्वी वासियों को ही दिया है। आप यह ही देख लीजिये की हमारा सौर मंडल में भी किसी भी गृह में जीवन नहीं है। पृथ्वी का पर्यावरण ही इसे पुरे ब्रह्माण्ड में सबसे अनोखा बनाता है।
इस पर्यावरण के कारण ही हमारी पृथ्वी हरी भरी खुशहाली से युक्त है। यह पेड़-पौधे ही हैं जिनके कारण हम सांस ले पा रहे हैं। यदि यह पेड़ पौधे ही नहीं होंगे तो हम सांस कैसे लेंगे? जरा कल्पना करके देखिये
यह हमारी नदियां, झीलें, समुद्र ही हैं जिनके कारण हम जीवित हैं। यदि हमें जल ही न पीने को न मिले तो सोचिये कि हम जीवित कैसे रहेंगे।
पर्यावण बचाओ पर नारे (Slogan about Environment in Hindi)
आज मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण का जमकर दोहन कर रहा है। पर्यावरण इंसान के लिए ही है। लेकिन इंसान ने ईश्वर के इस अनमोल तोहफे को प्रदुषण से युक्त कर दिया है। आज नदियों का जल पीने योग्य नहीं रह गया है। हालत यह हैं कि आज बहुत से जगहों पर पानी होने के बावजूद पीने के योग्य नहीं है।
स्वच्छ हवा की बात करें तो आज पेड़ प्रतिदिन कट रहे हैं। मनुष्य धीरे-धीरे जंगलों का निशान मिटाता जा रहा है। धीरे-धीरे बड़ी बड़ी अट्टालिकाएं तथा गगनचुम्बी इमारतें जंगलों को लील रही हैं। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो इंसान को इसके बहुत गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
इस पोस्ट में आपको मिलेंगे Environment Slogan in Hindi, Save Environment Slogan in Hindi, Hindi Slogan on Environment, Slogan for Environment in hindi, slogan on save environment in hindi, slogan on environment protection in hindi, slogan to save environment in hindi etc. जिनको पढ़कर आप भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित होंगे और अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।
1.
जीवन को बचाना है,
प्रदुषण को हटाना है।
2.
धरती माँ की यही पुकार,
हरा भरा हो यह संसार।
Slogan on Environment Day in Hindi
3.
जब हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहेगा,
तभी हमारा जीवन भी खुशहाल रहेगा।
यह भी पढ़ें:
4.
आप पर्यावरण की रक्षा करो,
पर्यावरण आपकी रक्षा करेगा।
5.
एक पेड़ लगाओ,
खुशियों का नया संसार बनाओ।
6.
जो पेड़ हमारे पूर्वजों ने लगाए, उनके फल हमने खाये।
हम जो पेड़ लगाएंगे, उनके फल हमारी आने वाली पीढ़ी खाएंगी।
7.
जिंदगी को बचाना है,
प्रकृति को संवारना है।
8.
प्रकृति का करें सम्मान,
पेड़ों को दें जीवनदान।
कृपया पेड़ों को न काटें !
9.
पॉलीथीन को हटाना है,
अपना पर्यावरण बचाना है
10.
आइये हम सब साथ आएं,
अपने पर्यावरण को बचाएँ
11.
एक स्वच्छ हरी भरी धरती
हमारी आने वाली पीढ़ी का अधिकार है।
12.
इंसान ने जब भी प्रकृति को नुक्सान
पहुँचाने की कोशिश की है।
तब-तब उसे भारी नुक्सान उठाना पड़ा है।
13.
यदि पेड़ ही नहीं बचेंगे तो जीवन कैसे बचेगा।
14.
प्रकृति ईश्वर का दिया हुआ अनमोल उपहार है,
इसकी रक्षा करने में अपना योगदान दें।
15.
प्रदुषण को घटाएं,
आने वाली पीढ़ी को बचायें।
16.
हर गौरैया करे पुकार,
खूब पेड़ लगें अब की बार।
यह भी पढ़ें:
17.
सोचिये ! जब पेड़ ही नहीं होंगे तो पक्षियों के घर कहाँ होंगे।
Best Slogans on Environment in hindi
18.
प्रकृति की करो देखभाल,
सबका जीवन होगा खुशहाल।
19.
जल प्रदूषण को हटाएं,
स्वच्छ पानी और स्वस्थ शरीर पाएं।
विकास आवश्यक है। लेकिन उस विकास के लिए कितनी कीमत आपको चुकानी पड़ेगी यह सोचना भी आपका कार्य है। कहीं ऐसा तो नहीं कि विकास की अंधी दौड़ में हम किसी गलत राह पर तो नहीं चल रहे हैं। प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने की इंसान हमेशा से ही बहुत भारी कीमत चुकाता रहा है। Save environment Quotes in Hindi.
इंसान गवाह है इस बात का कि जब भी इंसान ने प्रकृति का अत्यधिक दोहन किया है। तब-तब हमेशा प्रकृति ने इंसान को इसका बहुत भारी दंड दिया है। और उस समय इंसान एक बेबस प्राणी की भाँती बस सोचता रहता है कि ऐसा क्यों हो गया।
यह सच है कि विकास की मुख्यधारा हर शहर, हर गाँव हर घर तक पहुंचे। लेकिन इसके साथ साथ प्रकृति का संरक्षण भी आवश्यक है। यदि हम बात करें तो हिल स्टेशन जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तथा अन्य पर्वतीय राज्यों में पहाड़ों को काटकर सड़क निर्माण, बाँध तथा अन्य विकास के कार्य किये जा रहे हैं। यह विकास आवश्यक है लेकिन हमें वहां की भूगोलीय सरंचना को भी समझना होगा। वहां उस तकनीक का सहारा लेना होगा जिससे वहां कोई भूगोलीय परिवर्तन न हो। और प्रकृति का कोई नुक्सान न हो।
20.
नदियों की पावन जलधारा को स्वच्छ बनाये रखें।
21.
ईश्वर ने इस दुनिया का निर्माण हर प्राणी के लिए किया था।
लेकिन इंसान ने इसे सिर्फ अपने आप तक सीमित कर दिया है।
22.
वर्षों से मेरा आँगन सूना है….
वो चहचहाती गौरैया अब न जाने कहाँ चली गयी।
23.
पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं,
सभी पशु-पक्षियों का जीवन बचाएँ।
24.
जब जंगल ही नहीं बचेंगे तो ये बेजुबान जीव कहाँ रहेंगे।
Slogan on World Environment Day in hindi
25.
नदियों में कूड़ा-चचरा न डालें।
न जाने कितने बेजुबान जीव इससे रोज अपने प्राण गँवा रहे हैं।
26.
उद्योग-धंधों को यह ध्यान रखने की जरुरत है कि
वह ऐसा कुछ न करें जिससे हमारे पर्यावरण को नुक्सान पहुंचे।
यह भी पढ़ें:
भगवन गौतम बुद्ध के अनमोल विचार
27.
पेड़ मत काटिये।
हो सके तो एक पेड़ लगाइए।
28.
पर्यावरण स्वच्छ बनाइये,
बीमारियां दूर भगाइये।
29.
मानवता को बचाना है,
प्रदुषण को हटाना है
31.
स्वच्छ हवा स्वच्छ जीवन,
आओ बचाएँ पर्यावरण
33.
हर घर तक सन्देश पहुंचाओ,
पर्यावरण को स्वच्छ बनाओ
35.
जहाँ हरियाली रहती है,
वहां जिंदगी बसती है।
36.
जरा सोचिये, आप आने वाली पीढ़ी के लिए क्या छोड़ना चाहते हैं?
एक हरी भरी धरती या एक बंजर दुनिया !
फैसला आपका है – कृपया एक पेड़ अवश्य लगाएं !
Slogan on save environment in hindi
37.
यदि पर्यावरण ही नहीं रहेगा
तो यह दुनिया भी बाकी ग्रहों की भांति
सिर्फ बंजर भूमि ही रह जाएगी।
आज के समय में इंसान का सबसे बड़ा शत्रु खुद इंसान ही बन गया है। वह अपने अस्तित्व के लिए खुद ही संकट खड़ा कर रहा है। प्रदुषण का स्तर इस कदर बढ़ गया है कि आज उसका दुष्प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। प्राकृतिक आपदाओं का एक बड़ा कारण पर्यावरण प्रदुषण भी है। इस पर सम्पूर्ण मानव जाति को गंभीरता से सोचने की जरुरत है। तभी हम अपना अस्तित्व इस ब्रह्माण्ड में कायम रख पाएंगे।
निष्कर्ष:
पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सबको साथ आना होगा। 5 June को प्रतिवर्ष World Environment Day मनाया जाता है। पूरी दुनिया इस दिन पर्यावरण के प्रति अपने संकल्प को दोहराती है। पर्यावरण सुरक्षा हर बच्चे, जवान एवं वृद्ध सबकी जिंदगी का एक प्रमुख उद्देश्य बनना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस पर ये संकल्प लीजिये कि हम कम से कम 1 पेड़ प्रतिवर्ष अवश्य लगाएंगे। जो व्यक्ति इससे अधिक लगा सकते हैं, तो वह धरती माँ को स्वच्छ बनाने में अपना अमूल्य उपहार अवश्य दें। यह संकल्प करें कि कूड़ा-कचरा नदियों में नहीं फेकेंगे। जल को प्रदुषण होने से बचाइए तभी हमारा जीवन बचेगा। विभिन्न प्रकार धुंए से हमारे वातावरण को बचाना होगा। जब हवा स्वच्छ होगी तो जीवन बीमारियों से मुक्त होगा।
दोस्तों उम्मीद है इस पोस्ट (Slogan on Environment in Hindi) से आपको पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरणा मिली होगी। दोस्तों हम सबका यह कर्त्तव्य है कि हम अपने पर्यावरण की सुरक्षा करें। उसे स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें। हर व्यक्ति तक यह सन्देश पहुंचाएं कि पर्यावरण ही जीवन है। धन्यवाद दोस्तों
Also read: