SOCIAL MEDIA IN HINDI

सोशल मीडिया की पूरी जानकारी हिंदी में (Social Media in Hindi): एक शब्द जो आज के समय की एक ऐसी जरुरत बन गया है जिसके बिना हम शायद 1 दिन भी नहीं रह पाएं। हमारा अधिकांश समय सोशल मीडिया पर ही व्यतीत होता है। यह हमारी जिंदगी का एक अहम् हिस्सा बन चूका है। सोशल मीडिया के कुछ प्रमुख उदहारण है जैसे व्हाट्सप्प (whatsapp), फेसबुक (facebook), ट्विटर (twitter), लिंक्ड इन (linkedin), इंस्टाग्राम (instagram), पिंटरेस्ट (pinterest) आदि।

What is Social Media?

सोशल मीडिया क्या है ?

सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफार्म है जो पूरी दुनिया को इंटरनेट (Internet) के माध्यम से एक दूसरे से जोड़ता है। जिसके माध्यम से उनके मध्य सूचनाओं का आदान प्रदान होता है। सोशल मीडिया सूचनाओं के सम्प्रेषण का एक बहुत ही शक्त माध्यम है। इसके माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने में होने वाली घटनाओं की जानकारी पल भर में ही दुनिया के अन्य लोगों सामने होती हैं। कोई भी सूचना पलक झपकते ही दुनिया भर में फैल जाती है।

Essay on Social Media in Hindi

Social media advantages in Hindi

सोशल मीडिया का सकारात्मक पक्ष

What are the benefits of Social Media?

सोशल मीडिया आज की एक मुख्य जरुरत बन गयी है। सोशल मीडिया के माध्यम से हम हर समय दुनिया के हर क्षेत्र से जुड़े रहते हैं। कहीं पर भी कुछ नया होता है तो हमको तुरंत सोशल मीडिया के माध्यम से पता चल जाता है। सोशल मीडिया से हमें निम्न फायदे मिलते हैं:

 अपनी कला को लोगों के बीच ले जा सकते हैं:

आज के समय में सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी बात को पूरी दुनिया में शेयर कर सकता है। अपने विचारों में व्यक्त कर सकता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति को लिखने (Writing) का शौक है, किसी व्यक्ति को गाने (Singing) का शौक है, किसी को डांस  (Dance) करने का शौक है आदि। तो वह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़ सकता है और अपने विचारों एवं अपनी कला  के द्वारा अपनी एक अलग पहचान बना सकता है। आज के समय में सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को अपने व्यवसाय में सफलता (Success) मिल रही है। 

 अपने उत्पादों (Products) की मार्केटिंग कर सकते हैं।

यदि कोई व्यक्ति कोई व्यवसाय करता है और अपने उत्पादों (Products) को लोगों तक पहुँचाना चाहता है तो वह सोशल मीडिया में उनकी मार्केटिंग (Marketing) कर सकता है। जिससे अधिक से अधिक लोग उसके उत्पादों (Products) के विषय में जानेंगे और लोग उन उत्पादों (Products) को खरीदेंगे। इस प्रकार अपने व्यवसाय की तरक्की भी सोशल मीडिया से कर सकते हैं। सोशल मीडिया को आज अपने उत्पादों (Products) के प्रचार का प्रमुख साधन माना जाता है। 

 अपनों से जुड़े रहने का सशक्त माध्यम:

सोशल मीडिया अपनों से जुड़े रहने का एक प्रमुख माध्यम है। हमारे दोस्त एवं हमारे परिवार (Family) के वह लोग जो हमसे बहुत दूर हैं एवं हमको कभी-कभी ही मिलते हैं। हमसे सोशल मीडिया के माध्यम से हर समय जुड़े रहते हैं। जब चाहे हमसे बात कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या हमसे शेयर कर सकते हैं। हम एक दूसरे को अपना सुख-दुःख बाँट सकते हैं। दूर बैठे परिवार के साथ अपने विचार, अपने अनुभव शेयर करने से सबको खुश रहने का अवसर मिलता है।

दुनिया की नवीनतम (Latest) ख़बरों (News) से जुड़े रहते हैं।

पूरी दुनिया में इस समय क्या हो रहा है, यह सोशल मीडिया के माध्यम से हमें कुछ ही मिनटों में पता चल जाता है। बस एक लॉगिन (Login) से हम पूरी दुनिया की नवीनतम (latest) जानकारी से परिचित हो सकते हैं। दुनिया के प्रमुख सफल व्यक्तियों के विचार हम सोशल मीडिया के माध्यम से जान सकते हैं।

Hindi Essay on Social Media

कमाई का जरिया (Source of Earning)

सोशल मीडिया लोगों के लिए कमाई का जरिया भी बन रहा है। जैसे व्हाट्सप्प (whatsapp), फेसबुक (facebook), इंस्टाग्राम (instagram), यूट्यूब (Youtube) जैसे प्लेटफार्म पर लोग कमाई भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया घर बैठकर इन प्लेटफार्म के माध्यम से मनोरंजन के साथ साथ कमाई (Income) का जरिया भी बन रहा है। महिलाएं भी इन प्लेटफार्म (platform) का लाभ उठा रही हैं और अपनी आमदनी (Income) बढ़ा रही हैं।

सांस्कृतिक आदान प्रदान:

सोशल मीडिया के माध्यम से हमको एक दूसरे की संस्कृति की जानकारी मिलती है। जिससे हम एक दूसरे से अपनी सांस्कृतिक विरासत का आदान प्रदान करते हैं। हमको एक दूसरे की संस्कृति को समझने में मदद मिलती है।

Social Media Disadvantages Hindi 

सोशल मीडिया का नकारात्मक पक्ष:

हर चीज के यदि कुछ सकारात्मक पहलू हैं तो कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं। सोशल मीडिया जहाँ आज हर क्षेत्र के विकास में एक ताकतवर साधन के रूप में उभरकर सामने आया है तो वहीँ इसके कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं। जैसे-

1. व्यक्ति की निजता भंग होती है। कोई भी किसी के द्वारा अपलोड की गयी जानकारी का गलत फायदा उठा सकता है।

2. यह एक वर्चुअल दुनिया है। सोशल मीडिया में अपना नाम, अपनी आयु, अपनी फोटो सही-सही न बताकर गलत सूचना के आधार पर आई डी (Id) बनाकर लोगों को गुमराह किया जाता है।

3. सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग हमारी दैनिक दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है। व्यक्ति की नींद पूरी न होने के कारण स्वास्थय सम्बन्धी परेशानियां देखने को मिल रही हैं।

4. बच्चे अपना अधिकांश समय सोशल मीडिया पर व्यतीत कर रहे हैं। जिससे उनकी पढाई प्रभावित हो रही है।

5. साइबर अपराध जैसी घटनाएं भी देखने को मिलती हैं।

6. फोटो / वीडियो का दुरूपयोग करके भ्रम फैलाने का काम भी किया जाता है। सोशल मीडिया पर कोई भी बात तुरंत ही वायरल हो जाती है चाहे वह सच हो या झूट। अफवाह फैलने के कारण कभी कभी प्रशासन को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

Essay on Social Media in Hindi

निष्कर्ष (Conclusion):

निष्कर्ष के रूप में हम यह कह सकते हैं कि सोशल मीडिया आज की प्रमुख जरुरत है और अनेक क्षेत्रों में सोशल मीडिया के माध्यम से क्रांति आयी है। यह किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सोशल मीडिया को यदि हम सही ढंग से इस्तेमाल करें तो यह एक यह मानव सभ्यता के लिए एक वरदान की तरह है। यदि कोई इसका गलत इस्तेमाल करता है तो इसका यह मतलब कदापि नहीं है की सोशल मीडिया गलत है।

जिस प्रकार बिजली हमारे लिए आज की प्रमुख जरुरत है। बिजली के द्वारा ही आज हमारे अधिकांश कार्य संपन्न होते हैं। जब तक हम बिजली का सही इस्तेमाल कर रहे हैं, वह हमारे लिए वरदान है लेकिन यदि हम उसका गलत इस्तेमाल करें तो वह हमारे लिए विनाशकारी साबित होगा। सोशल मीडिया का निर्माण समाज की भलाई के लिए किया गया है। इसलिए हमें चाहिए की हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल मानव सभ्यता के विकास के लिए करें।

दोस्तों उम्मीद है कि यह लेख “सोशल मीडिया की पूरी जानकारी हिंदी में (Social Media in Hindi)” आपको अच्छा लगा होगा और आपको सोशल मीडिया के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी मिली होगी। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर कीजिये जिससे की अन्य लोगों तक भी यह जानकारी पहुँच सके।
धन्यवाद !

Leave a Reply

Your email address will not be published.