STATES AND UNION TERRITORIES OF INDIA WITH THEIR CAPITALS IN HINDI
भारत के राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेश एवं उनकी राजधानियां
Table of Contents
भारत के राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेश एवं उनकी राजधानियां” (States and Union Territories of India with Their Capitals in Hindi): इस लेख में भारत गणराज्य के सभी राज्य तथा सभी केंद्र शाषित प्रदेश के विषय में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महहतव्पूर्ण जानकारी मिलेगी।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए इस लेख में विभिन्न प्रकार के प्रश्नों जैसे –
1. भारत में कितने राज्य हैं?
2. भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?
3. भारत के सभी राज्यों की राजधानियां कहाँ है ?
4. भारत के किस राज्य को कितनी लोकसभा सीट आवंटित हैं?
5. भारत के किस राज्य को कितनी राज्यसभा सीट आवंटित हैं?
6. भारत के विभिन्न राज्यों की राजभाषाएं कौन सी हैं।
7. भारत के किस राज्य में कितनी विधान सभा सीटें हैं ?
8. भारत के किस राज्य में कितने जिले हैं ?
Bharat mein kul kitne rajya hai 2021?, India me kitne states hai 2021, Bharat mein kitne kendra shashit pradesh hai 2021, Bharat mein kitne rajya hai unke naam आदि के उत्तर मिलेंगे।
इस लेख में दी गयी जानकारी सामान्य अध्ययन के विद्यार्थियों के लिए नोट्स बनाने में भी सहायता करेगी। आइये जानते हैं भारत के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के विषय में:
भारत में कितने राज्य हैं? Bharat mein kul kitne rajya hai : वर्तमान समय में भारत में 28 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
STATES AND UNION TERRITORIES OF INDIA IN HINDI
भारत के राज्यों के नाम
Bharat ke Rajyo ke naam Hindi me
1. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) :
आंध्र प्रदेश राज्य का गठन 1 अक्टूबर 1953 को किया गया। आंध्र प्रदेश राज्य भारत के दक्षिण पूर्वी तट पर स्थित है। इसकी राजधानी हैदराबाद (केवल 10 वर्ष तक), तत्पश्चात अमरावती है। आंध्र प्रदेश की राजभाषा तेलगु है। आंध्र प्रदेश राज्य में 13 जिले हैं। आंध्र प्रदेश विधान परिषद् में 58 सीटें, विधानसभा में 176 सीटें, राज्यसभा में 11 सीटें, लोकसभा में 25 सीटें हैं। आंध्र प्रदेश का उच्च न्यायालय अमरावती में स्थित है। कुचिपूड़ी आंध्र प्रदेश का राज्य नृत्य है। आंध्र प्रदेश को धान का कटोरा भी कहा जाता है।
2. अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh):
अरुणाचल प्रदेश राज्य का गठन 20 फरवरी 1987 को हुआ था। यह भौगोलिक दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा उत्तर पूर्वी राज्य है। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है। राज्य की राजभाषा अंग्रेजी है। अरुणाचल प्रदेश राज्य में 23 जिले हैं। अरुणाचल प्रदेश में विधान सभा में 60 सीटें, राज्यसभा में 1 सीट और लोक सभा में 2 सीटें हैं। राज्य का उच्च न्यायालय गुवाहाटी उच्च न्यायालय है जो की असम राज्य में गुवाहाटी में स्थित है। गुवाहाटी उच्च न्यायालय की खंडपीठ ईटानगर में स्थित है।
3. असम (Asaam):
असम राज्य का गठन 26 जनवरी 1960 को हुआ था। असम भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। राज्य की राजधानी दिसपुर है। राज्य की राजभाषा असमिया है। असम राज्य में 33 जिले हैं। असम में विधानसभा में 126 सीटें, राज्यसभा में 7 सीटें तथा लोकसभा में 14 सीटें हैं। राज्य का उच्च न्यायालय गुवाहाटी उच्च न्यायालय है जो गुवाहाटी में स्थित है। ब्रह्मपुत्र असम की मुख्य नदी है।
4. बिहार (Bihar):
बिहार राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। बिहार भारत का एक प्रमुख ऐतिहासिक राज्य है। जो भारत के उत्तर में स्थित है। बिहार की राजधानी पटना है। बिहार राज्य में विधान परिषद् में 75 सीटें, विधानसभा में 243 सीटें, राज्यसभा में 16 सीटें तथा लोकसभा में 40 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा हिंदी, तथा उर्दू हैं। बिहार राज्य में 38 जिले हैं। राज्य का उच्च न्यायालय पटना उच्च न्यायालय है जो पटना में स्थित है।
5. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh):
छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवम्बर 2009 को हुआ था। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है। छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा में 90 सीटें, राज्यसभा में 5 सीटें तथा लोकसभा में 11 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा हिंदी तथा छत्तीसगढ़ी हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में 28 जिले हैं। राज्य का उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय है जो बिलासपुर में स्थित है।
NAMES OF STATES AND UNION TERRITORIES OF INDIA IN HINDI
6. गोवा (Goa):
गोवा राज्य का गठन 30 मई 1987 को हुआ था। राज्य की राजधानी पणजी है। गोवा राज्य में विधानसभा में 40 सीटें, राज्यसभा में 1 सीटें तथा लोकसभा में 2 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा कोंकणी है। गोवा राज्य में 2 जिले हैं। राज्य का उच्च न्यायालय बम्बई उच्च न्यायालय है जो महाराष्ट्र में स्थित है। बम्बई उच्च न्यायालय की खंडपीठ पणजी में स्थित है।
7. गुजरात (Gujarat):
गुजरात राज्य का गठन 1 मई 1960 को हुआ था। गुजरात भारत के पश्चिम में स्थित है। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद है। गुजरात राज्य में विधानसभा में 182 सीटें, राज्यसभा में 11 सीटें तथा लोकसभा में 26 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा गुजराती है। गुजरात राज्य में 33 जिले हैं। राज्य का उच्च न्यायालय गुजरात उच्च न्यायालय है जो अहमदाबाद में स्थित है।
8. हरियाणा (Haryana):
हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। हरियाणा भारत के उत्तर में स्थित है। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है। हरियाणा राज्य में विधानसभा में 90 सीटें, राज्यसभा में 5 सीटें तथा लोकसभा में 10 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा हिंदी (हरियाणवी), पंजाबी है। हरियाणा राज्य में 22 जिले हैं। राज्य का उच्च न्यायालय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय है जो चंडीगढ़ में स्थित है।
9. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh):
हिमाचल प्रदेश राज्य का गठन 25 जनवरी 1971 को हुआ था। हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है। हिमाचल प्रदेश राज्य में विधानसभा में 68 सीटें, राज्यसभा में 3 सीटें तथा लोकसभा में 4 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा हिंदी है। हिमाचल प्रदेश राज्य में 12 जिले हैं। राज्य का उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय है जो प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित है।
10. झारखण्ड (Jharkhand):
झारखण्ड राज्य का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था। झारखण्ड की राजधानी रांची है। झारखण्ड राज्य में विधानसभा में 82 सीटें, राज्यसभा में 6 सीटें तथा लोकसभा में 14 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा हिंदी है। झारखण्ड राज्य में 24 जिले हैं। राज्य का उच्च न्यायालय झारखण्ड उच्च न्यायालय है जो रांची में स्थित है।
11. कर्नाटक (Karnataka):
कर्नाटक राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। कर्नाटक भारत के दक्षिण में स्थित है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु है। कर्नाटक राज्य में विधान परिषद में 75 सीटें, विधानसभा में 225 सीटें, राज्यसभा में 12 सीटें तथा लोकसभा में 28 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा कन्नड़ है। कर्नाटक राज्य में 30 जिले हैं। राज्य का उच्च न्यायालय कर्नाटक उच्च न्यायालय है जो बेंगलुरु में स्थित है।
12. केरल (Kerala):
केरल राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। केरल भारत के दक्षिण पश्चिम भूभाग में स्थित है। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम है। केरल राज्य में विधानसभा में 140 सीटें, राज्यसभा में 9 सीटें तथा लोकसभा में 20 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा मलयालम है। केरल राज्य में 14 जिले हैं। राज्य का उच्च न्यायालय केरल उच्च न्यायालय है।
NAMES OF STATES AND UNION TERRITORIES OF INDIA IN HINDI
13. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh):
मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश राज्य में विधानसभा में 231 सीटें, राज्यसभा में 11 सीटें तथा लोकसभा में 29 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा हिंदी है। मध्य प्रदेश राज्य में 52 जिले हैं। राज्य का उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय है जो जबलपुर में स्थित है।
14. महाराष्ट्र (Maharashtra):
महाराष्ट्र राज्य का गठन 1 मई 1960 को हुआ था। महाराष्ट्र भारत के दक्षिण मध्य में में स्थित है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है। महाराष्ट्र राज्य में विधान परिषद् में 78 सीटें विधानसभा में 288 सीटें, राज्यसभा में 19 सीटें तथा लोकसभा में 48 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा मराठी है। महाराष्ट्र राज्य में 36 जिले हैं राज्य का उच्च न्यायालय बॉम्बे उच्च न्यायालय है जो मुंबई में स्थित है।
15. मणिपुर (Manipur):
मणिपुर राज्य का गठन 21 जनवरी 1972 को हुआ था। मणिपुर भारत का पूर्वोत्तर राज्य है। मणिपुर की राजधानी इम्फाल है। मणिपुर राज्य में विधानसभा में 60 सीटें, राज्यसभा में 1 सीट तथा लोकसभा में 2 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा मणिपुरी है। मणिपुर राज्य में 16 जिले हैं राज्य का उच्च न्यायालय मणिपुर उच्च न्यायालय है जो मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्थित है।
16. मेघालय (Meghalaya):
मेघालय राज्य का गठन 1 अप्रैल 1970 को हुआ था। मेघालय भारत का एक पूर्वोत्तर राज्य है । मेघालय की राजधानी शिलोंग है। मेघालय राज्य में विधानसभा में 60 सीटें, राज्यसभा में 1 सीट तथा लोकसभा में 2 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा अंग्रेजी है इसके अलावा गारो तथा खासी भी प्रमुख भाषाएं हैं। मेघालय राज्य में 11 जिले हैं राज्य का उच्च न्यायालय मेघालय उच्च न्यायालय है जो राज्य की राजधानी शिलोंग में स्थित है।
17. मिजोरम (Mizoram):
मिजोरम राज्य का गठन 20 फरवरी 1987 को हुआ था। मिजोरम भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। मिजोरम की राजधानी आइजोल है। मिजोरम राज्य में विधानसभा में 40 सीटें, राज्यसभा में 1 सीट तथा लोकसभा में 1 सीट हैं। राज्य की राजभाषा मिजो, अंग्रेजी और हिंदी हैं। मिजोरम राज्य में 8 जिले हैं। राज्य का उच्च न्यायालय गुवाहाटी उच्च न्यायालय है जो की असम राज्य में गुवाहाटी में स्थित है। गुवाहाटी उच्च न्यायालय की खंडपीठ आइजोल में स्थित है।
18. नागालैंड (Nagaland):
नागालैंड राज्य का गठन 1 दिसंबर 1963 को हुआ था। नागालैंड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। नागालैंड की राजधानी कोहिमा है। नागालैंड राज्य में विधानसभा में 60 सीटें, राज्यसभा में 1 सीट तथा लोकसभा में 1 सीटे हैं। राज्य की राजभाषा अंग्रेजी है। नागालैंड राज्य में 12 जिले हैं राज्य का उच्च न्यायालय गुवाहाटी उच्च न्यायालय है जो की असम राज्य में गुवाहाटी में स्थित है। गुवाहाटी उच्च न्यायालय की खंडपीठ कोहिमा में स्थित है।
STATES AND UNION TERRITORIES OF INDIA IN HINDI
19. ओडिशा (Odisha):
ओडिशा राज्य का गठन 20 फरवरी 1987 को हुआ था। ओडिशा भारत के पूर्वी तट पर स्थित है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर है। ओडिशा राज्य में विधानसभा में 147 सीटें, राज्यसभा में 10 सीटें तथा लोकसभा में 20 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा उड़िया है। ओडिशा राज्य में 30 जिले हैं राज्य का उच्च न्यायालय ओडिशा उच्च न्यायालय है जो कटक में स्थित है।
20. पंजाब (Punjab):
पंजाब राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। पंजाब भारत के उत्तर पश्चिमी भाग में स्थित है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है। पंजाब राज्य में विधानसभा में 177 सीटें, राज्यसभा में 7 सीटें तथा लोकसभा में 13 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा पंजाबी है। पंजाब राज्य में 22 जिले हैं। राज्य का उच्च न्यायालय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय है जो चंडीगढ़ में स्थित है।
21. राजस्थान (Rajasthan):
राजस्थान राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। राजस्थान क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान की राजधानी जयपुर है। राजस्थान राज्य में विधानसभा में 200 सीटें, राज्यसभा में 10 सीटें तथा लोकसभा में 25 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा हिंदी है। राजस्थान राज्य में 33 जिले हैं राज्य का उच्च न्यायालय राजस्थान उच्च न्यायालय है जो जोधपुर में स्थित है।
22. सिक्किम (Sikkim):
सिक्किम राज्य का गठन 10 अप्रैल 1975 को हुआ था। सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर में स्थित है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक है। सिक्किम राज्य में विधानसभा में 32 सीटें, राज्यसभा में 1 सीटे तथा लोकसभा में 1 सीट है। राज्य की राजभाषा अंग्रेजी, भूटिया, लेपचा, शेरपा और लिम्बु है। सिक्किम राज्य में 4 जिले हैं। राज्य का उच्च न्यायालय सिक्किम उच्च न्यायालय है जो राज्य राजधानी गंगटोक में स्थित है।
23. तमिल नाडु (Tamil Nadu):
तमिल नाडु राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। तमिल नाडु भारत के दक्षिण में स्थित है। तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई है। तमिल नाडु राज्य में विधानसभा में 235 सीटें, राज्यसभा में 18 सीटें तथा लोकसभा में 39 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा तमिल है। तमिल नाडु राज्य में 32 जिले हैं राज्य का उच्च न्यायालय मद्रास उच्च न्यायालय है जो चेन्नई में स्थित है।
NAMES OF STATES AND UNION TERRITORIES OF INDIA IN HINDI
24. तेलंगाना (Telangana):
तेलंगाना राज्य का गठन 2 जून 2014 को हुआ था। तेलंगाना राज्य आंध्र प्रदेश से अलग होकर बना है। हैदराबाद 10 साल के लिए दोनों राज्यों की राजधानी बनायीं गयी है। तेलंगाना राज्य में विधान परिषद में 46 सीटें, विधानसभा में 119 सीटें, राज्यसभा में 7 सीटें तथा लोकसभा में 17 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा तेलुगु, उर्दू है। तेलंगाना राज्य में 33 जिले हैं राज्य का उच्च न्यायालय हैदराबाद उच्च न्यायालय है।
25. त्रिपुरा (Tripura):
त्रिपुरा राज्य का गठन 21 जनवरी 1972 को हुआ था। त्रिपुरा भारत की उत्तर पूर्वी सीमा पर स्थित है। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला है। त्रिपुरा राज्य में विधानसभा में 60 सीटें, राज्यसभा में 1 सीट तथा लोकसभा में 2 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा बंगाली, ककबरक़, अंग्रेजी है। त्रिपुरा राज्य में 8 जिले हैं राज्य का उच्च न्यायालय त्रिपुरा उच्च न्यायालय है जो अगरतला में स्थित है।
26. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh):
उत्तर प्रदेश राज्य का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। उत्तर प्रदेश राज्य में विधान परिषद् में 100 सीटें, विधानसभा में 403 सीटें, राज्यसभा में 31 सीटें तथा लोकसभा में 80 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा हिंदी एवं उर्दू है। उत्तर प्रदेश राज्य में 75 जिले हैं राज्य का उच्च न्यायालय इलाहाबाद उच्च न्यायालय न्यायालय है जो इलाहाबाद (प्रयागराज) में स्थित है।
27. उत्तराखंड (Uttarakhand):
उत्तराखंड राज्य का गठन 9 नवंबर 2000 को हुआ था। उत्तराखंड भारत के उत्तर में स्थित है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून (अस्थायी) है। उत्तराखंड राज्य में विधानसभा में 71 सीटें, राज्यसभा में 3 सीटें तथा लोकसभा में 5 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा हिंदी एवं संस्कृत है। उत्तराखंड राज्य में 13 जिले हैं राज्य का उच्च न्यायालय उत्तराखंड उच्च न्यायालय है जो नैनीताल में स्थित है।
28. पश्चिम बंगाल (West Bengal):
पश्चिम बंगाल राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी भाग में स्थित है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता है। पश्चिम बंगाल राज्य में विधानसभा में 295 सीटें, राज्यसभा में 16 सीटें तथा लोकसभा में 42 सीटें हैं। राज्य की राजभाषा बंगाली, अंग्रेजी है। पश्चिम बंगाल राज्य में 23 जिले हैं राज्य का उच्च न्यायालय कोलकाता उच्च न्यायालय है जो कोलकाता में स्थित है।
UNION TERRITORIES OF INDIA IN HINDI
भारत के केंद्र शासित प्रदेश – Bharat Desh me kul kitne rajya hai
1. अंडमान और निकोबार द्धीप समूह (Andaman and Nicobar Island) :
अंडमान और निकोबार द्धीप समूह भारत का एक केंद्र शाषित प्रदेश है। इसका गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। अंडमान और निकोबार द्धीप समूह बंगाल की खाड़ी की दक्षिण की ओर हिन्द महासागर में स्थित है। अंडमान और निकोबार द्धीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। अंडमान और निकोबार द्धीप समूह में लोकसभा की 1 सीट है। अंडमान और निकोबार द्धीप समूह की राजभाषा हिंदी, अंग्रेजी है। अंडमान और निकोबार द्धीप समूह में 3 जिले हैं। यहाँ का उच्च न्यायालय कोलकाता उच्च न्यायालय है जो पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी कोलकाता में स्थित है। पोर्ट ब्लेयर में कोलकाता उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थित है।
2. चंडीगढ़ (Chandigarh):
चंडीगढ़ भारत का एक केंद्र शाषित प्रदेश है। यह भारत के दो राज्यों पंजाब एवं हरयाणा की राजधानी है। चंडीगढ़ में लोकसभा में 1 सीट है। चंडीगढ़ की राजभाषा अंग्रेजी है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय है चंडीगढ़ में स्थित है।
3. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu):
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव भारत का एक केंद्र शाषित प्रदेश है। पहले यह दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव दो अलग अलग केंद्र शासित प्रदेश थे। लेकिन 26 जनवरी 2020 को दोनों का विलय कर दिया गया और यह दादरा और नगर हवेली और दमन एवं दीव एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में सामने आया। दमन यहाँ की राजधानी है। यहाँ की आधिकारिक भाषाएँ कोंकणी, गुजराती, हिंदी हैं। इस प्रदेश में 3 जिले है। दादरा और नगर हवेली में लोकसभा की 2 सीट है। यहाँ का उच्च न्यायालय बॉम्बे उच्च न्यायालय है जो मुंबई में स्थित है।
4. लक्षद्वीप (Lakshadweep):
लक्षद्वीप भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। लक्षद्वीप भारत के दक्षिण पश्चिम में अरब सागर में स्थित एक द्वीप समूह है। लक्षद्वीप का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। यहाँ की राजधानी कवरत्ती है। इस प्रदेश में 1 जिला है। यहाँ की राजभाषा अंग्रेजी, मलयालम, हिंदी है। लक्षद्वीप में लोकसभा की 1 सीट है। यहाँ का उच्च न्यायालय केरल उच्च न्यायालय है, जो केरल राज्य में स्थित है।
5. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (National Capital Territory of Delhi):
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (दिल्ली) भारत की राजधानी है। यह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। इसमें स्थित नई दिल्ली भारत की राजधानी है। यहाँ की राजभाषा हिंदी तथा अतिरिक्त राजभाषा पंजाबी एवं उर्दू हैं। दिल्ली में कुल 9 जिले हैं। यहाँ की राजधानी नई दिल्ली है। केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा में 70 सीटें, राज्यसभा की 3 सीटें तथा लोकसभा में 7 सीटें हैं। यहाँ का उच्च न्यायालय दिल्ली उच्च न्यायालय है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का प्रशासन संयुक्त रूप से भारत सरकार एवं दिल्ली सरकार द्वारा शासित होता है।
NAMES OF STATES AND UNION TERRITORIES OF INDIA IN HINDI
6. पुडुचेरी (Puducherry):
पुडुचेरी (भूतपूर्व पांडिचेरी) भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। इसका गठन 1 नवंबर 1954 को हुआ था। यहाँ की राजधानी पुडुचेरी है। पुडुचेरी में 4 जिले हैं। यहाँ की राजभाषा तमिल, अंग्रेजी, मलयालयम, तेलुगु हैं। पुडुचेरी में विधानसभा की 33 सीटें, राज्यसभा की 1 सीट तथा लोकसभा की 1 सीट है। राज्य का उच्च न्यायालय मद्रास उच्च न्यायालय है जो तमिल नाडु राज्य की राजधानी चेन्नई में स्थित है।
7. लदाख (Ladakh):
लदाख भारत के उत्तर में स्थित भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। 31 अक्टूबर 2019 को भारत के राज्य जम्मू और कश्मीर को दो केंद्र शाषित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर एवं लदाख में बाँट दिया गया। इस प्रकार 31 अक्टूबर 2019 को लदाख केंद्र शाषित प्रदेश का गठन हुआ। इस प्रदेश की राजधानी लेह है। यहाँ की आधिकारिक भाषाएं तिब्बती, लदाखी, हिंदी हैं। केंद्र शाषित प्रदेश लदाख में 2 जिले हैं। लदाख में लोकसभा की 1 सीट है। यहाँ का उच्च न्यायालय जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय है, जो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में स्थित है।
8. जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir):
जम्मू और कश्मीर भारत के उत्तर में स्थित भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। 31 अक्टूबर 2019 को भारत के राज्य जम्मू और कश्मीर को दो केंद्र शाषित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर एवं लदाख में बाँट दिया गया। इस प्रकार 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू और कश्मीर केंद्र शाषित प्रदेश का गठन हुआ। इस प्रदेश की ग्रीष्मकालींन राजधानी श्रीनगर तथा शीतकालीन राजधानी जम्मू है। केंद्र शाषित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में 20 जिले हैं। जम्मू और कश्मीर में विधानसभा में 83 सीटें, राज्यसभा की 4 सीटें लोकसभा की 5 सीट है। जम्मू और कश्मीर का उच्च न्यायालय जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय है, जो की यहाँ राजधानी श्रीनगर में स्थित है।
दोस्तों उम्मीद है कि इस लेख “भारत के राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेश एवं उनकी राजधानियां” (States and Union Territories of India with Their Capitals in Hindi) से आपको भारत के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे अन्य लोगों तक भी शेयर कीजिये। धन्यवाद
नोट: दोस्तों, हमने हरसंभव प्रयास किया है की उपरोक्त लेख उल्लिखित जानकारी में कोई त्रुटि न हो, लेकिन यदि आपको किसी जानकारी में त्रुटि लगे या आपके पास उससे सम्बंधित बेहतर जानकारी उपलब्ध हो तो कृपया हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अवश्य बताएं। आपके द्वारा सूचित करने के पश्चात हम उस जानकारी को अपडेट कर देंगे। धन्यवाद।
Source: Wikipedia
यह भी पढ़ें: