WHAT ARE THE SECRETS OF SUCCESS?
Table of Contents
What are the secrets of success? (सफलता का क्या रहस्य है ?) : सफलता कोई एक दिन में मिलने वाली चीज नहीं है। यह निरंतर कड़ी मेहनत का नतीजा होती है। हममेँ से हर कोई सफल तो होना चाहता है परन्तु सफलता पाने के लिए जो मेहनत करनी पड़ती है वह तो आवश्यक है ही साथ ही साथ सफलता पाने के लिए हमें किन बिंदुओं पर ध्यान देना चाहिए यह जानना भी अत्यंत आवश्यक है। हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क भी उतना ही आवश्यक है। इसका मतलब है की हमारे पास अपने कार्य को पूरा करने के लिए एक रूपरेखा होनी चाहिए।
जिस प्रकार यदि आप दिल्ली से मुंबई जाना चाहते हैं तो आपको दिल्ली से मुंबई का रास्ता पता होना आवश्यक है। मुंबई जाने के लिए आपको मुंबई की ही बस, ट्रैन या हवाई जहाज पकड़ना पड़ेगा। यदि आप मुंबई की जगह चेन्नई की बस, ट्रैन या हवाई जहाज पकड़ लेंगे तो आपका समय और मेहनत तो उतनी ही लगेगी लेकिन आपको उसका परिणाम बिलकुल ही अलग मिलेगा।
यानि आप जाना चाहते थे मुंबई और पहुँच गए चेन्नई। ऐसा क्यों हुआ ? ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अपने मुंबई जाने की रूप रेखा तैयार नहीं की, आप यह नहीं जान पाए की वह बस मुंबई जा रही है या चेन्नई। आप बस बस में बैठ गए। इतनी यात्रा करने के बाद आपको पता चला की मैं मुंबई जाने में सफल नहीं हुआ। इसके स्थान पर यदि आप पहले मुंबई जाने के बारे में पूरी जानकारी इकठ्ठा कर लेते जैसे कौन सी बस मुंबई जाएगी ?, कहाँ से जाएगी ?, कितने समय में पहुंचाएगी ? आदि की जानकारी प्राप्त कर लेते तो आपको मुंबई जाने में कोई परेशानी भी नहीं होती और आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो जाते।
What are the secret of success?
हमारे जीवन में भी यही बात लागू होती है। हमको यदि सफल होना है तो पहले अपने लक्ष्य के विषय के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। इस बात को हम इस उदहारण से समझ सकते हैं की यदि एक विद्यार्थी को कोई परीक्षा देनी है तो उसे उस परीक्षा का पाठ्यक्रम पता होना चाहिए। जिससे की वह उस परीक्षा में सफल हो पाए। यदि वह परीक्षार्थी बिना पाठ्यक्रम के ही पढ़ने लग जायेगा तो उसे परीक्षा में सफलता नहीं मिल सकती चाहे वह सारी रात ही क्यों न पढता हो। यदि वह पाठ्यक्रम के हिसाब से पढाई करेगा तो उसे परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नो को हल करने में आसानी होगी
अधिकांश लोग सफलता पाने के लिए सही समय का इंतज़ार करते हैं। उनके अनुसार जब सही समय आएगा तो सफलता अवश्य मिलेगी। लेकिन ऐसा मुश्किल ही होता है। सफलता के लिए कोई विशेष समय नहीं होता। उसके लिए जब शुरुआत कर दी जाये तभी सही समय होता है।
सफलता के रहस्य (Secrets of Success)
What are the secrets of success?
1. अपना लक्ष्य निर्धारित करें:
सफलता के लिए सर्वप्रथम अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें। बिना लक्ष्य का जीवन निरर्थक है। क्योंकि आप यदि अपना कोई लक्ष्य या उद्देश्य नहीं बनाएंगे तो आपके जीवन में नकारात्मकता दस्तक दे देगी। बहुत से लोग अपना कोई लक्ष्य निर्धारित ही नहीं कर पाते है उन्हें हकीकत में यह पता ही नहीं होता की उन्हें करना क्या है। तो वह सफल कैसे हो सकते हैं। उदहारण के लिए यदि आप यह निर्धारित करते हैं की आपको इंजीनियरिंग की पढाई करनी है तो आपका मन अपने आप ही इंजीनियरिंग के प्रति विकसित होगा। क्योंकि आपने उसे एक दिशा दे दी है। इसलिए पहले दिशा का चयन करें।
What are the secret of success?
2. लक्ष्य को पाने के लिए रूपरेखा बनाएं:
एक बार जब आप अपने लक्ष्य का निर्धारण कर लें तो फिर उस लक्ष्य को पाने के लिए उसके विषय में सम्पूर्ण जानकारी एकत्र करें। उसके विषय में जितना संभव हो सके, जानकारों की राय लें, विभिन्न माध्यमों से उसके बारे में सूचना एकत्र करें। फिर उसकी एक रूपरेखा तैयार करें और तयारी की प्राथमिकताएं तय करें। कई बार लोग कार्य शुरू तो कर देते हैं परन्तु कुछ समय बाद उसे बंद कर देते हैं। इसका कारण है पूरी जानकारी का आभाव होना। जब हम कोई कार्य शुरू करते है पहले उस कार्य को सीखना आवश्यक है। उसके बारे में पूरी जानकारी पाना जरुरी है। तभी हम अपनी रूपरेखा बना पाएंगे।
3. जीतने का नजरिया रखें:
सफलता के लिए नजरिये का विशेष महत्त्व है। सकारात्मक सोच के साथ शुरू किया गया कार्य अवश्य ही सफल होता है। क्योंकि जब हम जीतने के लिए खेलते हैं तो फिर हम अपना 100% देते हैं। उसका नतीजा भी हमें 100% ही मिलता है। किन्तु यदि हम न हारने के लिए खेलते हैं तो हम रक्षात्मक रवैया अपनाते हैं जिसका नतीजा यह होता है हम अपने कार्य में सफल नहीं हो पाते। इसलिए अपने लक्ष्य की जीत को अपने दिमाग में रखकर मेहनत करें।
4. सोच-विचारकर निर्णय करें:
जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न करें। वरना जब तक आपको पता चलेगा कि आपका निर्णय गलत है तब तक आप अपना न जाने कितना समय नष्ट कर चुके होंगे। जल्दबाजी के निर्णय और बिना विचार किये निर्णय हमेशा कष्ट देते हैं और सफलता के मार्ग में बाधा पहुंचाते हैं। कुछ लोग कार्य करने के बाद सोचते हैं। और तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इसलिए निर्णय करने से पहले उस पर अच्छे से विचार कर लें।
What are the secret of success?
5. चुनौतियों का सामना करें:
सफलता के मार्ग में विभिन्न प्रकार की चुनौतियां भी आती हैं। कभी कभी यह चुनौतियाँ काफी कष्टकारी भी होती हैं, किन्तु मेहनती लोग इनसे विचलित नहीं होते। वह चुनौतियों को इस तरह से लेते हैं जैसे कि स्कूल में हर अध्याय के बाद बच्चों को असाइनमेंट दी जाती है। जिससे उनका उस अध्याय के बारे में जानकारी का आकलन किया जाता है। इसलिए हमें यह समझना चाहिए कि चुनौतियाँ हमको रोकने के लिए नहीं बल्कि हमें मजबूत बनाने के लिए आती हैं। यदि बच्चे को हर अध्याय के बाद प्रश्न उत्तर या असाइनमेंट न दी जाये और लगातार अध्याय ही पढ़ाएं जाएं तो बच्चे को खुद भी यह पता नहीं चलेगा कि उसने कितना सीखा है।
6. दृढं इच्छाशक्ति रखें:
इच्छाशक्ति के बिना हम किसी भी कार्य में सफल नहीं हो सकते हैं। हमें अपने लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति रखनी होगी। क्योंकि हम अपनी इच्छाशक्ति के आधार पर ही अपने लक्ष्य के प्रति अग्रसर होंगे। हमारा मन यदि भटकाव की स्थिति में होगा तो हमारा मन कार्य में लगेगा ही नहीं। जिस तरह हम यदि थोड़ी देर के लिए अपनी नाक को बंद कर लें तो हमें सबसे अधिक जिस चीज की जरुरत होगी वह होगी हवा की ताकि हमारी सांस चल सके क्योंकि हम जानते हैं कि यदि हमारी सांस नहीं चलेगी तो हम जीवित नहीं रह पाएंगे। इसी प्रकार हमारी इच्छाशक्ति हमारे लक्ष्य के प्रति होनी चाहिए।
7. मेहनत जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से करें:
अपने लक्ष्य को यदि हमको पाना है तो मेहनत पूरी जिम्मेदारी से करनी होगी। हम किसी और के सामने तो मेहनत का दिखावा सकते हैं परन्तु हम अपने आपको यह दिखावा नहीं कर सकते। इसलिए मेहनत पूरी ईमानदारी से करनी चाहिए। हमें यह सोचना है कि मेरी यह मेहनत ही मेरे लक्ष्य को प्राप्त करवाएगी। सफलता का कोई रहस्य नहीं है वह केवल कठिन मेहनत चाहती है। मेहनत निरंतर होने वाली ऐसी क्रिया है जो हमको हर दिन यह महसूस करवाती है कि हम आज बीते हुए कल से बेहतर स्थिति में हैं। हमें पता होता है कि बीते हुए कल में हमारी मेहनत कहाँ पर थी और आज कहाँ पर है।
What are the secrets of success?
दोस्तों, उम्मीद करता हूँ कि “सफलता का क्या रहस्य है (What are the secrets of success?)” लेख आपको अच्छा लगा होगा और मुझे उम्मीद है की इससे आपको सफलता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो आप इस लेख को शेयर कीजिये। जिससे कि सभी को इस लेख का लाभ मिल सके।
आप नीचे Comment Box में अपना कमेंट भी दे सकते हैं तथा हमें e-mail से भी अपना सुझाव भेज सकते हैं
इस लेख को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।