PERSONAL ACCIDENT INSURANCE
व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा क्या है?

व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (Personal Accident Insurance): जैसे की इसके नाम से ही स्पष्ट है, यह बीमा दुर्घटना से सम्बंधित है। आज के समय में जब दुर्घटना से सम्बंधित आकड़ें बढ़ते जा रहे हैं। कोई भी दुर्घटना व्यक्ति के जीवन को परेशानियों से भर देती है। दुर्घटना के परिणाम मामूली से लेकर बहुत गंभीर तक हो सकते हैं। दुर्घटना में कभी कभी तो व्यक्ति व्यक्ति शारीरिक रूप से अपंग हो सकता है अथवा  व्यक्ति की जान भी जा सकती है। इस स्थिति के लिए दुर्घटना बीमा किया जाता है।

Personal Accident Insurance in Hindi

क्या हमें दुर्घटना बीमा की जरुरत है ?

वर्तमान समय में हर इंसान हर दिन न जाने  कितना सफर तय करता है। दफ्तर जाने के लिए हम निजी वाहन, ऑटो, बस और परिवहन के अन्य साधनों  प्रयोग करते हैं। हमारे कुछ घंटे तो सड़क मार्ग में ही गुजरते हैं। ऐसी स्थिति में यदि कोई गंभीर दुर्घटना हो जाये तो वह इंसान शारीरिक रूप से तो परेशान होगा ही साथ ही उसका परिवार गंभीर वित्तीय संकट में भी पड़ जायेगा।

यदि किसी दुर्घटना में किसी इंसान के साथ कोई अनहोनी जैसे कि शारीरिक रूप से आंशिक या पूर्ण अपंगता आदि हो जाये तो ऐसी स्थिति में परिवार की आय पर असर पड़ जाता है। उस व्यक्ति के शारीरिक रूप से अपंग हो जाने के स्थिति में परिवार की आय का श्रोत भी रुक जाता है। इस स्थिति में व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। दुर्घटना बीमा शारीरिक नुक्सान की क्षतिपूर्ति करता है। इसके अनुसार ऐसी स्थिति में उस पालिसी के आधार पर पूर्वनिश्चित धनराशि परिवार को मिल जाती है और परिवार को वित्तीय परेशानी से राहत मिल जाती है। दुर्घटना से यदि व्यक्ति की मृत्यु हो जाये तो भी दुर्घटना बीमा उसकी क्षतिपूर्ति करता है। इसलिए दुर्घटना बीमा वर्तमान समय की प्रमुख जरुरत है। Individual Accidental Insurance in Hindi

Personal Accidental Insurance in Hindi

How is personal accident insurance different from other insurance products?

व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा अन्य बीमा उत्पादों से किस प्रकार अलग है?

अक्सर हम यह समझते हैं की हमने स्वास्थ्य बीमा ले लिया है तो हमें दुर्घटना बीमा की क्या आवश्यकता है। हमें यह समझना होगा की स्वास्थ्य बीमा केवल हमारी दुर्घटना में लगी चोट का इलाज करेगा। जितने दिन तक आप अस्पताल में भर्ती रहेंगे, स्वास्थय बीमा उसकी प्रतिपूर्ति करेगा। लेकिन यदि कोई व्यक्ति आंशिक या शारीरिक रूप से अपंग हो जाये, और वह व्यक्ति कमाने की स्थिति में न हो तो ऐसी स्थिति में क्या होगा कभी सोचा है आपने। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए ही दुर्घटना बीमा हमारी सहायता करता है। दुर्घटना बीमा इस स्थिति में व्यक्ति के परिवार को पालिसी में निर्धारित बीमा राशि प्रदान करता है। जिससे परिवार की वित्तीय सहायता मिलती है।

कुछ लोग जीवन बीमा की पालिसी करवा लेते हैं और यह कहते हैं की अब हमें दुर्घटना बीमा का क्या लाभ हैं। जीवन बीमा केवल तभी वित्तीय सहायता प्रदान करता है जब व्यक्ति की मृत्यु हो जाये। किन्तु दुर्घटना बीमा मृत्यु को तो कवर करता ही है साथ ही साथ यह भी कवर करता है कि यदि व्यक्ति पूर्ण या आंशिक रूप से अपंग हो जाये या दुर्घटना के बाद कोई भी कार्य करने में शारीरिक  रूप से असमर्थ हो तो दुर्घटना बीमा पालिसी में निर्धारित बीमा राशि उसे प्रदान की जाती है।

What is the accident insurance premium?

 दुर्घटना बीमा का प्रीमियम कितना होता है?

दुर्घटना बीमा बहुत ही मामूली प्रीमियम पर उपलब्ध है। दुर्घटना बीमा का प्रीमियम इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या व्यवसाय करते हैं। जैसे की यदि कोई  व्यवसाय ऐसा है जिसमे रिस्क कम है तो उसका प्रीमियम भी कम होगा। और यदि कोई व्यवसाय ऐसा है जिसमे रिस्क अधिक है तो उसका प्रीमियम भी अधिक होगा। यह व्यक्तिगत रूप में भी उपलब्ध है और परिवार के सभी सदस्यों के लिए भी।

Where can I get accident insurance?

दुर्घटना बीमा कहाँ से लिया जा सकता है?

दुर्घटना बीमा ऑनलाइन सीधे बीमा प्रदाता की वेबसाइट से घर बैठे भी लिया जा सकता है। इसके अलावा बीमा कंपनी द्वारा अधिकृत एजेंट से या बीमा कंपनी के दफ्तर से भी दुर्घटना बीमा लिया जा सकता है।

Some of the major companies providing accident insurance:

दुर्घटना बीमा प्रदान करने वाली कुछ प्रमुख कंपनियां:

  1. United India Insurance Co. Ltd.
  2. HDFC ERGO General Insurance Company
  3. SBI General Insurance Company Limited.
  4. ICICI Lombard General Insurance Company Limited
  5. Future Generali India Insurance Company
  6. Star Health & Allied Insurance Co. Ltd
  7. Tata AIG General Insurance Company Limited

Accidental Insurance in Hindi

 Accidental Insurance in Hindi

निष्कर्ष:

अधिकांश लोग यह सोचते हैं कि हमें दुर्घटना बीमा की क्या आवश्यकता है। यह फिजूलखर्ची है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आज भी बीमा से सम्बंधित उत्पादों के विषय में आम लोगों में जागरूकता का अभाव है। हमें यह समझना चाहिए कि अनहोनी किसी के भी जीवन में कभी बताकर नहीं आती। यह सोचना गलत है कि हम कभी दुर्घटना का शिकार नहीं हो सकते। इसलिए अपने और अपने परिवार के लिए दुर्घटना बीमा अवश्य लें। स्वास्थ्य बीमा, अवधि बीमा एवं यात्रा बीमा के साथ साथ व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा भी वर्तमान समय की एक प्रमुख आवश्यकता है।

दोस्तों उम्मीद है इस लेख “व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (Personal Accident Insurance)”  से आपको व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा  के विषय में पूरी जानकारी अवश्य मिली होगी। यदि आपको आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इस लेख  को शेयर अवश्य कीजिये।

नोट:

व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा लेने से पहले अपने बीमा सलाहकार से सलाह अवश्य लें। वह आपको उचित दुर्घटना बीमा लेने  में सहायता कर सकते हैं। कभी भी पूरी जानकारी प्राप्त किये बिना न  करवाएं। बीमा लेने से पहले पालिसी की सभी नियम नियम व् शर्तों को ध्यान से पढ़ें

 

यह भी पढ़ें:

हमें स्वास्थ्य बीमा की जरूरत क्यों है ?

यात्रा बीमा क्या है?

टर्म इंश्योंरेंस क्या है ?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.